fbpx
दीवारों का भी भगवाकरण 24 घंटे में ही हज हाउस से उतरा भगवा रंग, फिर से सफेद रंग से पुतवाया गया 2

दीवारों का भी भगवाकरण 24 घंटे में ही हज हाउस से उतरा भगवा रंग, फिर से सफेद रंग से पुतवाया गया

हज हाउस की दीवारें शुरू से सफेद और हरे रंग से पुतवाई जाती रही :

लखनऊ के हज हाउस की बाहरी दीवारों को भगवा रंग से पुतवाने पर मौलानाओं की आपत्ति और मचे हंगामे के बाद इसे फिर सफेद रंग से पुतवा दिया गया है। आपको बता दें कि भगवा रंग से पुतवाने के पहले हज हाउस की दीवारें सफेद और हरे रंग से पुतवाई जाती रही हैं।

शुक्रवार को दीवारों को भगवा से रंगने पर मौलानाओं ने आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि रंगो की राजनीति नहीं होनी चाहिए। इसके पहले राज्य की कुछ बसें और सचिवालय की इमारतों को भगवा रंग से रंगा जा चुका है। जिसके बाद हज हाउस की बाहरी दीवारों का भी भगवाकरण कर दिया गया। हालांकि, ये 24 घंटे भी नहीं टिक सका।

दीवारों का भी भगवाकरण 24 घंटे में ही हज हाउस से उतरा भगवा रंग, फिर से सफेद रंग से पुतवाया गया 3

प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक और हज मोनिका गर्ग ने कहा कि मामले में स्पष्टीकरण जारी किया गया है। राज्य हज समिति के आदेश पर रंगाई-पुताई हुई थी।

ये भी पढ़ें :यूपी के सीएम योगी के आवास के पास ली सेल्फी तो मिलेगी सजा, अखिलेश ने भी ली चुटकी

ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही बरतने के लिए कार्रवाई :

मोनिका गर्ग ने कहा, पुताई करने वाले ठेकेदार ने आदेशित रंग से अलग गाढ़ा रंग इस्तेमाल किया था। हम इसमें जरूरी बदलाव कर रहे हैं। साथ ही ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही बरतने के लिए कार्रवाई की जाएगी।

दीवारों का भी भगवाकरण 24 घंटे में ही हज हाउस से उतरा भगवा रंग, फिर से सफेद रंग से पुतवाया गया 4

बीते शुक्रवार को हज हाउस की हरे-सफेद रंग की बाहरी दीवार को बदलकर भगवा रंग दिया गया था। इसका कई मुस्लिम संगठनों और राजनीतिक पार्टियों ने कड़ा विरोध किया था।

ये भी पढ़ें :योगी सरकार अब आपकी बेटी को देगी मोबाइल और 35 हजार रूपये, जानिए सरकार की इस बड़ी योजना के बारे में

योगी आदित्यनाथ के राज्य के मुख्यमंत्री बनने के बाद सरकार केसरिया रंग को तवज्जो दे रही है। इसी क्रम में सचिवालय भवन को भी भगवा रंगों में रंग दिया गया है। इसके अलावा सरकारी पोस्टरों में भी भगवा रंगों का खूब प्रयोग किया जा रहा है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जब बच्चे दूध पीने में करें आनाकानी, अपनाएं ये तरीके! लहसुन खाओ, रोग भगाओ क्या आपकी रात भी करवटें बदलते हुए कटती हैं तो न हो परेशान, अपनाएं ये नुस्खें ! नाशपाती खाने के क्या होते हैं फायदे! नए पेरेंट्स नवजात शिशु की देखभाल ऐसे करें ! बढ़ती उम्र का करना पड़ रहा सामना! यह पानी, करेगा फेस टोनर का काम। भारत के वृहत हिमालय में 10 अवश्य देखने योग्य झीलें