fbpx
rajasthan tourist place

राजस्थान के कुछ खास पर्यटन स्थल, यहाँ आप जरुर घूमना चाहेंगे!

भारत के हर राज्य की अपनी-अपनी खास विशेषताएं है राजस्थान में शाही राजा-महाराजाओं का राज रहा है। यहाँ कई प्रसिद्ध किले और महल हैं, जिनमे अद्भुत वास्तुकला है और कला की एक विशिष्ट शैली है जो इसको विश्व के सबसे सांस्कृतिक रूप से विविध स्थानों में से एक बनाती है।

पिंक सिटी क्यों है प्रसिद्ध:

यह शहर अपनी शाही किले, महलों, प्राचीन इमारतों और दुनिया के कई आकर्षक होटलों की वजह से राज्य का प्रमुख पर्यटन शहर है। अगर आप पिंक सिटी के नाम से प्रसिद्ध जयपुर शहर में घूमने के लिए आते हैं तो यह आपके जीवन की सबसे यादगार यात्रा में से एक होगी।

जयपुर में रहना मेहमानों को एक बहुत ही शाही अनुभव करवाता है। शॉपिंग के लिए भी जयपुर एक बेहतरीन जगह है। जयपुर राजस्थान की राजधानी और प्रमुख पर्यटन स्थल है।

rajasthan

साल 2008 में हुए कॉनडे नास्ट ट्रैवलर रीडर्स चॉइस सर्वे में जयपुर शहर को एशिया में यात्रा करने के सबसे अच्छे स्थलों में से सातवां स्थान दिया था।

उदयपुर है रोमांटिक शहर: 

उदयपुर को अक्सर भारत का सबसे रोमांटिक शहर कहा जाता है, क्योंकि यह विशाल झीलों और महलों से भरा हुआ है। ऐतिहासिक सिटी पैलेस कॉम्प्लेक्स, जो पिछोला झील के पूर्वी किनारे पर फैला है।rajasthan

ऐतिहासिक दृष्टि से इस झील के बारे में कहा जाता है कि महाराणा लाखा के काल में इस झील का निर्माण एक बंजारे द्वारा करवाया गया इस झील के बीचों बीच एक नटनी का चबूतरा बना हुआ है महाराणा उदय सिंह द्वितीय ने इस शहर की खोज के बाद इस झील का विस्तार कराया था।

ब्लू सिटी के नाम से है प्रसिद्ध ये शहर:

अपनी नीली रंग की इमारतों के कारण प्यार से “ब्लू सिटी” कहा जाता है, जोधपुर राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। शहर की चारदीवारी वाले पुराने हिस्से की अध्यक्षता मेहरानगढ़ किला द्वारा की जाती है, जो जोधपुर की नीली इमारतों में सबसे अच्छा दृष्टिकोण प्रदान करता है।

blue city

जोधपुर राजस्थान का एक प्रमुख पर्यटन आकर्षण है इसके साथ ही यह राज्य सा दूसरा सबसे बड़ा शहर और दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर भी है। बता दें कि इस शहर की स्थापना 1459 में राठौड़ राजपूत शासक मारवाड़ के राव जोधा सिंह द्वारा की गई थी। जोधपुर की पूर्व राजधानी मंडोर के पतन के बाद जोधपुर को मारवाड़ की नई राजधानी के रूप में स्थापित किया गया था।

यह भी पढ़ें: हनीमून डेस्टिनेशन: नव-विवाहित जोड़े इस जगह घुमने का जरुर करें प्लान!

राजस्थान का सुनहरा शहर:

जैसलमेर रेगिस्तान के पास स्थित होने के कारण नवंबर से जनवरी जैसलमेर किले की यात्रा करने का सबसे आदर्श समय माना जाता है, जब आप सूरज की चमकदार किरणों और सर्दियों की ठंड का आनंद ले सकते हैं। जो आपकी यात्रा और अधिक रोमंचक बना देगी। इसलिए आप अपनी सर्दियों की छुट्टियों के लिए जैसलमेर किले की यात्रा का प्लान कर सकते हैं।

rajasthan

जैसलमेर राजस्थान में स्थित एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो अपने कई पर्यटन आकर्षणों की वजह से राजस्थान में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। आपको बता दें कि यह थार रेगिस्तान में सुनहरे टीलों के कारण इसे “सुनहरा शहर” के नाम से भी जाना जाता है। जैसलमेर अपनी कई मानव निर्मित झीलों, जैन मंदिरों, हवेलियों और पत्थरों के महलों के साथ सजा हुआ है।

करणी माता का है यहाँ मंदिर:

बीकानेर आसपास के चौंकाने वाले करणी माता चूहे के मंदिर के लिए भी प्रसिद्ध है। वहां चूहों की पूजा करने के लिए आयोजित किया जाने वाला करणी माता महोत्सव भारत के सबसे अनोखे त्योहारों में से एक है। बीकानेर में हर जनवरी में ऊंट मेला भी लगता है।

bikaner

 

नागौरी:

नागौर किले का अपना एक अलग ऐतिहासिक महत्त्व है। इस किले का निर्माण मुगल राजा शाहजहाँ और अकबर ने क्षत्रिय शासकों के शासनकाल में करवाया था। लेकिन इसे मूल रूप से नागवंशी क्षत्रियों द्वारा बनाया गया था

यह किला पिछली शताब्दियों में कई लड़ाइयों का गवाह बना है।यह दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।pashu mela

हिल स्टेशन माउंट आबू:

राजस्थान का एक मात्र हिल स्टेशन होने की वजह से माउंट आबू राजस्थान में पर्यटकों द्वारा घूमी जाने वाली सबसे प्रमुख जगहों में से एक है। आपको बता दें कि माउंट आबू अरावली रेंज में एक उच्च पथरीले पठार के ऊपर स्थित है और यह घने जंगलों से घिरा हुआ है।

rajasthan

यहाँ की शांत जलवायु और यहां से मैदानों का दृश्य आने वाले पर्यटकों के दिलों में काफी उत्साह पैदा करता है। अगर राजस्थान में घूमने की अच्छी जगह खोज रहे हैं तो आपको एक बार माउंट आबू की सैर जरुर करना चाहिए।

चितौडगढ़:

राजस्थान की राजधानी जयपुर से तक़रीबन310 किलोमीटर की दुरी पर स्थित चितौडगढ़ राजस्थान का एक ऐतिहासिक शहर माना जाता है ऐसा कहा जाता है की चितौडगढ़ की नीव 7वीं शताब्दी में राजा चित्रगढ़ मौर्यद्वारा रखी गई।

सबसे बड़ा दुर्ग

महाराणा प्रताप की रानी पद्मावती के बारे में तो सुना ही होगा वह इसी चितौडगढ़ की महारानी थी जब सन् 1303 ईस्वी में अल्लाउदीन खिलजी ने चितौडगढ़ पर आक्रमण किया।

तब महारानी पद्मावती ने यही पर1600 महिलाओंके साथ जौहर किया वर्तमान में इस स्थान पर हर वर्ष मार्च महीने में जौहर मेले का आयोजित किया जाता है।

2 thoughts on “राजस्थान के कुछ खास पर्यटन स्थल, यहाँ आप जरुर घूमना चाहेंगे!”

  1. Pingback: रेल यात्रा करना है पसंद, तो इन मनमोहक दृश्य से अछूते न रहें! - Zindagi Plus

  2. Pingback: विश्व प्रचलित मंदिर और ऐतिहासिक किले की सैर, मन मोह लेंगे! - Zindagi Plus

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

बदलते मौसम में अक्सर हो जाती है गले में खराश, गर्मियों में ये उपाय करें! क्या आप भी अपने बच्चे की स्किन पर white patches देख कर हैं परेशान,जानिए इसकी वजह! चीनी को कर दें ना, वर्ना हो सकता है बहुत बड़ा नुक्सान ! पूरी बनाने के बाद, अक्सर तेल बच जाता है,ऐसे में महंगा तेल फैंक भी नही सकते और इसका reuse कैसे करें! रक्तदान है ‘महादान’ क्या आपने करवाया, स्वस्थ रहना है तो जरुर करें, इसके अनेकों हैं फायदे! गर्मियों में मिलने वाले drumstick गुणों की खान है, इसकी पत्तियों में भी भरपूर है पोषण! क्या storage full होने के बाद मोबाइल हो रहा है हैंग, तो अपनाएं ये तरीके!