fbpx
दीपिका ने अपनाया इस्लाम, कहा मुझे इस पर गर्व 2

दीपिका ने अपनाया इस्लाम, कहा मुझे इस पर गर्व

मशहूर टीवी ऐक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने बॉयफ्रेंड शोएब इब्राहिम से बीते माह शादी कर ली थी। इस बीच यह भी खबर आई थी कि दीपिका ने शादी से पहले इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। अब जब इस बारे में दीपिका से पूछा गया तो उन्होंने कहा हां मैंने इस्लाम धर्म कबूला और मुझे अपने इस फैसले पर गर्व है।

दीपिका ने आगे कहा कि मेरे इस फैसले पर परिवार ने मेरा साथ दिया। अब ये सब किस हालात में हुआ मैं इस पर बात करना जरूरी नहीं समझती। दीपिका क्ककड़ ने इस्लाम धर्म अपनाने के बाद अपना नाम बदलकर फायजा रख लिया। उन्होंने इसी नाम से शादी के कार्ड भी छपे थे। ऐसा करने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों को ट्रोल भी किया था।

dipika

एक इंटरव्यू में दीपिका उर्फ फायजा के पति शोएब ने कहा, कि लोग क्या सोचते हैं, हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। हमें पता है कि हमने कुछ गलत नहीं किया है। इसलिए हम किसी भी नकारात्मकता पर ध्यान नहीं देते। लोगों को हमारे बारे में बात करने का अधिकार किसने दिया। उन्होंने कहा कि हमारी शादी बहुत खूबसूरत है। कुछ लोग बेकार का विषय उठाकर हमें नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे है। लेकिन हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

यह भी पढ़ें: दीपिका ने अपनाया इस्लाम अब ये होगा नया नाम

शोएब ने आगे कहा कि वो अपनी शादी से बेहद खुश हैं, गौरतलब है कि ‘ससुराल सिमर का’ खत्म होने के बाद दीपिका को अभी तक कोई शो नहीं मिला है। वहीं शोएब अपने नए शो ‘जीत गई तो पिया मोरे’ में नजर आएंगे। दीपिका अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति के साथ पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

वहीँ हिन्दू लड़कियों द्वारा इस्लाम धर्म अपनाने पर हिंदूवादी संगठन लगातार विरोध कर रहे हैं। अगर संगठनों की माने तो ये भी लव जिहाद का मामला ही है और आये दिन ऐसे कई मामले सामने आते रहते हैं जहाँ हिन्दू लड़कियां पहले मुस्लिम लड़कों से विवाह कर इस्लाम धर्म अपनाती हैं बाद में उन्हें कई तरह से प्रताड़ित किया जाता है, इसी को लेकर हिन्दूवादी संगठन लगातार विरोध करते रहते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जब बच्चे दूध पीने में करें आनाकानी, अपनाएं ये तरीके! लहसुन खाओ, रोग भगाओ क्या आपकी रात भी करवटें बदलते हुए कटती हैं तो न हो परेशान, अपनाएं ये नुस्खें ! नाशपाती खाने के क्या होते हैं फायदे! नए पेरेंट्स नवजात शिशु की देखभाल ऐसे करें ! बढ़ती उम्र का करना पड़ रहा सामना! यह पानी, करेगा फेस टोनर का काम। भारत के वृहत हिमालय में 10 अवश्य देखने योग्य झीलें