fbpx
mango

जानिए कच्चा आम झुलसती हुई गर्मी से कैसे दिलाएगा आराम!

आम ऐसे ही नही कहलाता फलों का राजा, कच्चा हो या पका हुआ ये सबको है भाता। लू और तेज धूप से बचने के लिए आपको डाइट में कच्चा आम जरूर शामिल करना चाहिए। कच्चे आम से शरीर को ठंडक मिलती है और पाचन भी अच्छा रहता है। कच्चे आम का पन्ना लू लगने से बचाता है। कच्चे आम की चटनी मन को भाती हैं।

इसके अलावा आप कैरी यानि कच्चे आम की लौंजी बनाकर भी खा सकते हैं। इससे न सिर्फ मुंह का स्वाद अच्छा होता है बल्कि शरीर भी ठंडा रहता है। कच्चे आम को गर्मियों में कई लोग अचार, चटनी, आम पन्ना और भी कई तरह के तरीकों से खाते हैं। विशेषकर गर्मी के मौसम में कच्चा आम खाना ही चाहिए।

तो आइए जानते हैं कि कच्‍चे आम के अन्‍य क्‍या क्‍या फायदे हैं जिनकी वजह से हमें इन्‍हें गर्मी के मौसम में अपने भोजन में जरूर शामिल करना चाहिए। पके आम की तासीर गर्म होती है, वहीं कच्चे आम की तासीर एकदम ठंडी होती है।

इसलिए इसके सेवन से पेट में गर्मी नहीं होती है बल्कि एसिडिटी या पेट की कोई अन्य समस्या होती है तो उसे ठीक करने के लिए जरूर इसका सेवन किया जाता है।

Aam panna - Wikipedia

यह भी पढ़ें: इस ड्राइ फ्रूट के हैं अपने फायदे, जाने कैसे और कब खाना चाहिए !

कच्चे आम खाने के फायदे:

  • गर्मियों में शरीर में पानी की कमी बहुत जल्दी हो जाती है। क्योंकि शरीर से सारा पानी पसीना बनकर निकल जाता है, ऐसे में कच्चे आम का सेवन आपके लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकता है।
  • कैरी में विटामिन सी होता है। इसलिए ये बॉडी की इम्युनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इसे खाने से शरीर में रक्त संचार अच्छा होता है। नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है। कैरी खाने से पाचन दुरुस्त रहता है। कब्ज, एसिडिटी, मतली आदि समस्याएं नहीं होतीं।
  • विटामिन सी की कमी से होने वाला स्कर्वी रोग, कैरी के सेवन से ठीक होता है। इसे खाने से दांत मजबूत होते हैं। मुंह की बदबू दूर होती है। शुगर की समस्या हो तो कच्चे आम के सेवन से आपका शुगर लेवल भी कम रहता है।
  • अगर आपको मॉर्निंग सिकनेस, एसिडिटी, कब्‍ज आदि की समस्‍या रह रही है तो यह आपके एन्‍जाइम को बेहतर बनाता है और इन समस्‍याओं से बचाता है। कोलस्‍ट्रॉल और फैटी एसिड लेवल को नियंत्रित रखता है जिस वजह से आपका हार्ट भी सेहतमंद रहता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 बातें जो आपको अंकित बैयनपुरिया के बारे में जाननी चाहिए, जिसके साथ PM मोदी ने स्वच्छता पर एक वीडियो किया मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करने के 10 तरीके, जो आपकी त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बना देंगे इन चीजों से करें पितृ पक्ष में अपने पूर्वजों को प्रसन्न ! जानिए: 6 जीवनशैली में बदलाव जो आपकी सुबह को स्वस्थ बना सकते हैं Animal Movie टीज़र हाइलाइट्स: रणबीर का गुस्सा, बॉबी की तीव्रता और एक ख़तरनाक एक्शन केमिस्ट्री अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के बारे में जानिए Bank Holidays Oct 2023: बैंक अवकाश अक्टूबर 2023