fbpx
ANJIR BENEFIT

इस ड्राइ फ्रूट के हैं अपने फायदे, जाने कैसे और कब खाना चाहिए !

आपने नियमित तौर पर काजू, किशमिश, बादाम, अखरोट, पिस्ता, गरी, छुआरा जैसे ड्राई फ्रूट्स के नाम तो सुना ही होगा और अक्सर हम इन्हें ही खाते हैं। क्योंकि आपको पता है कि इन ड्राई फ्रूट्स के अंदर शरीर को फायदा पहुंचाने वाले कई पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इन्हीं ड्राई फ्रूट की तरह अंजीर भी एक बहुत ही फायदेमंद ड्राइ फ्रूट है।

अंजीर के फायदे:

  • सिर दर्द परेशानी से राहत दिलाने में बहुत मदद पहुंचाता है। अगर कोई सिर दर्द की समस्या से पीड़ित है, तो उसे अंजीर के पेड़ की छाल को पीस कर अपने सिर पर लेप के रूप में लगाना है। इससे सिर दर्द से राहत मिलती है।
  • अंजीर शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए रोज 1 अंजीर का सेवन करना है। इससे शरीर स्वस्थ होता है। अंजीर के 1 या 2 सूखे फलों को रात भर पानी में भिगो  दें। इसे सुबह खाएं, शरीर में शक्ति मिलती है।

       यह भी पढ़ें: कब्ज और बवासीर का जड़ से करता है खात्मा ये स्वादिष्ट फल !

  • मुंह से संबंधित बीमारियों को ठीक करने के लिए अंजीर के सूखे फल को पीस कर उसका काढ़ा बना कर गरारा करें।

अंजीर के फायदे

  • पुरानी खांसी की बीमारी में पके हुए अंजीर फल में शहद मिलाकर खाएं। इससे पुरानी खांसी, और बलगम के साथ खून आने के रोग में लाभ होता है।

          यह भी पढ़ें: काजू खाने से बॉडी रहती है तंदरुस्त, रोग जाता है कोसों दूर!

  • अंजीर के कच्चे फल का दूध को कीड़े-मकौड़ों के काटने वाले स्थान पर लगाएं। इससे कीड़ों के काटने से होने वाला दर्द और जलन ठीक होता है।
  • अंजीर के उपयोग से मस्से का उपचार भी किया जा सकता है। आपको अंजीर का कच्चा फल लेना है, और उसके दूध को मस्से पर लगाना है। इसमें फायदा होगा।
  • सफेद दाग की शुरुआती अवस्था में अंजीर के पत्तों का रस लगाएं। इससे बहुत लाभ होता है। अंजीर की जड़ को पीसकर लगाने से सफेद दाग तथा दाद में लाभ होता है।
  • इस फल का सेवन करने से ह्रदय रोग में फायदा मिलता है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

बदलते मौसम में अक्सर हो जाती है गले में खराश, गर्मियों में ये उपाय करें! क्या आप भी अपने बच्चे की स्किन पर white patches देख कर हैं परेशान,जानिए इसकी वजह! चीनी को कर दें ना, वर्ना हो सकता है बहुत बड़ा नुक्सान ! पूरी बनाने के बाद, अक्सर तेल बच जाता है,ऐसे में महंगा तेल फैंक भी नही सकते और इसका reuse कैसे करें! रक्तदान है ‘महादान’ क्या आपने करवाया, स्वस्थ रहना है तो जरुर करें, इसके अनेकों हैं फायदे! गर्मियों में मिलने वाले drumstick गुणों की खान है, इसकी पत्तियों में भी भरपूर है पोषण! क्या storage full होने के बाद मोबाइल हो रहा है हैंग, तो अपनाएं ये तरीके!