fbpx
orissa doctor

ओडिशा के एक डॉक्टर ने ऐसी मिसाल पेश की है,जिसे जान कर आपको भी गर्व महसूस होगा 

ओडिशा के एक डॉक्टर ने ऐसी मिसाल पेश की है,जिसे जान कर आपको भी गर्व महसूस होगा। ओडिशा के मलकानगिरी से ऐसी ही खबर आई है, इसे पढ़कर आपको गर्व ज्यादा महसूस होगा।इस डॉक्टर ने वो कर दिखाया जो शायद ही इस महिला मरीज के परिजन कर पाते।

दूसरे डॉक्टरों के लिए मिसाल पेश करते हुए यहां एक युवा डॉक्टर ने एंबुलेंस का इंतजार नहीं किया और मरीज को खाट पर लेटाकर कंधे पर अस्पताल तक ले गया। मल्कानगिरी जिले के सरिगेटा गांव से पापलुर हॉस्पिटल में सूचना दी गई कि नजदीक के गांव सरिगेटा में एक महिला गर्भवती है और उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें:भगवान् साबित हुए ये डॉक्टर,अपना खून देकर मरीज की बचाई जान

ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ओमकार गांव पहुंचे तो समझ गए कि मरीज को अस्पताल ले जाना बेहद जरूरी है।महिला की डिलीवरी हो चुकी थी और खून काफी बह रहा था।

ओडिशा के एक डॉक्टर ने ऐसी मिसाल पेश की है,जिसे जान कर आपको भी गर्व महसूस होगा  1

सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस का वहां तक पहुंचना असंभव था.इसलिए डॉक्टर ने महिला को खाट पर लेटाया और उसके पति की मदद से कंधे पर टांग कर ले गए।

डॉक्टर का ऐसा साहस देख ग्रामीण भी आगे आए और मदद की। सभी ने मिलकर आठ किमी का रास्ता तय किया और महिला को समय रहते अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। इस तरह महिला की जान बचाने में कामयाब रहे।महिला और नवजात शिशु ठीक हैं। वाकई ये खबर सबके दिल को छू  जाने वाली है ।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

होली पर त्वचा की देखभाल के टिप्स नए साल 2024 में, जाग उठेगा सोया हुआ भाग्य, राशिनुसार करें ये उपाय! “बॉलीवुड के गहरे राज़: माफिया से रहस्यमय मोहब्बत में पड़ बर्बाद हुई टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस, कुछ नाम आपको चौंका देंगे!” सर्दियों में खाने के लिए 10 ऐसे पत्तों की औषधि, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इन सर्दियों में ऐसे रहें फिट, खाएं ये पौष्टिक आहार ! कर्ज से चाहिए छुटकारा, शुक्रवार के दिन कर लें काम! इन तरीकों से खुद को रखें तंदरुस्त I