fbpx
सोमवार से दिल्ली-मुंबई के बीच नई राजधानी: वक्त बचेगा, किराया भी कम 2

सोमवार से दिल्ली-मुंबई के बीच नई राजधानी: वक्त बचेगा, किराया भी कम

दीपावली के पहले दिल्ली और मुंबई के बीच नई राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हो रही है। 16 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस राजधानी में पैसेंजर्स को 2 घंटे कम लगेंगे जबकि किराया भी दूसरी राजधानी ट्रेनों के मुकाबले 600 से 800 रुपए कम होगा। यह ट्रेन दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से मुंबई के बांद्रा टर्मिनस तक जाती है। वैसे, इस रूट पर पहले ही दो राजधानी ट्रेन चल रही हैं।

सोमवार से दिल्ली-मुंबई के बीच नई राजधानी: वक्त बचेगा, किराया भी कम 3

फिलहाल, 3 महीने और हफ्ते में 3 दिन के लिए

रेलवे बोर्ड में ट्रैफिक मेंबर मोहम्मद जमशेद के मुताबिक- स्पेशल राजधानी शुरुआत में तीन महीने (16 अक्टूबर से 16 जनवरी) तक चलाई जा रही है। यह हफ्ते में तीन दिन ही चलेगी। ट्रैवल टाइम 2 घंटे कम होगा। इसका ट्रायल कामयाब रहा है।

अब 16 या 17 की बजाए 14 घंटे का सफर

फिलहाल, इस रूट पर अगस्त क्रांति राजधानी और मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस चल रही हैं। अगस्त क्रांति 17 जबकि मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली राजधानी 16 घंटे में यह सफर पूरा करती हैं। दोनों में से कोई भी ट्रेन बांद्रा में नहीं रुकती।
नई और स्पेशन राजधानी इस सफर को 14 घंटे में पूरा करेगी।
इसके तीन स्टॉप होंगे। कोटा, वडोदरा और सूरत। जमशेद के मुताबिक- पैसेंजर्स के लिए नई राजधानी इसलिए भी खास होगी क्योंकि यह सुबह 6 बजे ही दिल्ली और मुंबई पहुंचेगी।
इस टाइमिंग की वजह से दो फायदे होंगे। एक तो लोगों के करीब पूरा दिन कामकाज के लिए मिल सकेगा और दूसरा, सुबह पहुंचने की वजह से ट्रैफिक भी कम रहेगा।

किस दिन, कहां से? और किराया कितना?

दिल्ली से यह बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी। जबकि, मुंबई से मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को। ट्रेन में फ्लैक्सी फेयर सिस्टम लागू नहीं होगा। इसके टिकट पर 600 से 835 रुपए की रियासत दी जाएगी।
मुंबई-दिल्ली के बीच फ्लैक्सी फेयर सिस्टम के तहत राजधानी के सेकंड एसी का किराया अभी 4,105 रुपए है। नई राजधानी में यह 3270 रुपए होगा।
इसी तरह, थर्ड एसी का किराया 2925 की जगह 2325 रुपए होगा। इसमें कैटरिंग सर्विस ऑप्शनल होगी। अगर कोई पैसेंजर इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहेगा तो टिकट और भी कम किया जा सकेगा।

नई राजधानी में कितने कोच?

इसमें एक फर्स्ट एसी, दो सेकंड एसी और 12 थर्ड एसी होंगे। इनके अलावा एक पेंट्री और दो पावर कार होंगी। रफ्तार बढ़ाने के लिए इसमें दो इलेक्ट्रिक इंजिन लगाए जा रहे हैं। इसकी मैक्सिमम स्पीड 130 KMPH होगी।
बता दें कि मुंबई-दिल्ली रूट रेलवे के लिए खास है। इस रूट पर ज्यादातर कारोबारी सफर करते हैं। वक्त ज्यादा लगने की वजह से ज्यादातर कारोबारी हवाई सफर को तवज्जो देते हैं।
साभार : DainikBhaskar.com

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

होली पर त्वचा की देखभाल के टिप्स नए साल 2024 में, जाग उठेगा सोया हुआ भाग्य, राशिनुसार करें ये उपाय! “बॉलीवुड के गहरे राज़: माफिया से रहस्यमय मोहब्बत में पड़ बर्बाद हुई टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस, कुछ नाम आपको चौंका देंगे!” सर्दियों में खाने के लिए 10 ऐसे पत्तों की औषधि, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इन सर्दियों में ऐसे रहें फिट, खाएं ये पौष्टिक आहार ! कर्ज से चाहिए छुटकारा, शुक्रवार के दिन कर लें काम! इन तरीकों से खुद को रखें तंदरुस्त I