fbpx
pregnant

प्रेगनेंसी का पहला महीना, ऐसे करें केयर और बरतें सावधानी!

प्रेगनेंसी के पहले महीने में शिशु का विकास:

पहली बार मां बनने वाली महिलाओं के पास प्रेगनेंसी की जानकारी का अभाव होने के कारण, कई बार तो उन्हें अपने प्रेगनेंट होने तक की जानकारी ही नहीं होती है। प्रेगनेंसी के पहले महीने के दौरान आपके शरीर में हार्मोनल चेंज के कारण कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं।

प्रेगनेंसी के पहले महीने में ही गर्भ में शिशु के विकास की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। अगर आप प्रेगनेंट होना चाहती हैं या इसके शुरुआती लक्षणों को खुद में महसूस कर रही हैं तो आपको शिशु के विकास की प्रक्रिया के बारे में कुछ जानकारियां होना चाहिए। क्योंकि इससे आप एक मां के रूप में अपने शिशु के विकास में अपनी पूरी भागीदारी निभा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: एक नई माँ कैसे जाने प्रेग्नेंट हैं या नहीं, ये हैं शुरूआती लक्षण!

प्रेगनेंसी के पहले महीने में क्या खाएं?

  • गर्भावस्था की शुरुआत में फाइबर युक्त फलों का सेवन करना चाहिए। इस दौरान गर्भवती को दिन में कम से कम तीन तरह के फल खाने चाहिए।
  • अपने डाइट में विटामिन, प्रोटीन, फाइबर और दूसरे उन सभी तत्वों को शामिल करें जो आपके और आपके शिशु के लिए फायदेमंद हैं। आप दूध, दूध से बने दूसरे प्रोडक्ट, दाल, अंकुरित अनाज, अंडा और मांस आदि का सेवन कर सकती हैं।
  • प्रेगनेंसी के दौरान कब्ज की समस्या अक्सर सामने आती है। इससे बचने के लिए आप फाइबर से भरपूर पदार्थ का सेवन कर सकती हैं। साथ ही साथ दिन भर में ज्यादा से ज्यादा पानी और ज्यूस का सेवन कर सकती हैं। इनसे कब्ज की समस्या दूर हो जाती है और आप हमेशा हाइड्रेट रहती हैं।

healthy food

  • गर्भवती महिला को फोलेट से भरपूर खाद्य पदार्थ, जैसे- ब्रोकली व संतरा आदि का सेवन करना चाहिए।
  • गर्भवती को गर्भधारण करते ही विटामिन-बी6 से भरपूर खाद्य पदार्थ, जैसे- केला, साबूत अनाज व सूखे मेवे खाने शुरू कर देना चाहिए।
  • गर्भवती को शुरुआत से ही आयरन से भरपूर आहार, जैसे- पालक व चुकंदर को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए।
  • किसी भी चीज से एलर्जी होने की स्थिति में पहले डॉक्टर से बात करें फिर उसका सेवन।

यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में न करें इन मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल, नही होगा कोई नुकसान

प्रेगनेंसी के पहले महीने में क्या न खाएं?

  • गर्भवती को केवल कम पारे वाला समुद्री भोजन ही करना चाहिए। भोजन में पारे का स्तर ज्यादा होने पर भ्रूण को नुकसान हो सकता है।
  • गर्भवती महिला को गर्भधारण करने के बाद पाश्चराइज्ड दूध से बने चीज़ को खाने से परहेज करना चाहिए। ऐसे चीज़ में हानिकारक बैक्टीरिया होने से भोजन विषाक्तता होने का खतरा रहता है।
  • गर्भवती को डिब्बाबंद चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही माइक्रोवेव में बनाई गई चीजें, जैसे- केक व बिस्कुट आदि से भी परहेज करना चाहिए।

dont eat papaya

  •  गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में कच्चा पपीता और अनानास खाने से बचना चाहिए। प्रसव के बाद इन फलों को खाया जा सकता है।
  • कच्चे मांस और कच्चे अंडे में सालमोनेला और लिस्टेरिया नाम के बैक्टीरिया पाए जाते हैं। ये बैक्टीरिया भ्रूण पर बुरा असर डाल सकते हैं। इसलिए, गर्भवती महिला को कच्चे मांस या अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • गर्भावस्था के दौरान जंक फूड, शराब व तंबाकू का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा गर्भवती को कैफीन वाली चीजें, जैसे- चाय, कॉफी व चॉकलेट का सेवन कम कर देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: क्या आप भी गर्भावस्था के दौरान होने वाली खुजली से हैं ? परेशान :

प्रेगनेंसी के पहले महीने में रखें ये सावधानियां:

  • लंबी यात्रा करने से बचें। गर्भावस्था के पहले महीने में गर्भपात का खतरा ज्यादा होता है।
  • ऊंची एड़ी वाली सैंडल न पहनें। गर्भावस्था के दौरान ऐसे सैंडल पहनने से पैरों में दर्द हो सकता है। इससे पैर मुड़ने और गिरने का खतरा बढ़ जाता है।
  • झुकने से बचें और भारी चीजें न उठाएं। ऐसा करने से आपके पेट पर दबाव पड़ सकता है, जिससे शिशु के विकास में बाधा आ सकती है।
  • इस दौरान डॉक्टर की सलाह लिए बिना कोई भी दवा नहीं खानी चाहिए।
  • तनाव से कोसों दूर रहें। इससे बचने के लिए अच्छी किताबें पढ़ें या बढ़िया संगीत सुनें, संगीत में गर्भसंस्कार के अध्याय अवश्य सुने।
  • गर्भावस्था के पहले महीने में गर्भवती महिला के शरीर को ज्यादा पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ऐसे में डाइटिंग करने से भ्रूण को नुकसान हो सकता है।
  • रस्सी न कूदें, लंबे समय तक बैठे या खड़े न रहें, और दो महीनों तक सेक्स करने से बचें।

डिस्क्लेमर: यह सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है|कोई भी परेशानी है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bank Holidays Oct 2023: बैंक अवकाश अक्टूबर 2023 India’S Richest Village : ये है भारत के सबसे आमिर गांव, सबके पास है करोड़ो की संपत्ति। शुरू होने जा रहे हैं पितृ पक्ष 2023 : जानिए इसकी 10 सबसे महत्वपूर्ण बातें ICC ODI World Cup Indian Matches Schedule: आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2023 में भारत का कार्यक्रम ICC World Cup Indian Team: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 भारतीय टीम Disease X Details: क्या है ये बीमारी, क्यों बताया जा रहा कोरोना से 7 गुना ख़तरनाक? Disease X Warning: रोग ‘X’ बन सकता है अगली महामारी, कोविड से भी अधिक घातक Parineeti Chopra Engagement Pics: परिणीति चोपड़ा – राघव चड्ढा की सगाई