हिन्दू धर्म में मोर पंख का विशेष महत्त्व है शास्त्रों के अनुसार देवी-दवताओं को भी यह अत्यंत प्रिय हैं। श्रीकृष्ण, मां लक्ष्मी, इन्द्र देव, कार्तिकेय, मां सरस्वती, श्री गणेश सभी को मोर पंख किसी न किसी रूप में प्रिय हैं। पौराणिक काल में महर्षियों द्वारा इसी मोरपंख की कलम बनाकर बड़े-बड़े ग्रंथ लिखे हैं।
वास्तु के अनुसार अगर हम मोरपंख को सही दिशा और सही तरीके से रखते हैं तो ये हमारी किस्मत भी बदल सकता है। आज हम आपको बताएंगे मोर पंख किस दिशा में रखना आपको फायदा दिलाता है।
फिजूलखर्ची को करे कम:
अगर आपके पास पैसे नहीं टिकते हैं या फिर आपको फिजूलखर्ची की आदत है तो मोरपंख के कुछ उपाय आपको राहत दिला सकते हैं। मोरपंख को अपने पूजा स्थल पर रखने से आपको इसका विशेष लाभ मिलेगा। पूजा या मंदिर में रखा मोरपंख घर में बरकत लाता है।
नकारात्मक ऊर्जा दूर करने:
घर में इसे रखने मात्र से कई तरह के वास्तु दोष दूर होते हैं।वास्तु शास्त्र के अनुसार, भगवान कार्तिकेय का वाहन मोर है। ऐसे में मोरपंख को काफी शुभ माना जाता है। घर से निगेटिव एनर्जी बाहर करने के लिए घर में मोरपंख जरूर रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें: अपनी इनकम कैसे बढ़ाए, जानें income बढ़ाने के तरीके!
भाग्य हमेशा देगा साथ:
अपने घर के मेन गेट पर तीन मोर पंख स्थापित करें। घर के सभी वास्तु दोष दूर हो जाएंगे। अगर आप मोर पंख हमेशा अपने साथ रखते हैं तो भाग्य हमेशा आपका साथ देता है।
घर और बिज़नेस में पैसों की तंगी करे खत्म:
आपके घर, दुकान और बिज़नेस में अगर पैसो की तंगी चल रही हो तो। दक्षिण-पूर्व दिशा में मोर पंख स्थापित करें। इससे घर-परिवार में मौजूद पैसों की तंगी खत्म होती है।
बच्चों के ज्ञान को बढाए:
बच्चों के कमरे में स्टडी टेबल के पास एक या दो मोरपंख लगाने से उनकी पढ़ाई और कला के क्षमता पर सुधार होगा। क्योंकि मोरपंख भगवान कार्तिकेय और ज्ञान की देवी सरस्वती से संबंधित है।
यह भी पढ़ें: सुखी जीवन जीने के लिए चाणक्य नीति का करें अनुसरण, इन बातों का रखें खास ध्यान!
घर में सुख शांति रहेगी:
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दांपत्य जीवन में खुशियां लाने के लिए भी मोरपंख का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए बेडरूम में 2 मोरपंख रख दें। इसे आप दीवार में भी लगा सकते हैं। इससे आपका रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत होगा।
अपने लिविंग रूम की पूर्व में स्थित दीवार पर सात मोरपंखों का गुच्छा रखें। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच मिठास बढ़ेगी और घर में सुख शांति रहेगी।
घर में सुख-समृद्धि का होता है वास:
मोर के पंख में नव ग्रहों का वास होता है। इसलिए इसे घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि घर में मोर पंख रखने से सारे संकट दूर हो जाते हैं और घर में सुख-शांति आती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख को हमेशा घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और घर का वातावरण भी अच्छा रहता है।
कालसर्प दोष से दिलाता है छुटकारा:
कुंडली में कालसर्प दोष हो तो उसके लिए भी मोरपंख के उपाय बहुत कारगर माने जाते हैं। जातक को अपने तकिए के नीचे 7 मोरपंख डालकर रखने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि मोर पंख का ये उपाय करने से काल सर्प दोष से छुटकारा मिल जाता है।
डिस्क्लेमर: इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.