fbpx
benefits of peacock feather

क्या पैसों के मामले में आपका भी हाथ है तंग, मोरपंख के इन उपायों को अपनाकर हो जाएँ मालामाल!

हिन्दू धर्म में मोर पंख का विशेष महत्त्व है शास्त्रों के अनुसार देवी-दवताओं को भी यह अत्यंत प्रिय हैं। श्रीकृष्ण, मां लक्ष्मी, इन्द्र देव, कार्तिकेय, मां सरस्वती, श्री गणेश सभी को मोर पंख किसी न किसी रूप में प्रिय हैं। पौराणिक काल में महर्षियों द्वारा इसी मोरपंख की कलम बनाकर बड़े-बड़े ग्रंथ लिखे हैं।

वास्तु के अनुसार अगर हम मोरपंख को सही दिशा और सही तरीके से रखते हैं तो ये हमारी किस्मत भी बदल सकता है। आज हम आपको बताएंगे मोर पंख किस दिशा में रखना आपको फायदा दिलाता है।

फिजूलखर्ची को करे कम:

अगर आपके पास पैसे नहीं टिकते हैं या फिर आपको फिजूलखर्ची की आदत है तो मोरपंख के कुछ उपाय आपको राहत दिला सकते हैं। मोरपंख को अपने पूजा स्थल पर रखने से आपको इसका विशेष लाभ मिलेगा। पूजा या मंदिर में रखा मोरपंख घर में बरकत लाता है

benifits of peacock feather

नकारात्मक ऊर्जा दूर करने:

घर में इसे रखने मात्र से कई तरह के वास्तु दोष दूर होते हैं।वास्तु शास्त्र के अनुसार, भगवान कार्तिकेय का वाहन मोर है। ऐसे में मोरपंख को काफी शुभ माना जाता है। घर से निगेटिव एनर्जी बाहर करने के लिए घर में मोरपंख जरूर रखना चाहिए।

Negative Energy at House

यह भी पढ़ें: अपनी इनकम कैसे बढ़ाए, जानें income बढ़ाने के तरीके!

भाग्य हमेशा देगा साथ:

अपने घर के मेन गेट पर तीन मोर पंख स्थापित करें। घर के सभी वास्तु दोष दूर हो जाएंगे। अगर आप मोर पंख हमेशा अपने साथ रखते हैं तो भाग्य हमेशा आपका साथ देता है।

palmistry

घर और बिज़नेस में पैसों की तंगी करे खत्म:

आपके घर, दुकान और बिज़नेस में अगर पैसो की तंगी चल रही हो तो। दक्षिण-पूर्व दिशा में मोर पंख स्थापित करें। इससे घर-परिवार में मौजूद पैसों की तंगी खत्म होती है।

How to make money

बच्चों के ज्ञान को बढाए:

बच्चों के कमरे में स्टडी टेबल के पास एक या दो मोरपंख लगाने से उनकी पढ़ाई और कला के क्षमता पर सुधार होगा। क्योंकि मोरपंख भगवान कार्तिकेय और ज्ञान की देवी सरस्वती से संबंधित है।

peacock feather

यह भी पढ़ें: सुखी जीवन जीने के लिए चाणक्य नीति का करें अनुसरण, इन बातों का रखें खास ध्यान!

घर में सुख शांति रहेगी:

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दांपत्य जीवन में खुशियां लाने के लिए भी मोरपंख का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए बेडरूम में 2 मोरपंख रख दें। इसे आप दीवार में भी लगा सकते हैं। इससे आपका रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत होगा।

vastu shastra

अपने लिविंग रूम की पूर्व में स्थित दीवार पर सात मोरपंखों का गुच्छा रखें। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच मिठास बढ़ेगी और घर में सुख शांति रहेगी

घर में सुख-समृद्धि का होता है वास:

मोर के पंख में नव ग्रहों का वास होता है इसलिए इसे घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है मान्यता है कि घर में मोर पंख रखने से सारे संकट दूर हो जाते हैं और घर में सुख-शांति आती है

मोर पंख के इस्तेमाल से खुल सकते हैं आपके किस्मत के दरवाजे

वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख को हमेशा घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और घर का वातावरण भी अच्छा रहता है

कालसर्प दोष से दिलाता है छुटकारा: 

कुंडली में कालसर्प दोष हो तो उसके लिए भी मोरपंख के उपाय बहुत कारगर माने जाते हैं जातक को अपने तकिए के नीचे 7 मोरपंख डालकर रखने चाहिए ऐसा माना जाता है कि मोर पंख का ये उपाय करने से काल सर्प दोष से छुटकारा मिल जाता है

डिस्क्लेमर: इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 बातें जो आपको अंकित बैयनपुरिया के बारे में जाननी चाहिए, जिसके साथ PM मोदी ने स्वच्छता पर एक वीडियो किया मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करने के 10 तरीके, जो आपकी त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बना देंगे इन चीजों से करें पितृ पक्ष में अपने पूर्वजों को प्रसन्न ! जानिए: 6 जीवनशैली में बदलाव जो आपकी सुबह को स्वस्थ बना सकते हैं Animal Movie टीज़र हाइलाइट्स: रणबीर का गुस्सा, बॉबी की तीव्रता और एक ख़तरनाक एक्शन केमिस्ट्री अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के बारे में जानिए Bank Holidays Oct 2023: बैंक अवकाश अक्टूबर 2023