fbpx
चाणक्य नीति

सुखी जीवन जीने के लिए चाणक्य नीति का करें अनुसरण, इन बातों का रखें खास ध्यान!

आचार्य चाणक्य केवल देश में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में एक लोकप्रिय कूटनीतिज्ञ के तौर पर जाने जाते हैं। इन कूटनीतियों के दम पर कई लोगों ने जीवन में एक महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है। आचार्य चाणक्य की इन कूटनीतियों का ही संग्रह ‘चाणक्य नीति’ है।

चाणक्य को राजनीति से लेकर समाज तक हर वर्ग में काफी अनुभव था जिसके आधार पर वे नीतियां साझा करते रहते थें। साथ ही वे जीवन, मित्र, जीवन साथी, शत्रु, पड़ोसी, धन, माता-पिता आदि पर आधारित नीतियां बता चुके हैं, जो आज भी प्रयोग में लाई जाती है।

जिसमें कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है और उसमें बताई गई नीतियों पर चलकर आप सफलता हासिल कर सकते हैं। चाणक्य नीति में केवल सफलता का ही रास्ता नहीं, बल्कि व्यक्तिगत जीवन में भी सुखी रहने का राज बताया है।

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti के अनुसार ऐसे घरों में स्वयं आकर निवास करती हैं लक्ष्मी

चाणक्य नीति में बताई गई कुछ बातों को ध्यान में रखकर आप एक सुखी व खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकते हैं।

  1. अपने मन की सोची हुई बात, किसी से भी साथ शेयर न करें। बल्कि उस काम को अपने मन में रखते हुए ही पूरा करें। क्योंकि कोई दूसरा व्यक्ति आपके काम मे बाधा पैदा कर सकता है।
  2. कई बार हम सोचते हैं कि जो नसीब में होगा वही​ मिलेगा लेकिन आचार्य चाणक्य का मानना है कि मनुष्य को कभी भी नसीब पर कुछ नहीं छोड़ना चाहिए। बल्कि अपनी मेहनत पर भरोसा रखें।
  3. मान-सम्मान के साथ कभी भी समझौता न करें। जिस स्थान पर सम्मान नहीं मिलता वहां रहने का कोई मतलब नहीं है। चाणक्य नीति में कहा गया है कि व्यक्ति धन के बिना तो जीवन व्य​तीत कर सकता है, लेकिन मान-सम्मान के बिना जीवित नहीं रह सकता।
  4. अगर आप अपने जीवन में सुखी व खुशहाल रहना चाहते हैं तो रोजगार पर जरूर फोकस करें। क्यों​कि सुखी जीवन के रोजगार बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि रोजगार करने पर ही धन की प्राप्ति होती है और धन के जरिए आप अपनी सुख-सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
  5. एक सुखी जीवन के लिए अपने लोगों व संबंधियों के बीच में रहें. ताकि जरूरत पड़ने पर आपको सपोर्ट मिल सके।
  6. बिना व्यवस्था के काम करने वाले लोग न तो कभी सफल होते हैं और न ही उन्हें कभी कोई सुख प्राप्त होता है।
  7. कभी भी फिजूल खर्च नहीं करना चाहिए। बल्कि धन का संग्रह भी करना चाहिए ताकि भविष्य में आने वाले मुसीबतों का सामना किया जा सके।
  8. किसी भी चीज की ‘अति’ बहुत बुरी होती है। फिर चाहे वो सुंदरता हो या फिर पैसा। इसलिए मनुष्य को सुंदरता या पैसे पर घमंड नहीं करना चाहिए।
  9. जीवन में संतुष्ट होना अच्छी बात है। लेकिन जो मनुष्य जिन्दगी में सफल होकर आगे बढ़ना चाहते हैं, उनको कभी संतुष्ट नहीं होना चाहिए क्योंकि संतुष्ट होने पर आप सफलता की राह से भटक जाते हैं।
  10. अगर किसी ने कभी आपकी मदद की है तो मौका मिलने पर उसकी मदद करने से न चूकें। क्योंकि एक-दूसरे की भलाई करने से ही आगे बढ़ा जा सकता है।
  11.  जो व्यक्ति मेहनती होता है वह कभी गरीब नहीं हो सकता। क्योंकि वह मेहनत के बल पर इतना कमा लेगा कि परिवार का भरण-पोषण कर सके।
  12. मनुष्य को हमेशा अपना आचरण अच्छा रखना चाहिए। क्योंकि अच्छे आचरण वाले व्यक्ति के पास दुख कम आते हैं।
  13. अगर आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो ऐसे लोगों से बचकर रहें जो मुंह के मीठे होते हैं। क्योंकि ऐसे लोग पीठ पीछे आपको कभी भी धोखा दे सकते हैं।
  14.  जीवन को अनुशासन के साथ व्यतीत करने में कभी भी कठिनाई नहीं होती है आपको केवल अपने मन को शांत रखना है और किसी भी परिस्थिति में इस संकल्प को नहीं भूलना है कि हमें अनुशासन का पालन करना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 बातें जो आपको अंकित बैयनपुरिया के बारे में जाननी चाहिए, जिसके साथ PM मोदी ने स्वच्छता पर एक वीडियो किया मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करने के 10 तरीके, जो आपकी त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बना देंगे इन चीजों से करें पितृ पक्ष में अपने पूर्वजों को प्रसन्न ! जानिए: 6 जीवनशैली में बदलाव जो आपकी सुबह को स्वस्थ बना सकते हैं Animal Movie टीज़र हाइलाइट्स: रणबीर का गुस्सा, बॉबी की तीव्रता और एक ख़तरनाक एक्शन केमिस्ट्री अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के बारे में जानिए Bank Holidays Oct 2023: बैंक अवकाश अक्टूबर 2023