fbpx
glowing skin

चमकती त्वचा चाहिए तो, अपनी डाइट में शामिल करना न भूलें ये food!

अपनी चमकती त्वचा के लिए जरूरी नहीं है कि आप महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें, बल्कि आप आहार को संतुलित रखने का प्रयास करें। साथ ही शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों को डाइट चार्ट में शामिल करने से मदद मिलेगी। पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ न केवल आपकी त्वचा के लिए बल्कि पूरे शरीर के लिए फायदेमंद रहेगा। चलिए जानते हैं इन खास खाद्य पदार्थों के नाम।जिन्हें डाइट में शामिल कर के त्वचा रहेगी खिली-खिली।

दही:

दही कई प्रकार के गुणों से समृद्ध होता है। यही वजह है कि इसका सेवन न केवल स्वास्थ्य बल्कि त्वचा को भी फायदा पहुंचाता है। दही स्किन की इलास्टिसिटी को बूस्ट करता है।

अखरोट:

अखरोट में फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अन्य नट्स के मुकाबले अखरोट ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड का एक अच्छा स्रोत होता है। स्किन का ग्लो बनाये रखता है। साथ ही अखरोट में मौजूद अन्य पोषक तत्व जैसे जिंक त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

टमाटर खाएं:

टमाटर के सेवन से भी त्वचा की चमक को बढ़ाया जा सकता है। लाल, रसीले टमाटर न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि ये आपकी त्वचा के लिए हमेशा काम करते हैं। आप चाहें इन्हें खाएं या त्वचा पर लगाएं, ये दोनों तरह से काम कर सकते हैं। विटामिन सी के साथ ही टमाटर में कई तरह के कैरोटीनॉयड पाए जाते हैं।
यह भी पढ़ें: गर्मियों में ऐसे अपनाएं स्किन केयर रूटीन, खिली-खिली नज़र आएगी त्वचा!

फलों का करें सेवन:

फलों का सेवन भी त्वचा की चमक को बरकरार रख सकता है। फल में अनेक प्रकार के विटामिन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते है, जो कई मायनों में त्वचा की रक्षा कर सकते है।

चमकती त्वचा के लिए पानी पीना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। रोजाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीने की आदत डाल लेनी चाहिए। यह त्वचा से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकता है।

सलाद में खाएं खीरे:

खीरे का गर्मियों में इस्तेमाल करें, सलाद खाएं और चेहरे पर लगाएं। स्किन के ग्लो को बढ़ाने और उसे टाइट करने के लिए उपयोग किया जाता है। साथ ही साथ यह त्वचा की नमी को भी बनाए रखता है।

ब्रोकली:

ब्रोकली न केवल एंटीऑक्सीडेंट बल्कि विटामिन सी से भी भरपूर होता है। इसमें जिंक और कॉपर भी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। ये सभी पोषक तत्व त्वचा को हेल्दी बनाये रखते हैं। इसके ये सभी गुण त्वचा की चमक को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अनार:

अनार का जूस बहुत ही लाभकारी होता है। साथ ही यह त्वचा में निखार लाने में भी मदद करता है। अनार में हाइपरपिगमेंटेशन को रोकने की क्षमता होती है। इसका एंटी एजिंग गुण चेहरे की झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, स्किन के टोन को भी बढ़ाता है।

त्वचा की चमक को बरकरार रखने के लिए निम्नलिखित बातों पर भी ध्यान देना जरुरी है:

  • हमेशा सही समय पर करें भोजन।
  • सुबह का नाश्ता भूलकर भी न करें स्किप।
  • एलर्जी वाले खाद्य पदार्थों से दूर रहें।
  • नींद की कमी न होने दें।
  • हाइपरटेंशन और स्ट्रेस से रहें दूर।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 बातें जो आपको अंकित बैयनपुरिया के बारे में जाननी चाहिए, जिसके साथ PM मोदी ने स्वच्छता पर एक वीडियो किया मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करने के 10 तरीके, जो आपकी त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बना देंगे इन चीजों से करें पितृ पक्ष में अपने पूर्वजों को प्रसन्न ! जानिए: 6 जीवनशैली में बदलाव जो आपकी सुबह को स्वस्थ बना सकते हैं Animal Movie टीज़र हाइलाइट्स: रणबीर का गुस्सा, बॉबी की तीव्रता और एक ख़तरनाक एक्शन केमिस्ट्री अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के बारे में जानिए Bank Holidays Oct 2023: बैंक अवकाश अक्टूबर 2023