fbpx
सपने

ऐसे सपने को देखकर बिल्कुल न करें अनदेखा!

रात में सोते समय अकसर लोग कुछ न कुछ सपने देखते हैं कभी – कभी आप सपने में किसी जंगल में भटक जाते हैं तो कभी आप देखते हैं कि आप एग्जाम दे रहे हैं या कभी आप सपने में देखते हैं कि आप किसी ऊंची बिल्डिंग से गिर रहे हैं। हम लोग इसको एक सपना समझकर भूल जाते हैं लेकिन हर सपने का कुछ मतलब होता है।

सपने

सपने अचेतन अवस्था में बोले गए शब्दों की तरह हैं। सपने में हम जो भी देखते हैं, उसका कोई ना कोई अर्थ जरूर होता है। इन सपनों का संबंध हमारी असल जिंदगी से भी होता है। कई बार हम कुछ ऐसे सपने देखते हैं जो दुर्भाग्य और बुरे वक्त आने का संकेत देते हैं। अगर हम अपने सपनों को समझ लें तो उसके नकारात्मक प्रभाव को कम कर सकते हैं।

आइए जानते हैं आखिर ये सपने हमें क्या बताना चाहते हैं…

  1. सांप को सपने में देखना अशुभ माना जाता है। अगर आपने अपने सपने में सांप देखे हैं तो सावधान हो जाइए. सपने में सांप दिखने का मतलब है कि आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
  2. सपने में खुद को रोते हुए या चिल्लाते हुए देखना यह बताता है कि आप अपनी असल जिंदगी में भी परेशान हैं। आपको बेचैनी, दुख, पीड़ा, उलझन, तनाव, अवसाद जैसी भावनाएं घेरे हुए हैं।
  3. सपने में अगर आप अपने किसी करीबी की मौत देखते हैं तो निश्चित तौर पर यह बुरा संकेत है। इसका मतलब है कि आपके निजी और व्यावसायिक रिश्तों में मुसीबतें हैं।
  4. हिंदू संस्कृति में बिल्लियों को अशुभ माना गया है और सपने में भी बिल्ली का दिखना अशुभ समझा जाता है। सपने में बिल्ली दिखने का मतलब है कि आपको किसी से धोखा मिला है या फिर मिलने वाला है।
  5. अगर आप सपने में देखते हैं कि आपको कोई चोट पहुंचा रहा है या आपको चोट लग गई है तो इसका मतलब है कि आपको आने वाले वक्त में संघर्ष करना पड़ सकता है।
  6. अगर आप सपने में देखते हैं कि कोई आपका पीछा कर रहा है तो इसका मतलब यह है कि आप अपनी लाइफ में किसी समस्या को सुलझाने के बजाए उससे भाग रहे हैं। आपका मस्तिष्क आपको यह संदेश देने की कोशिश कर रहा है कि आपको अपनी जिंदगी की उलझनों का सामना करना चाहिए, उनसे भागना नहीं चाहिए। या फिर आप अगर देखते हैं कि आप भागना चाह रहे हैं लेकिन आपका कदम ही नहीं उठ रहा है तो इसके मायने यह है कि आपके अंदर आत्मविश्वास की बहुत कमी है।
  7. अगर आप खुद को किसी जगह फंसा हुआ देखते हैं तो भविष्य में भाग्य आपका साथ छोड़ने वाला है। आपके लिए अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को संभालना मुश्किल भरा हो सकता है।
  8. अगर आप सपने में किसी की मौत को देखते हैं तो यह भी एक चेतावनी है। यह स्पष्ट संकेत है कि आपकी जिंदगी में कुछ बुरा हो सकता है। हालांकि अगर मृत व्यक्ति आपको कुछ दे रहा है तो यह आर्थिक लाभ का संकेत माना जाता है।
  9. सपने में झाड़ू देखना भी अशुभ माना जाता है। यह हमारी आर्थिक कमी की तरफ इशारा है कि आर्थिक संकट आ सकता है।
  10. अगर आप खुद को ऊंचाई से गिरते हुए देखते हैं तो यह आपकी जिंदगी की असफलताओं और मुश्किलों की तरफ इशारा कर रहा है।
  11. सपने में बच्चे को देखना भी अशुभ संकेत है। इससे किसी परिजन के दूर होने का संकेत समझा जाता है। अगर आप सपने में किसी बच्चे की दुलार करते हुए देखते हैं तो इसका मतलब आपको किसी से धोखा मिल सकता है।
  12. सपने में किसी बच्चे को रोता हुआ देखना भी अशुभ माना जाता है। इसका संकेत है कि आपको असफलता और निराशा हाथ लगेगी।

ये भी पढ़ें : अगर आप भी नींद में बड़बड़ाते हो तो जरुर पढ़े ……

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

बदलते मौसम में अक्सर हो जाती है गले में खराश, गर्मियों में ये उपाय करें! क्या आप भी अपने बच्चे की स्किन पर white patches देख कर हैं परेशान,जानिए इसकी वजह! चीनी को कर दें ना, वर्ना हो सकता है बहुत बड़ा नुक्सान ! पूरी बनाने के बाद, अक्सर तेल बच जाता है,ऐसे में महंगा तेल फैंक भी नही सकते और इसका reuse कैसे करें! रक्तदान है ‘महादान’ क्या आपने करवाया, स्वस्थ रहना है तो जरुर करें, इसके अनेकों हैं फायदे! गर्मियों में मिलने वाले drumstick गुणों की खान है, इसकी पत्तियों में भी भरपूर है पोषण! क्या storage full होने के बाद मोबाइल हो रहा है हैंग, तो अपनाएं ये तरीके!