fbpx
maruti SUV

क्या आप भी कर रहें है Maruti लेने का प्लान, Maruti SUV के CNG वर्जन लॉन्च होने वाले हैं!

भारत में Maruti SUV सेगमेंट की कारों की डिमांड तेजी से बढ़ी है। ऐसे में कार बनाने वाली कंपनी भी जोरों शोरों से अपने काम में लगी हैं। SUV सेगमेंट में कई नई कारें लॉन्च हुई है। इस बार कार की माइलेज पर भी काफी ध्यान है, जिसके लिए कंपनियां अपनी कारों के CNG वर्जन भी लॉन्च कर रही हैं।

Maruti Suzuki अगले साल जनवरी 2023 में कार निर्माता Baleno Cross Compact SUV, JIMNY 5 Door SU और एक नई MPV पेश कर सकती है तीनों एसयूवी को दिल्ली ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया जाएगा इनमें सबसे पहले मारुति बलेनो क्रॉस को लॉन्च किया जा सकता है, इसके बाद जिम्नी और फिर 3-रो एमपीवी को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इनसे भी पहले कंपनी जल्द ही मारुति बलेनो अल्फा सीएनजी वेरिएंट लॉन्च कर सकती है।

Maruti Brezza CNG:

इसे जल्द ही बाजार में लॉन्च किया जाएगा। यह ऑटोमोटिक गियरबॉक्स के साथ भी लॉन्च की जा सकती है। हालांकि, इसे लेकर फिलहाल कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इसमें मौजूदा 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ ही सीएनजी किट दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: Amazon पर Apple iPhone 13 pro पर रु. 30000 Discount, कई आकर्षक ऑफर का लाभ उठाएं !

Toyota Hyryder CNG:

सीएनजी किट के साथ आने वाली यह देश की पहली मिड साइज SUV होगी। इसमें 1.5 लीटर K15C पेट्रोल इंजन मिल सकता है। यह तकरीबन 26 किलोमीटर प्रतिकिग्रा सीएनजी का माइलेज दे सकती है।

upcoming cars

Tata Nexon CNG:

कंपनी ने इसे लेकर फिलहाल कोई ऐलान नहीं किया है। फिलहाल, टाटा नेक्सन पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक, तीन वर्जन में आती है। अक्टूबर में यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी भी रही है।

Maruti Baleno Hatchback:

कंपनी ने हाल ही में फैक्ट्री-फिटेड CNG किट के साथ मारुति बलेनो हैचबैक लॉन्च की। इसे डेल्टा और जेटा वेरिएंट में 8.28 लाख रुपये और 9.21 लाख रुपये की कीमत पर लाया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अब रेंज-टॉपिंग अल्फा वेरिएंट में भी सीएनजी देने पर विचार कर रही है।

यह भी पढ़ें: Amazon पर Xiaomi 11 Lite NE 5G Slimmest 5G स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट!

मॉडल समान 1.2L, 4-सिलेंडर K12N पेट्रोल इंजन के साथ आएगा। सीएनजी वर्जन में 55 लीटर का बूट स्पेस मिल सकता है। इसे केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ लाया जा सकता है। Baleno Alpha CNG की कीमत लगभग 10.16 लाख रुपये हो सकती है।

Maruti Baleno Cross:

अगले साल फरवरी के महीने में लॉन्च हो सकती है। यह हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी और 1.0 लीटर बूस्टरजेट इंजन के साथ आ सकती है। इसमें माइल्ड हाइब्रिड तकनीक भी मिल सकती है।

कार में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जा सकता है। मॉडल को 1.2L NA पेट्रोल इंजन या 1.5L डुअलजेट पेट्रोल इंजन के साथ भी उपलब्ध कराया जा सकता है। बलेनो क्रॉस की कीमत 8 लाख रुपये से 11 लाख रुपये के बीच होने का अनुमान है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

बदलते मौसम में अक्सर हो जाती है गले में खराश, गर्मियों में ये उपाय करें! क्या आप भी अपने बच्चे की स्किन पर white patches देख कर हैं परेशान,जानिए इसकी वजह! चीनी को कर दें ना, वर्ना हो सकता है बहुत बड़ा नुक्सान ! पूरी बनाने के बाद, अक्सर तेल बच जाता है,ऐसे में महंगा तेल फैंक भी नही सकते और इसका reuse कैसे करें! रक्तदान है ‘महादान’ क्या आपने करवाया, स्वस्थ रहना है तो जरुर करें, इसके अनेकों हैं फायदे! गर्मियों में मिलने वाले drumstick गुणों की खान है, इसकी पत्तियों में भी भरपूर है पोषण! क्या storage full होने के बाद मोबाइल हो रहा है हैंग, तो अपनाएं ये तरीके!