कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कुछ महीने पहले टीवी पत्रकार अमृता राय से शादी कर ली है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक अमृता और दिग्विजय ने पिछले महीने चेन्नई में सात फेरे लिए। पिछले साल इन दोनों की निजी तस्वीरें लीक होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। दिग्विजय की उम्र इस वक़्त 68 साल है, जबकि उनकी नई पत्नी अमृता 44 साल हैं यानी उनसे उम्र में 22 साल छोटी हैं। आपको बता दें कि 30 अक्टूबर को करवाचौथ है। इस मौके पर आज हम आपको बता रहे हैं देश के 10 नेताआें विवादित लव स्टोरी।
1 ॰ दिग्विजय सिंह और अमृता राय
दिग्विजय सिंह ने अप्रैल 2014 में अमृता और अपनी निजी तस्वीरें लीक होने के बाद 44 साल की अमृता के साथ रिश्ते की बात स्वीकार की थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि अमृता और उनके पति ने आपसी सहमति से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी हुई है। जैसे ही इस पर कोई फैसला होता है हम इस रिश्ते को औपचारिक नाम दे देंगे।
इसके बाद अमृता राय ने भी ट्विटर पर इस बात की पुष्टि करते हुए लिखा था कि मैं अपने पति से अलग हो चुकी हूं और हमने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी है। इसके बाद ही मैंने दिग्विजय सिंह से शादी का फैसला किया है। दिग्विजय सिंह की पत्नी की 2013 में लंबी बीमारी के बाद मृत्यु हो गई थी। दिग्विजय सिंह के चार बेटी और एक बेटा है ।
2 ॰ तारक रामराव और लक्ष्मी पार्वती
नंदमूरि तारक रामाराव (एनटीआर) तब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। कद्दावर नेता थे। उनके मंत्रिमंडल में दामाद चंद्र बाबू नायडू भी थे। बेटा विधायक था और तब 70 वर्षीये एनटीआर ने तेलगू भाषा की लेखिका लक्ष्मी पार्वती में रुचि दिखाई थी। संभवत: तब एनटीआर की बेटी डी. पुरंदेश्वरी की उम्र भी लक्ष्मी के ही बराबर रही होगी। एनटीआर के अन्य बेटी और बेटे लक्ष्मी से उम्र में बड़े थे। लेकिन फिर भी वह लक्ष्मी पर मोहित हो गए। विवाह का फैसला किया, परिवार में उठ रहे विरोध के सुर को नजरअंदाज किया। जब तक एनटीआर जीवित रहे, दोनों साथ रहे। लक्ष्मी को परिजनों की आंच से बचाया लेकिन एनटीआर के अंतिम सांस लेते ही उनके शव यात्रा के वाहन से लक्ष्मी पार्वती को जबरिया परिजनों ने उतार दिया।
3 ॰ शशि थरूर आैर सुनंदा पुष्कर
दोनों की तीसरी शादी थी। विदेश सेवा की नौकरी के बाद राजनेता बने शशि थरूर को बिजनेस वूमेन सुनंदा भा गई। कश्मीरी मूल की सुनंदा पर शशि का दिल आया और कुछ साल के रोमांस के बाद उन्होंने केरल के अपने गृह नगर पलक्कड़ में 2010 में रीति-रीवाज के साथ विवाह रचा लिया। जबकि तब सुनंदा का बेटा बालिग होने की दहलीज पर था। शशि थरूर की पिछली पत्नियों की संतान भी वयस्क और विदेश में अपने प्रोफेशन में व्यस्त थीं। अहम यह भी है कि तब वह विदेश राज्यमंत्री थे, लेकिन रिश्ता सुनंदा के चेहरे में हंसी नहीं ला सका। सुनंदा को पाकिस्तान की पत्रकार मेहर तरार पर थरूर पर डोरे डालने का शक हुआ। कुछ इसी तरह के तनाव के बीच इसी साल 17 जनवरी को वह दिल्ली के चाणक्यपुरी क्षेत्र के लीला होटल में मृत पाई गईं।
4 ॰ चंद्र मोहन आैर अनुराधा बाली
चंद्र मोहन हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के बेटे हैं। तब हरियाणा के उप मुख्यमंत्री थे और अचानक लापता हो गए। सुराग न मिलने पर उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। लेकिन एक वकील थी अनुराधा बाली जिसे चंद्र मोहन ने राज्य सरकार का उप महाधिवक्ता बनवा दिया था। दोनों ने मीडिया को जानकारी दी कि वह धर्म परिवर्तन करके निकाह कर चुके हैं। चंद्र मोहन अब चांद मोहम्मद और अनुराधा बाली अब फिजा बन चुकी थीं, लेकिन कुछ ही महीने के भीतर अनबन, अलग रहने की खबर आने लगी। बाद में फिजा पंचकुला स्थित अपने आवास पर रहस्यमय परिस्थिति में मृत पाई गई।
5 ॰ राम विलास पासवान आैर रीना शर्मा
राम विलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी हैं। वह अब भी बिहार के खगडिय़ा जिले में रहती हैं। उनसे पासवान की दो बेटियां आशा और उषा हैं। लेकिन 80 के दशक में पासवान का दिल पंजाबी ब्राह्मण बाला और एयर होस्टेस (विमान परिचारिका) रीना शर्मा पर आ गया। 1983 में राजकुमारी से अलग होकर पासवान ने रीना से विवाह कर लिया और अब वह पासवान के साथ साये की तरह रहती हैं।
6 ॰ नारायण दत्त तिवारी आैर उज्जवला देवी
बेटे रोहित शेखर का भला हो जिसने नारायण दत्त तिवारी को उनका 60 के दशक का प्यार लौटा दिया। कई दशक बाद उज्ज्वला और तिवारी लखनऊ के आरोही आवास में साथ-साथ रह रहे हैं। रोमांटिक मिजाज के हरफन मौला तिवारी जब गुनगुनाते हैं तो उज्ज्वला भी साथ देती हैं और उनके मुंह से अनायास निकल पड़ता हैं- अच्छा गाती हो। इस प्रेम कहानी का एक दुखांतक पक्ष भी है। 2008 में तिवारी के बेटे शेखर को यह अधिकार पाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। काफी जद्दो-जहद, डीएनए टेस्ट जैसी प्रक्रिया के बाद तिवारी ने शेखर को बेटा माना। उज्ज्वला, तिवारी के जवानी के दिनों का प्यार थी, जिस पर तिवारी पर्दा डालने में सफल रहे। जीवन का अधिकांश हिस्सा उन्होंने अपनी पहली पत्नी सुशीला के साथ गुजार दिया।
8 ॰ अमरमणि त्रिपाठी आैर मधुमिता शुक्ला
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी को भी कवियत्री मधुमिता शुक्ला भा गई। लेकिन एक दिन मधुमिता की उसके ही घर में किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। जांच में पता चला कि वह प्रेग्नेंट (गर्भवती) थी। हत्या के षड्यंत्र का शक अमरमणि और उनकी पत्नी मधुमणि पर गहराया। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया और अमरमणि को इस मामले में अदालत ने उम्रकैद की सजा सुना दी।
9 ॰ महिपाल मदेरणा आैर भंवरी देवी
राजस्थान के कद्दावर जाट नेता पारसराम मदेरणा के पुत्र और राजस्थान के तत्कालीन मंत्री का दिल एक नर्स भंवरी देवी ने जीत लिया। आए दिन वह उस पर लट्टू रहते थे। जबकि महिपाल की पत्नी और बेटियां थीं। ऐसा कहा जाता है कि भंवरी ने महिपाल के साथ अंतरंग संबंधों की सीडी को आधार बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसके चलते लोगों ने उसे ठिकाने लगा दिया। इस आरोप में महिपाल की गिरफ्तारी हुई, उन्हें राज्य सरकार के कैबिनेट से भी हटना पड़ा।
10 ॰ गोपाल कांडा आैर गितिका शर्मा
हरियाणा सरकार के इस मंत्री का दिल एयर होस्टेस पर आ गया। पत्नी के रहते हुए गोपाल कांडा ने गितिका शर्मा का यौन उत्पीडऩ किया। नतीजतन गीतिका ने एक दिन ऊबकर आत्महत्या कर ली। उसने अपने सुसाइड नोट में कांडा को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। फिलहाल कांडा जमानत पर रिहा हैं।
Source-patrika.com