fbpx
सपने देखना

सपने में देखी जाने वाली कुछ चीजें-बदल देती हैं भाग्य, क्या आप भी हैं उनमें से एक!

सोते हुए सपने तो हर किसी को आते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने देखना कोई संयोग नहीं होता है। बल्कि सपने भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के संकेत होते हैं। जब हम निद्रा अवस्था में सपने देखते हैं तो खुद को एक अलग ही संसार में पाते हैं लगता है जैसे सब कुछ हकीकत में हो रहा है लेकिन आंख खोलने पर सब कुछ अलग होता है। ज्यादातर जागने के बाद हम इन सपनों पर ध्यान नहीं देते हैं।

कुछ विशेष चीजों को देखने पर ही हम उनको जानने के लिए उत्सुक रहते हैं स्वप्न शास्त्र कहता है कि सपने में देखी गई चीजों का संबंध हमारे असल जीवन से भी होता है। स्वप्न शास्त्र में सपने में देखी गई चीजों का अर्थ बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि वे कौन से सपने हैं। कहा जाता है कि ये सपने आपको फर्श से अर्श तक पहुंचा सकते हैं।

सपने में नाग को देखना:

सांप की बात सुनकर ही कई लोग घबरा जाते हैं। सपने में नाग को देखना वैसे ही कई विद्वानों द्वारा शुभ माना जाता है। लेकिन यदि आप सफेद रंग के नाग को अपने सपने में देखते हैं तो समझ जाइए कि आपकी किस्मत जल्द ही खुलने वाली है और आपको अपने पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होने वाला है।

सपने में देखी जाने वाली कुछ चीजें-बदल देती हैं भाग्य, क्या आप भी हैं उनमें से एक! 1

सपने में झरना गिरते हुए देखना:

सपने में झरना गिरते हुए भी देखा होगा। यह स्वप्न सुखद होने के साथ ही बेहद शुभ भी माना जाता है। स्वप्न शास्त्र कहता है कि यदि सपने में स्वच्छ निर्मल जल को गिरते हुए देखते हैं तो यह सपना संकेत देता है कि आपका अच्छा समय शुरु होने वाला है और आपके दुखों का अंत होने वाला है।

सपने में देखी जाने वाली कुछ चीजें-बदल देती हैं भाग्य, क्या आप भी हैं उनमें से एक! 2

इस सपने को देखने का मतलब है कि आपके जीवन में खुशियों का आगमन होने वाला है। सपने में बारिश देखना भी बहुत शुभ माना जाता है। जिस तरह स्वच्छ पानी देखना अच्छा होता है उसी तरह से सपने में बाढ़ का पानी देखना, गंदा पानी देखना शुभ नहीं माना जाता है।

सपने में शंख देखना:

सपने में शंख देखना बहुत ही दुर्लभ सपना माना जाता है। क्योंकि शंख मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों को प्रिय है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक ऐसा सपना आने पर सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। यदि आप लंबे समय से कुछ सोच रहे हैं तो आपकी वह इच्छा भी पूर्ण हो सकती है।

सपने में देखी जाने वाली कुछ चीजें-बदल देती हैं भाग्य, क्या आप भी हैं उनमें से एक! 3

सपने में विधवा महिला को देखना:

सपने में विधवा औरत देखना एक बहुत ही शुभ सपना है। लोगों को लगता है की विधवा औरत देखना अशुभ होता होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। विधवा औरत देखना एक बहुत ही अच्छा सपना माना जाता है। आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके जीवन में सारी परेशानियों का अंत हो जाएगा। आपका जीवन खुशियों से भर जाएगा।

सपने में देखी जाने वाली कुछ चीजें-बदल देती हैं भाग्य, क्या आप भी हैं उनमें से एक! 4

पहाड़ पर चढ़ते देखना:

स्वप्न शास्त्र के अनुसार आप सपने में स्वयं को पहाड़ पर चढ़ता हुआ देखते हैं, तो आपको जल्द ही धन-संपदा की प्राप्ति होती है। इसके अलावा आप यदि समस्याओं में फंसे हुए हैं, तो आपको उन समस्याओं से निजात भी मिलती है।

सपने में देखी जाने वाली कुछ चीजें-बदल देती हैं भाग्य, क्या आप भी हैं उनमें से एक! 5

सपने में सफेद शेर देखना :

मां दुर्गा के वाहन शेर का सपने में दिखना बहुत शुभ होता है. वहीं सपने में यदि सफेद शेर दिख जाए तो मान लीजिए कि आपके करियर में खूब तरक्‍की होने वाली है।साथ ही आपके जीवन में सुख-शांति और सकारात्‍मकता भी बढ़ने वाली है।

सपने में देखी जाने वाली कुछ चीजें-बदल देती हैं भाग्य, क्या आप भी हैं उनमें से एक! 6

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

लू लगने के लक्षण और इससे बचाव! इन गर्मियों में लुत्फ़ उठाए आम खाने के, बस खाने से पहले कर लें ये काम ! anti ageing कैसे कम करे, उम्र से पहले दिखने लग पड़े हैं aged तो अपनाएं ये टिप्स ! सुनीता विलियम्स का तीसरा अंतरिक्ष मिशन तकनिकी खराबी की वजह से टला शुक्रवार को कर लें ये काम, नही होगी धन की कमी ! Parenting tips: इन टिप्स को करें फॉलो और बने अच्छे पेरेंट्स जाने कितने बादाम खाने से सेहत रहती है तंदरुस्त !