Navratri, durga puja, Zindagi Plus Navratri

चैत्र नवरात्रि पर इन 9 रंगों का करें उपयोग, घर-परिवार रहे खुशहाल!

देश भर में नवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार साल में दो बार मनाया जाता है – चैत्र (मार्च-अप्रैल) और शरद (अक्टूबर-नवंबर) के महीने में। नवरात्रि हिंदू धर्म का एक बेहद खास त्योहार है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की अलग-अलग रंगों से पूजा करने से मां का आशीर्वाद मिलता है।

माना जाता है कि इन रंगों का ध्यान रखते हुए पूजा विधि का पालन करने से घर परिवार में समृद्धि और खुशहाली आती है। इसके अलावा, इस उत्सव को मनाने के लिए कुछ लोग नवरात्रि के 9 रंगों के अनुसार अपने घर के मंदिर की सजावट भी करते हैं।

navratri

यह भी पढ़ें : चैत्र नवरात्री 2023 : देवी माँ के नाम पर रखें अपनी बेटी का नाम, जानें नाम का अर्थ!

नवरात्रि के प्रकार:

साल में दो बार नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। 9 दिनों तक चलने वाली नवरात्रि में देवी दुर्गा के अवतारों की पूरे उत्साह व भक्ति से पूजा की जाती है।
1. चैत्र नवरात्रि 2023 : इस नवरात्रि को वसंत नवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र के महीने में यानी मार्च-अप्रैल के बीच मनाई जाती है।
2. शरद नवरात्रि 2023  : शरद नवरात्रि एक अन्य लोकप्रिय नवरात्रि है जो आश्विन में यानी सितंबर-अक्टूबर में मनाई जाती है।

नवरात्रि में इन नौ रंगों का विशेष महत्व: 

  1. रॉयल ब्लू रंग पहने : पहले दिन का नवरात्रि रंग रॉयल ब्लू है।मंदिर की सजावट फूलों के बिना अधूरी है। इस रंग से समृधि और शांति वास करती है।
  2. पीले रंग पहने: दूसरे दिन का नवरात्रि का रंग पीला है ऐसे में गेंदे के फूलों से बेहतर कोई अच्छा विकल्प नही है। गेंदे के फूल देवता को आकर्षित करने के लिए जाने जाते हैं।
  3. हरे रंग पहने: तीसरे दिन, नवरात्रि रंग हरा है। इस दिन आप आम के पत्तों से पारंपरिक नवरात्रि मंदिर को सजा सकते हैं। आप आम के पत्तों और गेंदे के फूल से तोरण बना सकती हैं और इसे मंदिर के प्रवेश द्वार पर लटका सकती हैं।
  4. भूरा या ग्रे रंग पहने: चौथा दिन का नवरात्रि रंग भूरे रंग का है। इस दिन के लिए मंदिर की सजावट के लिए कपड़े से मंडप बना सकती हैं।  माता कुष्मांडा सभी प्रकार का कष्ट दूर करती हैं । ॐ ऐन हिम क्लीं कुश्मंडाए नमः।
  5. नारंगी रंग पहने: पांचवें दिन का नवरात्रि रंग नारंगी है। इस दिन नारंगी और पीले गेंदे के फूलों से सजाएं। स्कंदमाता, कुमार कार्तिके की माता हैं। इनकी पूजा करने से ज्ञानी बनते हैं। केले का भोग, नारंगी रंग पसंद हैं। ॐ देवी स्कंद्माताये नम: का जाप करें

  6. सफेद रंग पहने:  नवरात्रि के छठे दिन सफेद रंगोंके फूलों से मंदिर को सजाना सबसे अच्छा तरीका है। व्हाइट ट्यूलिप फूलों का विकल्प चुन सकती हैं।  कात्यायनी माता की पूजा से अर्थ, धर्म, काम ,मोक्ष की प्राप्ति होती है। शत्रु पराजित होता है,कुंवारी कन्या की शादी होती है। माँ को शहद प्रिय है। ॐ ऐन हिम क्लीं कात्यायनी नमः।

  7. लाल रंग पहने: नवरात्रि के सातवें दिन लाल रंग का इस्तेमाल किया जाता है। लाल रंग सीधे देवी से जुड़ा है। नवरात्रि पर मंदिर को सजाने के लिए आप ताजे गुलाब का इस्तेमाल कर सकती हैं या लाल चुनरी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। कालरात्रि की पूजा करने से असुरी शक्ति का नाश होता है। माता को भोग में गुड़ पसंद है और नीला फूल ।

  8. आसमानी नीला रंग पहने: नवरात्रि के आठवें दिन का रंग आसमानी नीला है। और इस दिन आसमानी नीले रंग का उपयोग करे। माँ गौरी की पूजा की जाती है माँ को हलवे का भोग पसंद है आर्थिक लाभ होता हैऔर माता को मोगरे का फूल पसंद हैं।
  9. गुलाबी नवरात्रि रंग: नवरात्रि के 9 दिनों के अंत में गुलाबी रंग का इस्तेमाल किया जाता है। थोड़े रचनात्मक बनें और नवरात्रि पर मंदिर की सजावट को खूबसूरत बनाने के लिए गुलाबी रंगों का इस्तेमाल करे। माँ सीधी दात्री ,आठ सीधी है। खीर पूरी का भोग लगायें ।

3 thoughts on “चैत्र नवरात्रि पर इन 9 रंगों का करें उपयोग, घर-परिवार रहे खुशहाल!”

  1. I am extremely inspired along with your writing abilities as well as with the layout to your weblog. Is this a paid topic or did you modify it yourself? Either way stay up the nice high quality writing, it is rare to peer a great weblog like this one today. I like zindagiplus.com ! My is: TikTok Algorithm

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

बदलते मौसम में अक्सर हो जाती है गले में खराश, गर्मियों में ये उपाय करें! क्या आप भी अपने बच्चे की स्किन पर white patches देख कर हैं परेशान,जानिए इसकी वजह! चीनी को कर दें ना, वर्ना हो सकता है बहुत बड़ा नुक्सान ! पूरी बनाने के बाद, अक्सर तेल बच जाता है,ऐसे में महंगा तेल फैंक भी नही सकते और इसका reuse कैसे करें! रक्तदान है ‘महादान’ क्या आपने करवाया, स्वस्थ रहना है तो जरुर करें, इसके अनेकों हैं फायदे! गर्मियों में मिलने वाले drumstick गुणों की खान है, इसकी पत्तियों में भी भरपूर है पोषण! क्या storage full होने के बाद मोबाइल हो रहा है हैंग, तो अपनाएं ये तरीके!