fbpx
बिना बन्दूक, बिना बम आप पर कभी भी हो सकता है जिहादी हमला : जानिए कैसे 2

बिना बन्दूक, बिना बम आप पर कभी भी हो सकता है जिहादी हमला : जानिए कैसे

आतंकवादियों ने दुनिया भर में हमले करने के अपने तरीकों में बदलाव कर लिया है| और दुनिया के अलग अलग हिस्सों से रोज उनके नए नए तरीके सामने आ रहे हैं| तालिबान, अलकायदा, आई.एस.आई.एस. जैसे इस्लामिक आतंकवादी दुनियाभर में अब तक बम, गोले, फायरिंग के जरिये हमले करते आए हैं, जिनमें कि अमेरिका के ट्विन टावर और भारत के मुंबई हमले जैसे बड़े हमलों समेत अनगिनत छोटे बड़े हमले शामिल हैं|

बिना बन्दूक, बिना बम आप पर कभी भी हो सकता है जिहादी हमला : जानिए कैसे 3

पर बेहतर सुरक्षा व्यवस्थाओं के चलते अब इन परम्परागत हथियारों से हमले करना कठिनाई का काम है क्योंकि सेन्सर्स के जरिये ये हथियार और बम पकड़ में आ जाते हैं| इसी लिए दुनिया में आतंक फैलाने के लिए आतंकी अब नए गैर-परम्परागत तरीके अपना रहे हैं, जिनमें भीड़ में ट्रक या भारी वाहन घुसा कर लोगों को कुचल देना, अंधाधुंध तरीके से चाक़ू जैसे हथियारों से हमला शामिल है|

23 मार्च 2017 को ब्रिटिश पार्लियामेंट के बाहर हमलावरों ने इसी तरह का हमला किया| हमलावरों ने पहले संसद से थोड़ी ही दूर पैदल चल रहे लोगों को कार से कुचलना शुरू कर दिया। उसके बाद हमलावर ने संसद के पास पुलिस पर चाकू से हमला कर दिया। बाद में हमलावर भी मारा गया। हमले के वक्त संसद में 200 सांसद थे| यहाँ तक कि प्रधानमन्त्री को भी बड़ी मुश्किल से संसद से निकाला गया| बता दें कि ब्रसेल्स में हुए आतंकी हमले की पहली बरसी के दिन यह हमला हुआ।

बिना बन्दूक, बिना बम आप पर कभी भी हो सकता है जिहादी हमला : जानिए कैसे 4
Injured people are assisted after an incident on Westminster Bridge in London, March 22, 2017. REUTERS/Toby Melville
पिछले साल हुई इस तरह की आतंकी घटनाएं :

पिछले साल भी ऐसी घटनाएं सामने आई थीं, गत दिसम्बर में बर्लिन के एक व्यस्त क्रिसमस बाजार में आतंकियों ने एक ट्रक से अनके लोगों को रौंद दिया था| जिनमें से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई थी| इससे पहले पिछले साल जुलाई में फ्रांस के शहर नीस में आतंकी ने एक तेज रफ्तार ट्रक भीड़ में घुसा दिया था और उसे वह 2 किमी तक भगाता रहा, जिसमें करीब 80 लोगों की रौंदकर मौत हो गयी थी| इस तरह से हमले दुनिया भर में चिंता का विषय बने हुए हैं क्योंकि इनकी रोकथाम करना लगभग असम्भव के बराबर काम है|

  • बिना बन्दूक, बिना बम आप पर कभी भी हो सकता है जिहादी हमला : जानिए कैसे 5
सुरक्षा के उपाय :

कोई संदिग्ध गतिविधि होते देख तुरंत पुलिस को सूचित करें|

कोई संदिग्ध गतिविधि होते देख आसपास वालों को भी आगाह करें|

अपने घर पर संदिग्ध लोगों को किराए पर न रखें|

1 thought on “बिना बन्दूक, बिना बम आप पर कभी भी हो सकता है जिहादी हमला : जानिए कैसे”

  1. Pingback: JKLF अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने कोर्ट में कबूल किए अपने गुनाह। - Zindagi Plus

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

होली पर त्वचा की देखभाल के टिप्स नए साल 2024 में, जाग उठेगा सोया हुआ भाग्य, राशिनुसार करें ये उपाय! “बॉलीवुड के गहरे राज़: माफिया से रहस्यमय मोहब्बत में पड़ बर्बाद हुई टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस, कुछ नाम आपको चौंका देंगे!” सर्दियों में खाने के लिए 10 ऐसे पत्तों की औषधि, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इन सर्दियों में ऐसे रहें फिट, खाएं ये पौष्टिक आहार ! कर्ज से चाहिए छुटकारा, शुक्रवार के दिन कर लें काम! इन तरीकों से खुद को रखें तंदरुस्त I