हर हर मोदी, घर घर मोदी हो न हो पर अब खेत खेत मोदी जरुर होने जा रहा है। ज्यादा मत सोचिये जानाब हम आगे आपको बताने जा रहे हैं की ये कैसे होने वाला है। ………………
दरअसल रुखी सुखी बंजर ज़मीन को अपने खून पसीने से हरा भरा खाद्यान्नों की महक से देश की थाली को संतुलित आहार से सजाने वाले किसानो को मोदी सरकार ने रिटर्न गिफ्ट दने का मन बनाया है और ये गिफ्ट है फसल बीमा योजना।
जी हाँ सरकार ने देश के करोडो किसानो की फसलो को बदलते मौसम की मार से रहत देने के लिए न्यूनतम प्रीमियम दर पर फसल बीम मुहैया करने का फैसला किया है जिसके तहत कोई भी किसान प्राकृतिक कारणों से बर्बाद हुई फसल का 90 % मूल्य का दावा कर अपने नुक्सान की भरपाई कर सकता है।
इसके तहत खाद्यान , दलहन ,तिलहन सभी को शामिल कर फसल कटाई के बाद भी बारिश ,जलभराव , चक्रवात से होने वाला नुक्सान का जोखीम भी बीमा योजना के दायरे में रखा गया है।
नुक्सान के सही आंकलन ,मूल्यांकन एवं भुगतान के लिए उपग्रह प्रणाली , मोबाइल एप एवं बैंकिंग जैसी सुविधाओं के सहारे इस योजना को जल्द से जल्द कारगर बनाने की पूरी कोहिश की जा रही है।