योग सिखाने पर मुस्लिम लड़की को उसके ही समुदाय के लोगों से मिली धमकियां..... 2

योग सिखाने पर मुस्लिम लड़की को उसके ही समुदाय के लोगों से मिली धमकियां…..

योग सिखाने को लेकर उसके खिलाफ फतवा जारी :

योगगुरु स्वामी रामदेव के साथ योगा कर सुर्खियों में आई मुस्लिम लड़की राफिया नाज को जान से मारने की धमकी मिल रही है। योग सिखाने को लेकर उसके खिलाफ फतवा जारी किया गया।

योग सिखाने पर मुस्लिम लड़की को उसके ही समुदाय के लोगों से मिली धमकियां..... 3

मामला मुख्यमंत्री रघुवर दास के संज्ञान में आने के बाद राफिया की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उसे दो सुरक्षाकर्मी भी उपलब्‍ध कराए गए हैं, जिनमें एक पुरुष और दूसरी महिला है।

बाबा रामदेव के योग शिविर में राफिय का शामिल होना :

जानकारी के अनुसार रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में रहने वाली राफिया नाज 1995 से रांची में योग सिखाते आ रही हैं। इसके लिए उसे सरकारी और सामाजिक संगठन कई बार सम्मानित कर चुके हैं।

योग सिखाने पर मुस्लिम लड़की को उसके ही समुदाय के लोगों से मिली धमकियां..... 4

ये भी पढ़ें :पाकिस्तानी मुस्लिम योग अध्यापक की कहानी

लेकिन 2015 में रांची में आयोजित बाबा रामदेव के योग शिविर में राफिय का शामिल होना गुनाह हो गया। उनके साथ मंच पर योगासन करने के बाद से ही वे कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई। धमकियां मिलने के साथ-साथ सोशल साइट पर भी उसके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की गई।

गाली और जान से मारने की धमकी दी जा रही :

वहीं इस मामले में राफिया ने कहा कि बाबा रामदेव से मिलने से पहले कट्टरपंथियों को भी मेरा योग करना अच्छा लगता था। वे मेरे घर पर आकर मेरे परिजन से मेरी सराहना करते थे लेकिन बाबा रामदेव के साथ योग करने के बाद वे उनके निशाने पर हैं। अब कट्टरपंथियों के अनुसार वह एंटी इस्लामिक हो गई है।

योग सिखाने पर मुस्लिम लड़की को उसके ही समुदाय के लोगों से मिली धमकियां..... 5

राफिया ने कहा कि 2015 के बाद से ही उसे लगातार गाली और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। हालांकि नाज ने कहा कि मैं योग करना जारी रखूंगी और जीवन के अंत तक योग सिखाती रहूंगी। राफिया चार साल के उम्र से ही योगा में निपुण थी और तब से योग को लेकर पूरे रांची में जानी जाती है।

2 thoughts on “योग सिखाने पर मुस्लिम लड़की को उसके ही समुदाय के लोगों से मिली धमकियां…..”

  1. With havin so much content and articles do you ever run into any issues of plagorism or copyright infringement? My site has a lot of completely unique content I’ve either created myself or outsourced but it appears a lot of it is popping it up all over the web without my agreement. Do you know any ways to help protect against content from being stolen? I’d genuinely appreciate it.

Leave a Comment

बदलते मौसम में अक्सर हो जाती है गले में खराश, गर्मियों में ये उपाय करें! क्या आप भी अपने बच्चे की स्किन पर white patches देख कर हैं परेशान,जानिए इसकी वजह! चीनी को कर दें ना, वर्ना हो सकता है बहुत बड़ा नुक्सान ! पूरी बनाने के बाद, अक्सर तेल बच जाता है,ऐसे में महंगा तेल फैंक भी नही सकते और इसका reuse कैसे करें! रक्तदान है ‘महादान’ क्या आपने करवाया, स्वस्थ रहना है तो जरुर करें, इसके अनेकों हैं फायदे! गर्मियों में मिलने वाले drumstick गुणों की खान है, इसकी पत्तियों में भी भरपूर है पोषण! क्या storage full होने के बाद मोबाइल हो रहा है हैंग, तो अपनाएं ये तरीके!