भारत ने ताजा परीक्षणों के तहत देश में निर्मित टैंक भेदी गाइडेड मिसाइल ‘नाग’ का राजस्थान के जैसलमेर स्थित एक फायरिंग रेंज में परीक्षण किया, जो हेलीकॉप्टर प्लैटफॉर्म से सात किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है। हेलीकॉप्टर-प्रक्षेपित नाग (हेलिना) मिसाइल का कल चंधान फायरिंग रेंज में त्रिस्तरीय परीक्षण किया गया।
हेलिना ‘नाग’ का हेलीकॉप्टर से दागा जा सकने वाला संस्करण है और इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम (आईजीएमडीपी) के तहत विकसित किया है ।
रक्षा सूत्रों ने कहा, ‘दो परीक्षण लक्ष्य को निशाना बनाने में सफल रहे, जबकि खबरों के अनुसार एक परीक्षण लक्ष्य से चूक गया ।’ मिसाइल सात किलोमीटर तक विभिन्न दूरियों पर लक्ष्यों को निशाना बनाने पर केंद्रित है । सूत्रों ने कहा, ‘यद्यपि, परिणामों का अभी अध्ययन और विश्लेषण किया जाना है, लेकिन परीक्षण हमें निश्चित तौर पर लक्ष्य के करीब ले आया है ।’
तीसरी पीढ़ी की इस मिसाइल के इससे पहले पोखरण फायरिंग रेंज और चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र से मूल्यांकन परीक्षण किए गए थे जिन्हें सफल करार दिया गया था । आठ जुलाई 2013 को पोखरण में गर्म रेगिस्तान स्थितियों में टैंक भेदी मिसाइल के परीक्षण किए गए थे। परीक्षणों में इमेजिंग इन्फ्रारेड के उन्नत संस्करण के प्रदर्शन के मूल्यांकन के लिए 2.8 किलोमीटर और 3.2 किलोमीटर की विभिन्न दूरियों पर चल और अचल दोनों तरह के लक्ष्यों पर निशाना साधा गया था । नाग के एक बार सशस्त्र बलों में शामिल हो जाने पर हेलिना मिसाइल को अत्याधुनिक हल्के हेलीकॉप्टर ध्रुव से जोड़ा जाएगा ।
naturally like your web site however you have to check the spelling on quite a few of your posts. Several of them are rife with spelling problems and I to find it very bothersome to tell the reality then again I will certainly come again again.
Your place is valueble for me. Thanks!…
You should take part in a contest for one of the best blogs on the web. I will recommend this site!
I have learn a few just right stuff here. Definitely price bookmarking for revisiting. I wonder how a lot attempt you place to make the sort of excellent informative site.
hey there and thanks to your information – I have certainly picked up anything new from proper here. I did however experience a few technical points the use of this site, since I skilled to reload the site a lot of occasions previous to I may get it to load properly. I had been thinking about if your hosting is OK? No longer that I am complaining, however sluggish loading cases occasions will very frequently have an effect on your placement in google and can damage your quality score if ads and ***********|advertising|advertising|advertising and *********** with Adwords. Anyway I’m adding this RSS to my e-mail and could glance out for much extra of your respective intriguing content. Make sure you update this once more soon..
Pretty portion of content. I just stumbled upon your web site and in accession capital to assert that I get actually loved account your weblog posts. Anyway I will be subscribing for your augment and even I achievement you get right of entry to constantly rapidly.
Wonderful web site. Lots of helpful info here. I’m sending it to a few friends ans additionally sharing in delicious. And obviously, thanks in your sweat!