fbpx
himachal election

हिमाचल प्रदेश चुनाव 2017: 68 सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान, 50 लाख वोटर करेंगे मतदान

हिमाचल प्रदेश चुनाव वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू हुई है जो शाम के 5 बजे तक :

हिमाचल प्रदेश के सभी 68 विधानसभा सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू हुई है जो शाम के 5 बजे तक होगी। इस पहाड़ी राज्य में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच माना जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश के इस विधानसभा चुनाव में 338 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिसमें 19 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं 112 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस और बीजेपी राज्य के सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि बहुजन समाज पार्टी ने 42 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।

हिमाचल प्रदेश चुनाव 2017: 68 सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान, 50 लाख वोटर करेंगे मतदान 1

हिमाचल प्रदेश ही देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां विश्व का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र स्थापित है। यह मतदान केंद्र  इसी शीत मरु क्षेत्र  लाहुल-स्पीति  के हिक्किम क्षेत्र में हैं जहां इस बार 46 मतदाता अपने मत का प्रयोग  करेंगे। वैसे हिमाचल प्रदेश का लाहुल-स्पीति ज़िला ही ऐसा ज़िला है जहां सबसे कम मतदाता हैं। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 22,849 है।

चुनाव मे कितने मतदान केंद्र, और मतदाता की संख्या :

प्रदेश में शान्तिपूर्वक मतदान  के लिए  सारी व्यवस्था पूरी की जा चुकी है। राज्य में इन चुनावों  को संपन्न कराने के लिए 7521 मतदान केंद्र स्थापित किये गए है। इनमें 598 मतदान केंद्र शहरी क्षेत्र में और 6923 मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में हैं।

ये भी पढ़ें :उत्तर प्रदेश में प्रधानी चुनाव का दंगल जारी।

आज सम्पन्न होने वाले  मतदान में  प्रदेश के 50,25,941 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन मतदाताओं में 25,68,761 पुरुष मतदाता हैं और 24,57,166 महिला मतदाता हैं। इसके अतिरिक्त 37,574 सेवारत पुरूष एवं महिला मतदाता हैं।

हिमाचल प्रदेश चुनाव 2017: 68 सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान, 50 लाख वोटर करेंगे मतदान 2

कांगड़ा के बड़ा भंगाल क्षेत्र के लिए पोलिंग-टीम :

सबसे ज्यादा मतदाता प्रदेश के सबसे बड़े ज़िला कांगड़ा में हैं। कांगड़ा के बड़ा भंगाल क्षेत्र के लिए पोलिंग-टीम पहले ही भेज दी गई है। चम्बा ज़िला के पांगी क्षेत्र के लिए भी  चुनाव-पार्टियां भेजी जा चुकी हैं।

मतदान के  दौरान शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए 11,500 पुलिस कर्मियों और 6400 होमगार्ड्स की तैनाती  के इलावा 65 पारा-मिलिटरी फोर्स की कंपनियां को भी मत-पेटियों की सुरक्षा का कार्य सौंपा गया है। प्रदेश में ठंड बढ़नी शुरू हो गयी है। इसलिए दोपहर तक ही मतदान करने वालों की भीड़ इकठा होगी। पिछली बार  मतदान प्रतिशतता 72.2%  थी इस बार इससे अधिक होने की संभावना है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

होली पर त्वचा की देखभाल के टिप्स नए साल 2024 में, जाग उठेगा सोया हुआ भाग्य, राशिनुसार करें ये उपाय! “बॉलीवुड के गहरे राज़: माफिया से रहस्यमय मोहब्बत में पड़ बर्बाद हुई टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस, कुछ नाम आपको चौंका देंगे!” सर्दियों में खाने के लिए 10 ऐसे पत्तों की औषधि, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इन सर्दियों में ऐसे रहें फिट, खाएं ये पौष्टिक आहार ! कर्ज से चाहिए छुटकारा, शुक्रवार के दिन कर लें काम! इन तरीकों से खुद को रखें तंदरुस्त I