fbpx
new-year-rule

1 जनवरी 2020 से बदल रही हैं ये 7 चीजें, जानिए क्या होगा सस्ता और क्या महंगा?

1 जनवरी 2020 से कुछ नए नियम भी लागू होने वाले हैं। इनमें आधार, एटीएम, इंश्योरेंस जैसी महत्वपूर्ण चीजें भी शामिल हैं। इनका सीधा असर आपकी जेब पर होगा। आइए जानते हैं 1 जनवरी 2020 से क्या-क्या बदल रहा है और कौन-कौन से नए नियम लागू होने वाले हैं।

31 दिसंबर तक पैन कार्ड हो जाएगा रद्दी:-

1 जनवरी से सबसे बड़ा बदलाव पैन कार्ड को लेकर होगा। 31 दिसंबर तक पैन-आधार लिंक नहीं होने पर 1 जनवरी से आपका पैन कार्ड काम नहीं करेगा। इसे इनएक्टिव कैटेगरी में डाल दिया जाएगा। मतलब आपके लिए पैन कार्ड पूरी तरह रद्दी होगा। अगर आपका पैन कार्ड मान्य नहीं होगा तो आप इनकम टैक्स, निवेश या लोन आदि से जुड़ा कोई भी काम नहीं कर पाएंगे।

31-2019-Pan-aadhaar

नए साल से सोने के गहनों के लिए बदलेंगे नियम:-

नए साल में सोने की ज्वेलरी खरीदने के नियमों में बदलाव हो सकता है। सरकार नए साल से गहनों की हॉलमार्किंग जरूरी करने जा रही है।पूरे देश में नए नियम 15 जनवरी 2021 तक लागू होंगे। अभी सोने के गहनों पर हॉलमार्किंग स्वैच्छिक है। हॉलमार्क सोने की शुद्धता का प्रमाण है। सही हॉलमार्क नहीं होने पर ज्वेलर को नोटिस जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :-सोने की कीमत में गिरावट के 7 बड़े कारण

बंद होगी मोदी सरकार की स्कीम:-

1 जनवरी 2020 से ‘सबका विश्वास स्कीम’ बंद होने जा रही है। वित्त वर्ष 2019-20 के आम बजट में सबका विश्वास स्कीम की शुरुआत की गई थी। वित्त मंत्रालय ने Indirect tax के लंबित विवादों का निपटारा करने के लिए यह योजना बनाई थी। इस स्कीम की अवधि 31 दिसंबर 2019 को समाप्त हो रही है। इस योजना के तहत बकाया टैक्‍स वालों को सरकार की तरफ से टैक्स में 70% तक का रीबेट मिलेगा।

 सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम के नियम बदलेंगे:-

सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम (SCSS) के तहत 60 की उम्र में रिटायर होने वाला व्यक्ति निवेश कर सकता है। ये खाता 5 साल में मैच्योर होता है। इस वजह से अब 5 साल से पहले पैसे निकालना मुमकिन नहीं है। SCSS में बैंक FD से ज्यादा ब्याज मिलता है।

ये भी पढ़ें :-आइए जानें कि वो कौन से चार कार्य हैं, जिन्हें हर हाल में आपको 31 दिसंबर से पहले कर लेना हैं पूरा

लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी से जुड़े बदलेंगे ये नियम:-

1 फरवरी 2020 से लाइफ इंश्योरेंस पॉलीसी के नियम बदल जाएंगे। IRDA बीमा कंपनियों को आदेश दे चुकी है। ये बदलाव लिंक्ड, नॉन लिंक्ड इंश्योरेंस पॉलीसी में होंगे। नए नियम लागू होने से प्रीमियम महंगा हो जाएगा और गारंटीड रिटर्न भी थोड़ा कम हो सकता है। पॉलीसी मैच्योरिटी पर निकासी की सीमा 33% से बढ़ाकर 60% होनी संभव है। पॉलिसी लेने वाले को गारंटीड रिटर्न का विकप्ल भी मिलेगा। यूलिप निवेशकों के लिए मिनिमम लाइफ कवर घट जाएगा।1 जनवरी 2020 से बदल रही हैं ये 7 चीजें, जानिए क्या होगा सस्ता और क्या महंगा? 1

नए साल पर महंगी होंगी गाडियां:-

1 जनवरी 2020 से सभी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी। सभी ऑटो कंपनियां कीमतें बढ़ाएंगी। BS-VI लागू के बाद लागत बढ़ने की वजह से कीमतें बढ़ेंगी। मारुति और टाटा, ह्युंदई जैसी कंपनियां पहले ही ऐलान कर चुकी हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी दाम बढ़ाने की बात कही है। गाड़ियों के दाम बढ़ने की वजह डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी भी है।

नए साल से फास्टैग जरूरी:-

राष्ट्रीय राजमार्गों पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से टोल कलेक्शन शुरू हो चुका है। 15 जनवरी से सभी गाड़ियों पर फास्टैग जरूरी हो जाएगा। हाइवे पर टोल से गुजरने वाले सभी वाहनों पर फास्टैग जरूरी होगा।अभी तक करीब 1 करोड़ फास्टैग जारी हो चुके हैं। फास्टैग लेन से सिर्फ टैग लगी गाड़ियां ही गुजरेंगी। अगर बिना फास्टैग वाली गाड़ियां फास्टैग लेन से गुजरती हैं तो उन्हें दोगुना टोल देना होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इन सर्दियों में ऐसे रहें फिट, खाएं ये पौष्टिक आहार ! कर्ज से चाहिए छुटकारा, शुक्रवार के दिन कर लें काम! इन तरीकों से खुद को रखें तंदरुस्त I वास्तु शास्त्र के अनुसार करें इन गलतियों को सही, घर में होगा माँ लक्ष्मी का प्रवेशI मोशन सिकनेस से हैं परेशान तो ऐसे पाएं निजातI सर्दियों में इन गलतियों की वजह से लगती है कार में आग, जानें कैसे करें बचाव! Dev Uthani Ekadashi 2023: 22 या 23 किस दिन है देवउठनी एकादशी?