fbpx
महिला पुलिसकर्मी ने मांगी सेक्स चेंज की अनुमति, असमंजस में अफसर 2

महिला पुलिसकर्मी ने मांगी सेक्स चेंज की अनुमति, असमंजस में अफसर

महाराष्ट्र पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इन दिनों एक अजीब दुविधा में फसे हुए हैं। अधिकारीयों के सामने एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है कि वो कोई फैसला नहीं ले पा रहे हैं। मामला एक महिला पुलिस कर्मी के सेक्स चेंज को लेकर है। इस महिला पुलिस कांस्टेबल ने अधिकारियों को पत्र लिखकर उनसे अपना सेक्स चेंज करवाने के लिए सर्जरी की अनुमति मांगी है।

बता दें 27 वर्षीय ललिता साल्वी ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों और स्टेट डेप्युटी जनरल सतीश माथुर को पत्र लिखकर सेक्स चेंज सर्जरी की अनुमति मांगी है और यह भी कहा है कि वह पुलिस कि नौकरी में बने रहना चाहती हैं।

ये भी पढ़ें: एक पिता ने अपने बेटे के कातिल को माफ करते हुए लगाया गले, दुनिया भर में हो रही प्रशंसा

दरअसल सेक्स चेंज करवाने का फैसला किसी भी व्यक्ति का निजी फैसला होता है। लेकिन ललिता साल्वी पुलिस विभाग से जुडी हुई है इसलिए पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कोई भी फैसला नहीं ले पा रहे हैं। वहीँ महिला कॉन्सटेबल का कहना है कि उसे महिला के रूप में रहने में दिक्कत हो रही है।

वहीँ एक बरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, कि हमारे सामने पहली बार कोई ऐसा मामला सामने आया है। इसलिए हमे समझ नहीं आ रहा है कि हमे क्या करना चाहिए, क्योंकि जो ड्यूटी वह अभी कर रही हैं क्या बाद में भी उन्हें करने में सक्षम होंगी?’

ये भी पढ़ें: ओडिशा के एक डॉक्टर ने ऐसी मिसाल पेश की है,जिसे जान कर आपको भी गर्व महसूस होगा

ललिता साल्वी ने 2009 में महाराष्ट्र पुलिस जॉइन की थी और करीब दो महीने पहले उन्होंने सेक्स चेंज की अनुमति के लिए यह आवेदन किया है। मजालगांव में पोस्टेड साल्वी ने अपने अधिकारियों को बताया कि उन्हें ‘जेंडर आइडेंटिटी डिसऑर्डर’ है।

साल्वी के साथ काम करने वाली एक महिला पुलिसकर्मी ने बताया, कि वह बीते चार साल से अपने पत्रों में यह बात कह रही है, कि उसने अपनी शारीरिक बनावट में ऐसे बदलाव महसूस किए जो सिर्फ पुरुषों में होते हैं। इसके बाद उसे लगा कि वह एक पुरुष के रूप में ज्यादा सहज है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जब बच्चे दूध पीने में करें आनाकानी, अपनाएं ये तरीके! लहसुन खाओ, रोग भगाओ क्या आपकी रात भी करवटें बदलते हुए कटती हैं तो न हो परेशान, अपनाएं ये नुस्खें ! नाशपाती खाने के क्या होते हैं फायदे! नए पेरेंट्स नवजात शिशु की देखभाल ऐसे करें ! बढ़ती उम्र का करना पड़ रहा सामना! यह पानी, करेगा फेस टोनर का काम। भारत के वृहत हिमालय में 10 अवश्य देखने योग्य झीलें