fbpx
मनुष्य जीवन में स्वास्थ्य का क्या है महत्व? 2

मनुष्य जीवन में स्वास्थ्य का क्या है महत्व?

स्वास्थ्य जीवन का सबसे महत्त्वपूर्ण अंग है। व्यक्ति के शरीर को निरोगी होना ही ‘स्वास्थ्य’’ समझा जाता है। मनुष्य के जीवन में स्वास्थ्य का महत्त्वपूर्ण स्थान है। स्वास्थ्य व्यक्ति की अमूल्य निधि है। यह केवल व्यक्ति विशेष को प्रभावित नहीं करता, बल्कि जिस समाज में वह रहता है उस सम्पूर्ण समाज को प्रभावित करता है। स्वस्थ मनुष्य ही सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वाह कुशलतापूर्वक कर सकता है। इसलिए समाज में यह कहावत स्वास्थ्य के महत्त्व को दर्शाती है। “यदि धन खो गया कुछ नहीं खोया, यदि चरित्र खो गया तो कुछ खो गया, परन्तु यदि स्वास्थ्य खो गया तो सब कुछ खो गया।”

स्वास्थ्य का अर्थ:

स्वास्थ्य शब्द स्वस्थ शब्द से बना है जो व्यक्ति के स्वस्थ होने के गुण या विशेषता को दर्शाता है। स्वस्थ शब्द स्व+स्थ से मिलकर बना है जिसका अर्थ है जो स्वयं में स्थित हो। तात्पर्य यह है कि वह अवस्था जिसमें व्यक्ति अपने में स्थित हो, स्वास्थ्य कहलाता है। जब हम अपने मूल स्वरूप में नहीं होते हैं तो हमारे अन्दर कई प्रकार की विकृत आने लगती है, तो हम अस्वस्थ हो जाते हैं। अस्वस्थ होने पर नाना प्रकार की बीमारियाँ हमें घेर लेती है, और शरीर की शक्ति धीरे-धीरे क्षीण होने लगती है और हम काम करने के अयोग्य हो जाते है।

एक आदमी पाँच तत्वों से मिलकर बना है। प्राचीन आयुर्वेद स्वास्थ्य प्रणाली ने इस बात के बारे में पाँच हजार साल पहले ही बताया था कि जब हम एक संतुलित जीवन की बात करते हैं तो इसमें सिर्फ शरीर ही नहीं दिमाग और आत्मा भी आते हैं। आयुर्वेद का ज्ञान एक गहरा सागर है क्योंकि ये शरीर, मन और आत्मा को शांत रखने में मददगार है। ये हमे स्वच्छता, जीवन जीने की कला और जीने-मरने से जुड़ी बातों के बारे में बताता है जो हमें पूरी तरह से स्वस्थ रहने की प्रेरणा देता है।

खान पान का स्वास्थ्य पर प्रभाव:

हम जो भी चीजें खाते हैं वो या तो हमें पोषण देता है या हमें नुकसान पहुंचाता है। खाने पीने की ऐसी चीजें, जैसे डिब्बाबंद पदार्थ, जिन्हें आवश्यकता से ज्यादा समय संरक्षित करके रखा जाता है, वो हमारे लिए घातक होता है।

मनुष्य जीवन में स्वास्थ्य का क्या है महत्व? 3

आधुनिक प्रकिया से तैयार हुई खाने-पीने की चीजें जिसे लंबे समय तक रखने के हिसाब से तैयार किया जाता है वो खाने को एक तरह के जहर में बदल देता है, जिससे हमारे शरीर को नुकसान पहुँचता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त आहार, जिसमें हरी सब्जियां, दाल, सेम, दूध से बनी चीजें और प्रोटीन जरूरी है। स्वस्थ भोजन के अलावा, हमें अच्छी नींद, ताजी हवा और शारीरिक व्यायाम, जैसे- योगासन या अन्य खेलों की भी जरूरत होती है।

स्वास्थ्य के प्रकार:

स्वास्थ्य के प्रमुख प्रकार या अंग है।
  1. शारीरिक स्वास्थ्य
  2. मानसिक स्वास्थ्य
  3. सामाजिक स्वास्थ्य
  4. आध्यात्मिक स्वास्थ्य

1. शारीरिक स्वास्थ्य – यदि सामान्य रूप से शरीर के बाह्य तथा आन्तरिक अंग कार्य करते रहते हैं, तो शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा माना जाता है।

2. मानसिक स्वास्थ्य- जब व्यक्ति किसी भी तरह की मानसिक बीमारी से मुक्त होता है तो उसे मानसिक रूप से स्वस्थ समझा जाता है और उसकी इस अवस्था को मानसिक स्वास्थ्य की संज्ञा दी जाती है।
3. सामाजिक स्वास्थ्य – सामाजिक स्थिति का व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्व है। बिना समाज का मनुष्य एकाकी जीवन नहीं जी सकता, अतः समाज में रहने हेतु उसका सामाजिक स्वास्थ्य का ठीक रहना परम आवश्यक है। सामाजिक स्वास्थ्य वह दशा है, जो व्यक्ति की सामाजिक पर्यावरण से समायोजन की स्थिति तथा सम्बन्धों को स्पष्ट करती है।
4.  आध्यात्मिक स्वास्थ्य – आध्यात्मिक स्वास्थ्य वह अवस्था है जो व्यक्ति की ईश्वरीय सत्ता से संबन्ध स्पष्ट करते हुए जन कल्याण की ओर अग्रसित होने की स्थिति स्पष्ट करता है। आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति की विशेषताएँ है।

यह भी पढ़ें:-सर्दियों में क्यों और कैसे बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर, ऐसे पहचानें लक्षण, जानें कैसे करें कंट्रोल

मनुष्य का स्वास्थ्य बैंक की पूंजी के समान समझा जाता है। यह हमारे शरीरिक बैंक का हिसाब है। यदि हम शरीर का ध्यान नहीं रखेंगे तो कोई बीमारी, दुःख विकार शरीर में आ जाता है। तथा व्यक्ति शारीरिक बैंक से उनको दूर करने के लिए कर्च लेता है। किन्तु यदि स्वास्थ्य रूपी बैंक की पूंजी ही नहीं ह तो मनुष्य कठिनाई में पड़ जाता है।

मनुष्य जीवन में स्वास्थ्य का क्या है महत्व? 4

अतः जो व्यक्ति शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दृष्टि से स्वस्थ है वही व्यक्ति शारीरिक रूप से हष्ट-पुष्ट होने के कारण जीवनशक्ति से पूर्ण, भावात्मक रूप से सहनशील व चिंतारहित होता है और सामाजिक दृष्टि से सहयोगी, परोपकारी, निःस्वार्थी तथा दूसरों का सम्मान करने वाला होता है। वह अपने जीवन को तो सुखमय एवं आनंद से पूर्ण बनाता ही है, साथ ही सुखी जीवन व्यतीत करते हुए वह समाज और राष्ट्र अमूल्य योगदान दे सकता है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

बदलते मौसम में अक्सर हो जाती है गले में खराश, गर्मियों में ये उपाय करें! क्या आप भी अपने बच्चे की स्किन पर white patches देख कर हैं परेशान,जानिए इसकी वजह! चीनी को कर दें ना, वर्ना हो सकता है बहुत बड़ा नुक्सान ! पूरी बनाने के बाद, अक्सर तेल बच जाता है,ऐसे में महंगा तेल फैंक भी नही सकते और इसका reuse कैसे करें! रक्तदान है ‘महादान’ क्या आपने करवाया, स्वस्थ रहना है तो जरुर करें, इसके अनेकों हैं फायदे! गर्मियों में मिलने वाले drumstick गुणों की खान है, इसकी पत्तियों में भी भरपूर है पोषण! क्या storage full होने के बाद मोबाइल हो रहा है हैंग, तो अपनाएं ये तरीके!