fbpx
लड़कियों के सोने के तरीकों से जानें लड़कों के मामले में उनकी पसंद 2

लड़कियों के सोने के तरीकों से जानें लड़कों के मामले में उनकी पसंद

आपने ये तो अक्सर सुना होगा कि किसी के सोने के तरीके से आप उसकी शख्सियत के बारे में काफी कुछ पता लगा सकते हैं। मसलन, जो इंसान सीधा लेटता है वो नियमों का पलन करने वाला होता है। जो अपने पैरों को क्रॉस करके सोते हैं वे अपने ही धुन में रहते हैं। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि लड़कियों के सोने के तरीके उनकी शख्सियत से ज्यादा भी उनके बारे में कुछ बताते हैं? दरअसल, लड़कियां जिन मुद्राओं में सोती हैं, वे सभी मुद्राएं बताती हैं कि उन्हें किस किस्म का लड़का पसंद होता है। आइये जानें लड़कियों के सोने की कौन सी मुद्रा लड़कों के मामले में उनकी कौन सी पसंद जाहिर करती हैं।

सीधा तनकर सोना

जो लड़कियां बिना पैर मोड़े अपने हाथों को सीधा रखकर तनकर सोती हैं वह अमूमन स्वभाव से संतुलित होती हैं। ऐसी लड़कियां जीवन में कुछ पाने की इच्छा रखती हैं। बड़े सपने रखने वाली इन लड़कियों को डोमिनेटिंग लड़के पसंद आते हैं।

बिस्तर पर उल्टा फैल कर सोना

इस तरह से सोने वाली लड़कियां बहुत ही लापरवाह होती हैं। माना जाता है कि इस मुद्रा में सोने वाली लड़कियां हर वक्त कुछ न कुछ डिमांड करती रहती हैं। इन्हें सरप्राइस देने वाले लड़के काफी पसंद आते हैं। जो लड़के मिजाज़ से बोरिंग होते हैं उनसे इस तरह की लड़कियां बहुत दूरी बनाकर रखती हैं।

बायीं करवट लेकर सोना

विशेषज्ञों के मुताबिक बांयी करवट लेकर सोना, सोने की सबसे सही मुद्रा मानी जाती है। इस मुद्रा में सोने से सपने भी अच्छे आते हैं। जीवन में बड़े बदलाव को पसंद न करने वाली ऐसी लड़कियां बात करने में कुशल होती हैं, इन्हें नेतृत्व करने वाले लड़के पसंद आते हैं।

तकिये पर हाथ टिकाकर सोना

बायीं या दायीं तरफ करवट लेकर आराम से तकिये पर सिर और हाथों को तकिये पर रखकर सोना बेहद संजिदा व्यक्तित्व को दिखाता है। ऐसी लड़कियों की एक कमजोरी होती है कि उन्हें असानी से विश्वास में लिया जा सकता है, जिसके चलते कभी-कभी उन्हें धोखा भी खाना पड़ सकता है। इस तरह की लड़कियों के लिए लड़कों के लुक्स कुछ ज्यादा मायने नहीं रखते।

तकिये या सॉफ्ट टॉय को पकड़कर सोना

इस तरह से सोने वाली लड़कियां चंचल होती हैं। सोते समय डरने वाली ये लड़कियां सपनों में जीना और ख्वाब देखना पसंद करती हैं। इन्हें वैसे लड़के ज्यादा भाते हैं जो हमेशा उनका ख्याल रखें और उन्हें ज्यादा से ज्यादा वक्त दें।

ओढ़कर सीधे होकर सोना

जो लड़कियां चादर या ब्लैंकेट ओढ़कर सीधे सोती हैं वो लड़कियां परिवार के नियमों का पालन करने वाली होती हैं। इस तरह की लड़कियों को आम बोलचाल की भाषा में हम घरेलू लड़कियां कहते हैं। इस तरह की लड़कियों को साधारण स्वभाव वाले लड़के पसंद आते हैं। लड़कों के मामले में इनकी इससे ज्यादा उम्मीद नहीं होती।

हाथ को सीने पर रखकर सोना

इस तरह से सोने वाली लड़कियां बहुत कम होती हैं। इस तरह से सोने वाली लड़कियों को परिवार की सुख-सुविधा से ज्यादा मतलब होता है। ऐसी लड़कियां परिवार के प्रति बहुत ही ईमानदार होती हैं। जहां पसंद लड़कों की आती है तो इन्हें स्मार्ट लड़के पसंद होते हैं।

पैर फैला कर सोना

इस तरह से नींद लेने वाली लड़कियां फैसले लेने में लापरवाह होती हैं। इनके व्यक्तित्व में खुलापन के साथ-साथ निडरता भी होती हैं। ऐसी लड़कियां अच्छी दोस्त भी हो सकती हैं। इन्हें कम रोकटोक लगाने वाले और हंसमुख लड़के ज्यादा पसंद होते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

क्या है एंग्जाइटी डिसआर्डर, लक्षण और होने वाले विकार! वजन को लेकर न हो परेशान, अपनाएं ये टिप्स ! अपने त्वचा और होंठ की करें ऐसी देखभाल ज्यादातर लोगों को नहीं पता अपने बालों के रख-रखाव से जुड़े ये टिप्स! जब बच्चे दूध पीने में करें आनाकानी, अपनाएं ये तरीके! लहसुन खाओ, रोग भगाओ क्या आपकी रात भी करवटें बदलते हुए कटती हैं तो न हो परेशान, अपनाएं ये नुस्खें !