fbpx
प्याज खाने के फायदे

गर्मियों में लू से ऐसे बचें, हर रोज खाने के साथ खाएं कच्चा प्याज!

गर्मियों ने पिछले महीने से दस्तक दे दी है। दिल्ली में तो पारा अभी से ही बढ़ गया है। इस चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग कच्चे प्याज का भी सेवन करते हैं। ऐसा माना जाता है कि कच्चे प्याज के पोषक तत्व गर्मी में चलने वाली लू और डिहाइड्रेशन से बचाव करने में मदद करते हैं।

देखा जाए तो प्याज हर प्रकार से शरीर को लाभ पहुंचाता है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कच्चे प्याज का सेवन अधिक न करें इससे शरीर को नुक्सान हो सकता है।

प्याज में पाए जाने वाले पोषक तत्व:

प्याज में पर्याप्त मात्रा में सोडियम, पोटेशियम, फोलेट्स, विटामिन ए, सी, और ई, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस पाया जाता है। इसके अलावा प्याज में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण भी प्याज में मिलते हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं।

बालों के लिए फायदेमंद प्याज:

प्याज में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो बालों की मजबूत, ग्रोथ में लाभकारी हैं। बाल को घने, चमकदार और तेजी से लंबाई बढ़ाने के लिए प्याज का रस सिर पर लगाया जाता है। बालों का सफेद होना या रूसी एक आम समस्या है लेकिन प्याज का सेवन बालों को काला और डैंड्रफ मुक्त करता है।

यह भी पढ़ें: ऐसे करें अपने बालों की देखभाल, बनाएं घने, मजबूत और खूबसूरत!

इम्यूनिटी और पाचन रहता है सही:

प्याज के पोषक तत्व न सिर्फ इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद करते हैं, बल्कि शरीर को अंदर से ठंडा रखने में भी मदद करते हैं। गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं जैसे की पेट में दर्द, कब्ज, पेट फूलना और हाजमा खराब होने की शिकायत रहती है।प्याज का सेवन सलाद के तौर पर करना चाहिए।

onion

इन समस्याओं से राहत दिलाने में भी कच्चा प्याज काफी फायदेमंद होता है। एक्सपर्ट का कहना है कि पाचन संबंधी समस्याओं से राहत पाने के लिए कच्चे प्याज को नींबू के रस के साथ खाना चाहिए।

कैंसर से लड़ने में असरदार:

कच्चा प्याज कैंसर से लड़ने में असरदार है। प्याज में सल्फर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो कैंसर सेल्स नहीं बढ़ने देता है। साथ ही कैंसर से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है।

यह भी पढ़ें: कैंसर से लड़ने में मदद करती है छोटी इलायची!

इंफेक्शन में मददगार:

प्याज को इंफेक्शन से बचने में भी मददगार माना जाता है. प्याज में एंटी एलर्जिक, एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते है। जो शरीर को कई तरह के इंफेक्शन से बचाने में मददगार होते है।

गर्भवती महिलाएं कम खाएं प्याज:

गर्भवती महिलाओं को भी प्याज का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि प्याज से उन्हें जलन हो सकती है, जो प्रसव के दौरान तकलीफदायक बन जाती है। प्याज का रस त्वचा के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 बातें जो आपको अंकित बैयनपुरिया के बारे में जाननी चाहिए, जिसके साथ PM मोदी ने स्वच्छता पर एक वीडियो किया मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करने के 10 तरीके, जो आपकी त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बना देंगे इन चीजों से करें पितृ पक्ष में अपने पूर्वजों को प्रसन्न ! जानिए: 6 जीवनशैली में बदलाव जो आपकी सुबह को स्वस्थ बना सकते हैं Animal Movie टीज़र हाइलाइट्स: रणबीर का गुस्सा, बॉबी की तीव्रता और एक ख़तरनाक एक्शन केमिस्ट्री अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के बारे में जानिए Bank Holidays Oct 2023: बैंक अवकाश अक्टूबर 2023