रमजान में खाने पर 2 बच्चों को फांसी पर लटकाया 2

रमजान में खाने पर 2 बच्चों को फांसी पर लटकाया

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) ने सीरिया के 2 बच्चों को रमजान के दौरान खाना खाने के आरोप में फांसी पर लटका दिया। यह जानकारी सीरिया की मानवाधिकार संस्था ने दी है।

संस्था ने बताया कि सीरिया के शहर डेर एजोर के मायादीन गांव में 18 साल से कम उम्र के दो लड़कों को क्रॉस से लटका कर मौत की सजा दी गई। बच्चों को आतंकी संगठन की जिहादी पुलिस ने रमजान में रोजा के समय खाने खाते हुए गिरफ्तार किया था।

दोनों बच्चों को रस्सी के सहारे खम्बे पर लटका कर मारा गया और शाम तक उनकी लाशें लटकने के लिए छोड़ दी गईं। दोनों के शव सोमवार दोपहर से ही रस्सियों से लटके हुए हैं। उनके शवों के पास एक पोस्टर लगा हुआ है जिस पर लिखा है कि इन्होंने धर्म की चिंता किए बिना उपवास तोड़ा है।

आईएसआईएस द्वारा क्रूर सजा देने का यह नया मामला है। इससे पहले यह आतंकी संगठन सिर काटने, पत्थर मारने और सूली पर चढ़ाने जैसे बर्बर तरीकों से हत्याएं कर चुका है।

 

Source : News24online.com

2 thoughts on “रमजान में खाने पर 2 बच्चों को फांसी पर लटकाया”

  1. Hello! Do you know if they make any plugins to
    assist with Search Engine Optimization? I’m trying to get my blog to
    rank for some targeted keywords but I’m not seeing very
    good success. If you know of any please share.
    Many thanks! I saw similar blog here: Blankets

Leave a Comment

बदलते मौसम में अक्सर हो जाती है गले में खराश, गर्मियों में ये उपाय करें! क्या आप भी अपने बच्चे की स्किन पर white patches देख कर हैं परेशान,जानिए इसकी वजह! चीनी को कर दें ना, वर्ना हो सकता है बहुत बड़ा नुक्सान ! पूरी बनाने के बाद, अक्सर तेल बच जाता है,ऐसे में महंगा तेल फैंक भी नही सकते और इसका reuse कैसे करें! रक्तदान है ‘महादान’ क्या आपने करवाया, स्वस्थ रहना है तो जरुर करें, इसके अनेकों हैं फायदे! गर्मियों में मिलने वाले drumstick गुणों की खान है, इसकी पत्तियों में भी भरपूर है पोषण! क्या storage full होने के बाद मोबाइल हो रहा है हैंग, तो अपनाएं ये तरीके!