fbpx
places

भारत के ये 5 खूबसूरत पर्यटन स्थल, जहाँ आप घूमना करंगे पसंद!

भारत एक खुबसूरत देश है जिसका इतिहास काफी पुराना है। भारत में घूमने के लिए देश –विदेश से लोग आते हैं, दक्षिण एशिया में स्थित भारत एक गहरी सांस्कृतिक जड़ों और विशाल विरासत वाला देश है। भारत कम बजट में अच्छी यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा देश है क्योंकि भारत के पर्यटन स्थल काफी सस्ते और सुंदर हैं। भारत में पर्यटन उद्योग अपने किलों और महलों के लिए बेहद लोकप्रिय है, जिसकी वजह से भारत दुनिया से सबसे ज्यादा घूमे जाने वाले देशों में से एक है।

भारत में घूमने की जगह हिमाचल प्रदेश:-

हिमाचल प्रदेश राज्य भारत का सबसे प्रमुख पर्यटन राज्य है। यहां की असीम सुंदरता और आकर्षण यहां आने वाले पर्यटकों को बेहद प्रभावित करती है। हिमाचल प्रदेश राज्य में घूमने के लिए कुल्लू, मनाली, चंबा और शिमला जैसे कई पर्यटन स्थल है जिनकी वजह से इसे धरती पर स्वर्ग माना जाता है। हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता यहां आने वाले यात्रियों को एक अलग तरह की शांति प्रदान करती है।

भारत में घूमने की जगह लेह लद्दाख पर्यटन:-

लेह लद्दाख भारत का एक बहुत ही प्रमुख पर्यटन स्थल है जो अपने आकर्षण, शानदार परिदृश्य, अद्भुत लोगों और संस्कृति की वजह से दुनिया भर में मशहूर है। लद्दाख को पृथ्वी का स्वर्ग कहा जाता है, क्योंकि यह अपने प्राकृतिक दृश्यों से यहां आने वाले पर्यटकों को बेहद प्रभावित करता है।leh-ladakh-zp-1

भारत में दर्शनीय स्थल स्पीति घाटी:-

स्पीति घाटी हिमाचल प्रदेश राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में उच्च हिमालय में स्थित एक ठंडी रेगिस्तान की पहाड़ी घाटी है। जिसके नाम “स्पीति” का अर्थ है “द मिडिल लैंड”, इसका मतलब है तिब्बत और भारत के बीच की भूमि। आपको बता दें कि स्पीति घाटी  समुद्र तल से 12,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।luhal-sapiti-zp-1

भारत में घूमने की जगह कश्मीर घाटी, जम्मू और कश्मीर:-

कश्मीर घाटी भारत में एक सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह पृथ्वी पर स्वर्ग के सामान है जहां पर हमेशा अपने सदाबहार परिदृश्य और बर्फ से भरे पहाड़ों के देखने को मिलते हैं। कश्मीर की यात्रा हर प्रकृति प्रेमी को अपनी घूमे जाने वाले पर्यटक स्थलों की लिस्ट में सबसे पहले रखना चाहिए। अगर आप कश्मीर घाटी की यात्रा करना चाहते हैं तो बता दें कि यहां जाने का सही समय मार्च और अक्टूबर के महीनों के बीच है।

ये भी पढ़ें :-गर्मियों में घूमने लायक भारत की सबसे ठंडी 10 जगहें

jammu-and-kashmir-zp

 भारत में घूमने की जगह श्रीनगर पर्यटन:-

भारत में घूमने की जगह के लिए मशहूर श्रीनगर को इसके प्रसिद्ध रूप ‘हेवन ऑन अर्थ’ के नाम से भी जाना जाता है, श्रीनगर का हर भाग पृथ्वी पर स्वर्ग के सामान है। बता दें कि जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर, झेलम नदी के तट पर स्थित, और जो सुखद जलवायु के लिए जाना जाता है।Srinagar Tourism

2 thoughts on “भारत के ये 5 खूबसूरत पर्यटन स्थल, जहाँ आप घूमना करंगे पसंद!”

  1. Pingback: इन दिनों आप भी बना रहें हैं ट्रिप, इंडिया के मिनी स्विट्ज़रलैंड का करें प्लान! - Zindagi Plus

  2. Pingback: रक्षाबंधन स्पेशल 2022: इस बार प्रदेश सरकार ने बहनों को दिया खास तौफा, रोडवेज बसों में दो दिन कर सकेंग

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इन सर्दियों में ऐसे रहें फिट, खाएं ये पौष्टिक आहार ! कर्ज से चाहिए छुटकारा, शुक्रवार के दिन कर लें काम! इन तरीकों से खुद को रखें तंदरुस्त I वास्तु शास्त्र के अनुसार करें इन गलतियों को सही, घर में होगा माँ लक्ष्मी का प्रवेशI मोशन सिकनेस से हैं परेशान तो ऐसे पाएं निजातI सर्दियों में इन गलतियों की वजह से लगती है कार में आग, जानें कैसे करें बचाव! Dev Uthani Ekadashi 2023: 22 या 23 किस दिन है देवउठनी एकादशी?