fbpx
ये हैं दुनिया के 10 दानवीर कर्ण, कमाई का ढेर सारा हिस्सा करते हैं दान 2

ये हैं दुनिया के 10 दानवीर कर्ण, कमाई का ढेर सारा हिस्सा करते हैं दान

1 .भंवर लाल रघुनाथ दोषी

प्लास्टिक की ट्रेडिंग से करोड़ों रूपए का साम्राज्य खड़ा करने वाले भंवरलाल रघुनाथ दोषी अपनी 600 करोड़ रूपए से ज्यादा की संपत्ति दान कर चुके हैं। उन्होने अपनी संपत्ति मठवासी जीवन को बढ़ावा देने के लिए की है। मठवासी जीवन जीने का विचार उनके मन में 1982 में एक जैन लैक्ख्चर सुनने के बाद आया। हालांकि, दो बेटों और एक बेटी के पिता दोषी को यह जीवन अपनाने के लिए अपने परिवार को मनाने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े थे। पिछले साल वह अपने परिवार को मनाने में कामयाब रहे और गुजरात के अहमदाबाद शहर में आयोजित दीक्षांत समारोह में दीक्षा ले ली।

 

1

 

2. अज़ीम प्रेमजी

भारत के तीसरे सबसे अमीर विप्रो प्रमुख अजीम प्रेमजी भी सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं। वह अक्सर दान करते रहते हैं। यही नहीं, उन्होंने सामाजिक कार्यो के लिए अपने आधे शेयर भी दान दे दिए हैं। 69 वर्षीय प्रेमजी ने अपने 39 प्रतिशत शेयरों में से 18 प्रतिशत शेयर दान कर दिए हैं।

 

2

3अलवालीद बिन तलाल

दुनिया के सबसे अमीरों में से एक सऊदी अरब के राजकुमार ने कहा कि पैसों का इस्तेमाल महिलाओं के सशक्तिकरण करने और प्राकृतिक आपदाओं जैसी समस्याओं से निपटने के लिए किया जाना चाहिए। राजा सलमान 60 वर्षीय भतीजे अलवालीद ने कहा कि वह 32 अरब डॉलर दान मे देंगे। हालांकि, वह अबतक 3.5 अरब डॉलर दान दे चुके हैं। सऊदी अरब में उनके पास फिलहाल कोई सरकारी पद नहीं है।

a3

 

4. जॉर्ज सोरोस

हंगरी मूल के अमरीकी व्यापारी जॉर्ज सोरोस दुनिया के 30 सबसे अमीर व्यक्तियों में शूमार हैं। सोरोस 1992 से 2011 तक सामाजिक कार्यो के लिए आठ अरब डॉलर से ज्यादा दान कर चुके हैं। हंगरी की एक यूनिवर्सिटी को भी  वह दान कर चुके हैं।

 

4

5॰ यू पांग-लिन

यू पांग-लिनचीन के सबसे अमीरों में शामिल यू पांग-लिन का इस साल के शुरूआत में निधन हो गया था। उन्होंने 2010 में कहा था कि वह 1.2 अरब डॉलर दान कर चुके हैं। उनके दो बेटे हैं और आप यह जानकर हैरान होंगे की उन्होंने अपने बच्चों के लिए कोई संपत्ति नहीं छोड़ी है। उनका मानना था कि संपत्ति बच्चों को भ्भ्रष्ट बना सकती है। बच्चे पैसों के बिना जी सके हैं।

5

 

6॰ माइकल ब्लूमबर्ग

अमरीका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर रह चुके माइकल ब्लूमबर्ग ने भी अपनी संपत्ति दान करने की घोषणा की है। वह वर्तमान समय में ब्लूमबर्ग कंपनी के मुख्य कार्यकारी (सीईओ) अधिकारी हैं।

 

6

 

7॰ मार्क जुकरबर्ग

फेसबुक के सहसंस्थापक मार्क जुकरबर्ग अपनी पत्नी प्रिस्किल्ला चेन के साथ मिलकर सामाजिक कार्यो से जुड़े हुए हैं और समय समय पर दान करते रहते हैं। उन्होंने सिलिकॉन वैली कम्युनिटी फाउंडेशन को अपनी कंपनी के 18 करोड़ शेयर दान कर चुके हैं। दोनों ने तीन साल पहले एक क्लिनिक को 500 मिलियन डॉलर दान कर चुके हैं।

7

 

8॰ वॉरेन बफेट

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति वॉरेन बफेट भी  सामाजिक कार्यो से जुड़े हुए हैं। बफेट ने बिल गेट्स के साथ मिलकर एक ऎसी संस्थान खड़ी की है जो दुनियाभर के अमीर लोगों को अपनी पूंजी का कुछ हिस्सा दान करने के लिए प्रेरित करती है। वॉरेन ने इस साल 2.8 अरब डॉलर दान किए थे और पिछले साल 2.6 अरब डॉलर दान किए थे। उन्होंने वादा किया है कि वह अपनी 99 प्रतिशत संपत्ति दान करेंगे।

8

 

9॰ बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बिल गेट्स अपनी पत्नी मेलिंडा के साथ मिलकर गेट्स फाउंडेशन नामक धर्मार्थ ट्रस्ट चलाते  हैं। यह ट्रस्ट मुख्य तौर पर गरीबी को कम करना और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाना है। इसी उद्देश्य के तहत यह फाउंडेशन अबतक 33.5 अरब डॉलर दान कर चुका है।

9

 

10॰ चक फीनी

आयरिश मूल के अमरीकी अरबपति चक फीनी (82) पिछले डेढ़ दशक से सामाजिक कार्यो में लगे हुए हैं। वह अब तक 4,75,53,75,00,000 रूपए दान कर चुके हैं। आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि दुनिया के अमीरों में शुमार फ ीनी ने अपने लिए कभी कार तक नहीं खरीदी। वह आम लोगों की तरह ट्रेन में सफर करते हैं। वह अपनी संपत्ति का 99 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं पर खर्च कर चुके हैं।

 

10

 

Source-Patrika.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्दियों में इन गलतियों की वजह से लगती है कार में आग, जानें कैसे करें बचाव! Dev Uthani Ekadashi 2023: 22 या 23 किस दिन है देवउठनी एकादशी? आज से छठ पूजा की हो गई है शुरुआत, जानिए पूजा मुहूर्त और विधि! दिवाली के पांच त्यौहार कौन से हैं ,आप भी जानिए! इज़राइल के बारे में 8 अनोखे तथ्य जो लोगों को पता नहीं होंगे – पार्ट २ आपके बालों की समस्या को कम करता है नेचुरल हेयर मास्क Top Online Marketplaces In India To Buy or Sell Products