fbpx
10 साल से कर रहा है चोरी, अब तक मारे 57 लोग 2

10 साल से कर रहा है चोरी, अब तक मारे 57 लोग

डकैती बिना कत्ल के पूरी नहीं होती, कुछ ऐसा ही कहना है एक खौफनाक सीरियल किलर का। उस सीरियल किलर का जिसने 25 साल की छोटी उम्र में 57 हत्याओं को अंजाम दिया है। खौफ का दूसरा नाम बन चुका सीरियल किलर जब बरेली पुलिस के हत्थे चढ़ा तो इसने गिरफ्तारी के बाद जो खुलासे किए वो बेहद ही चौंकाने वाले हैं।

जी हां, बरेली पुलिस के हत्थे चढ़ा है ऐसा सीरियल किलर, जिसने महज 25 साल की उम्र में 57 कत्ल की वारदात को अंजाम दिया है। खौफ का दूसरा नाम सलमान जिस घर में भी लूटपाट की वारदात करने घुसा बिना कत्ल के बाहर नहीं निकला। पुलिस के मुताबिक सलमान घुमक्कड़ गैंग का सरगना था। सलमान के इस घुमक्कड़ गैंग में लड़कियां और महिलाएं भी काम करती थीं। सलमान के इशारे में लड़कियां घूम-घूम कर पहले कॉलोनी और घरों की रेकी करती थी। ये लड़कियां कभी सेल्सगर्ल तो कभी भिखारिन बनकर रेकी करके शिकार तलाश करती थीं।

लड़कियों की रेकी के बाद सलमान गैंग के दूसरे सदस्यों के साथ बनाता था डकैती का खौफनाक प्लान। वो खौफनाक प्लान जिसमें लूटपाट के बाद आजतक कोई नहीं बचा। कुछ ऐसी ही वारदात बरेली में 16 मार्च 2015 को हुई। मथुरा रिफाइनरी से रिटायर्ड इंजीनियर गोपेश्वर सिंह अपनी पत्नी के साथ रहते थे। लेकिन देर रात घर में लूटपाट के बाद बड़ी ही बेरहमी से बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या को अंजाम दिया गया। कातिलों ने सिर पर भारी हथियार से वार किया ताकि जिंदा बचने की कोई गुंजाइश ना बचे।

बरेली में हुए इस कत्ल की वारदात की जांच एसओजी को सौंप दी गई। एसओजी ने चप्पे-चप्पे से कातिलों के सबूत जुटाने शुरु किए। क्राइम ब्रांच और आसपास के कई जिलों की टीम को इस केस का जिम्मा सौंप दिया। मौका-ए-वारदात का रिक्रिएशन तक करवाया गया ताकि कातिलों को कई सुराग हाथ लग सके। जांच टीम ने शक के आधार पर सस्पेंक्ट लोगों की एक लिस्ट तैयार की गई जो किसी ना किसी तरह से बुजुर्ग दंपति से जुड़े हुए थे दर्जनभर से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई। लेकिन कोई बड़ी कामयाबी हाथ नहीं लगी।

लेकिन एक सुराग ने पुलिस की आंखों में चमक ला दी। पता चला कि हत्या से पहले कुछ लड़कियां बुजुर्ग दंपत्ति के घर के बाहर घूमती हुई देखी गई थीं। इस आधार पर पुलिस ने तफ्तीश शुरु की तो घुमक्कड़ गैंग का खुलासा हो गया। पुलिस ने गैंग की लड़कियों को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन गैंग का सरगना सलमान पुलिस के लिए परेशानी बना हुआ था। पुलिस ने सलमान की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाईं। बरेली की आसपास बदायूं, पीलीभीत, कन्नौज, शाहजहांपुर, कानपुर या हरदोई में भी छापेमारी हुई। लेकिन पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब पुलिस को मुखबिर से पता चला कि सलमान एक बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला है। पुलिस ने सलमान और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

सलमान ने पुलिस के सामने 57 हत्याएं करने की बात कबूल की है। सलमान पुलिस के सामने इत्मिनान से कत्ल की एक एक वारदात के बारे में कबूल कर रहा है। अब पुलिस सारी वारदातों की कड़ी जोड़ने में जुट गई है। लेकिन जिस तरह से 25 साल की उम्र में 57 हत्याएं सलमान ने की हैं वो बेहद ही खौफनाक है।

 

Source- News24

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

लू लगने के लक्षण और इससे बचाव! इन गर्मियों में लुत्फ़ उठाए आम खाने के, बस खाने से पहले कर लें ये काम ! anti ageing कैसे कम करे, उम्र से पहले दिखने लग पड़े हैं aged तो अपनाएं ये टिप्स ! सुनीता विलियम्स का तीसरा अंतरिक्ष मिशन तकनिकी खराबी की वजह से टला शुक्रवार को कर लें ये काम, नही होगी धन की कमी ! Parenting tips: इन टिप्स को करें फॉलो और बने अच्छे पेरेंट्स जाने कितने बादाम खाने से सेहत रहती है तंदरुस्त !