fbpx
योग करने से होते हैं ये फायदे 2

योग करने से होते हैं ये फायदे

 वजन कम करे, मजबूत और लचीला बदन दे, चमकती-दमकती त्वचा, शांत चित्त, अच्छी सेहत- ये सब चीजें हासिल करने के लिए आपको कुछ कई उपाय आजमाने की जरूरत नहीं बस योग ही काफी है।

1. योग बनाये निरोग

 

योग करने से होते हैं ये फायदे 3

वजन कम करे, मजबूत और लचीला बदन दे, चमकती-दमकती त्वचा, शांत चित्त, अच्छी सेहत- ये सब चीजें हासिल करने के लिए आपको कुछ कई उपाय आजमाने की जरूरत नहीं। हालांकि, आमतौर पर योग को केवल आसन से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन, योग इससे काफी अधिक है। यह शरीर और मन के जुड़ने का नाम है।

2. फिटनेस का तोहफा

 

3

कोई व्यक्ति फिट तभी है, जब वह न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक व भावनात्मक रूप से भी फिट हो। सेहतमंद होने का अर्थ केवल बीमारी से दूर होना ही नहीं है, बल्कि जीवन को पूरी शिद्दत से जीना है। यदि आप उत्साही हैं, प्यारे हैं और प्रसन्नचित्त हैं, तो ही आप स्वस्थ है। इन मामलों में योग आपकी काफी मदद करता है। योगासन और प्राणायाम कुल मिलाकर आपको कंप्लीट फिटनेस मुहैया कराता है।

3. वजन कम करे

 

3

हर कोई वजन कम करने में मदद करता है। योग यहां भी आपकी पूरी मदद करता है। सूर्य नमस्कार और कपाल भारती प्राणायम आपको शरीर पर जमा अतिरिक्त चर्बी से राहत दिलाने में मदद करता है। और तो और, नियमित रूप से योग करने से आप शरीर के लिए उपयोगी भोजन के प्रति संवेदनशील होते हैं। इससे आपको अपने वजन पर नियंत्रण रखने में मदद मिलती है।

4. तनाव दूर करे

 

4

रोजाना थोड़ी देर तक योग करने से आपको तनाव से मुक्ति दिलाने में मदद करता है। योग न केवल आपको मानसिक बल्कि शारीरिक तनाव से भी राहत दिलाता है। योगासन, प्राणायाम और ध्यान तनाव को दूर करने में प्रभावी होता है।

5. मानसिक शांति

 

5

प्राकृतिक छटाओं से भरपूर शांत स्थान हम सभी को प्रिय होते हैं। हम सब ऐसे स्थानों पर जाना चाहते हैं। ल‍ेकिन, हमें यह जानने की जरूरत है कि शांति कहीं और नहीं हमारे भीतर है। तो, दिन में कुछ समय अपने अंतर्मन की यात्रा के लिए निकालिये। योग और ध्यान के जरिये अपने अंदर की यात्रा कीजिए। इससे आपको काफी शांति मिलेगी। योग आपके तनावग्रस्त मन को शांत करने का अच्छा तरीका है।

6. प्रतिरक्षा प्रणाली बनाये मजबूत

 

6

तन, मन और आत्मा यही तो हमारा पूरा अस्तित्व। इन तीनों में से यदि कोई भी अपने सही संतुलन में न हो, इसका असर बाकी दोनों पर भी पड़ता है। शरीर बीमार हो, तो मन शांत नहीं रह सकता और मन अगर सही स्थान पर न हो तो शरीर बीमार रहता है। योगासन अवयवों और मांसपेश‍ियों को मजबूत बनाते हैं। इसके साथ ही प्राणायाम और ध्यान तकनीक तनाव को दूर कर आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं।

7. आपको बनाये सजग

 

योग करने से होते हैं ये फायदे 4

मन बड़ा चंचल होता है। यह एक पल में सारी ब्रह्मांड की यात्रा कर लेता है। अपने मन की इसी प्रवृत्ति को समझकर हम अपने आपको तनावग्रस्त रहने से बचा सकते हैं। इस पर काम करके हम मन को शांत और एकाग्र रख सकते हैं। योग और प्राणायाम हमें एकाग्र और सजग बनाते हैं। इससे हमें इस पल में जीने की कला आती है। इससे हम खुश और फोकस रह सकते हैं।

योग न केवल आपके साथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत बनाता है, बल्कि दोस्तों, माता-पिता व रिश्तेदारों के साथ भी आपके संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में सहायता करता है। शांत और प्रसन्न मन रिश्तों की संवेदनशीलता से बेहतर तरीके से निपट सकता है। योग और ध्यान आपके मन को शांत, प्रसन्न और एकाग्र बनाता है।

 

दिन समाप्त होने तक आप थकान से पूरी तरह चूर हो चुके होते हैं। दिन में कई बार ऐसा मौका आता है, जब आपको ऐ की वक्त में कई काम करने पड़ते हैं, इससे थकान होना लाजमी है। दिन में कुछ देर योग आपको पूरे दिन ऊर्जावान बनाये रखने में मदद करता है। सिर्फ दस से बीस मिनट तक योग करने से आपको काफी फायदा होता है। इससे आप एक कड़े दिन के लिए खुद को बेहतर ढंग से तैयार कर पाएंगे।

10. लचीलापन और सही पॉश्चर

 

10

अपने शरीर को मजबूत और लचीला बनाने के लिए आपको योग करना चाहिए। नियमित रूप से योग करने से आपके शरीर की मांसपेशियां सही आकार में आती हैं और मजबूत होती हैं। इसके साथ ही यह आपका पॉश्चर भी सुधारता है। पॉश्चर गलत होने की वजह से आपको शरीर के कई अंगों में दर्द का सामना करना पड़ता है। और योग और ध्यान से आपको इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

Source-Onlymyhealth.com

1 thought on “योग करने से होते हैं ये फायदे”

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

बदलते मौसम में अक्सर हो जाती है गले में खराश, गर्मियों में ये उपाय करें! क्या आप भी अपने बच्चे की स्किन पर white patches देख कर हैं परेशान,जानिए इसकी वजह! चीनी को कर दें ना, वर्ना हो सकता है बहुत बड़ा नुक्सान ! पूरी बनाने के बाद, अक्सर तेल बच जाता है,ऐसे में महंगा तेल फैंक भी नही सकते और इसका reuse कैसे करें! रक्तदान है ‘महादान’ क्या आपने करवाया, स्वस्थ रहना है तो जरुर करें, इसके अनेकों हैं फायदे! गर्मियों में मिलने वाले drumstick गुणों की खान है, इसकी पत्तियों में भी भरपूर है पोषण! क्या storage full होने के बाद मोबाइल हो रहा है हैंग, तो अपनाएं ये तरीके!