fbpx
कब्ज का इलाज़ एक सेंकेंड में...सोचे नही, आजमा के देखें! 2

कब्ज का इलाज़ एक सेंकेंड में…सोचे नही, आजमा के देखें!

पाचन शक्ति कमज़ोर होने का कारण:-

सुबह सवेरे अच्छे से पेट साफ होना, हेल्थी होने की सबसे बड़ी निशानी है। मगर खान-पान में अनियमितता, भागदौड़ भरा जीवन और इसके चलते पैदा हुआ तनाव, हर सुबह मोशन की जंग लड़वाता है। कब्ज से सिर्फ बूढ़े ही नहीं जवान भी परेशान रहते हैं। मगर थोड़ी सी सावधानी से इस पर काबू पाया जा सकता है।constipation

आंतों की गतिशीलता कम होना या पाचन शक्ति कम होने से खाना सही ढंग से हजम नहीं होता और पचकर बचा हुआ अंश बड़ी आंत में समय पर नहीं पहुंच पाता। खाया गया भोजन सबसे पहले आमाशय या पेट में जाता है। वहां से पाचक रसों के साथ मिलकर छोटी आंत में चला जाता है, जहां उसका अन्य तत्वों के साथ पूर्ण पाचन होता है।

ये भी पढ़ें :-कब्ज और बवासीर का जड़ से करता है खात्मा ये स्वादिष्ट फल !

पाचन के पूरा हो जाने के बाद यहां से आवश्यक रस या तत्व लीवर से होते हुए शरीर के अन्य अंगों की ओर चले जाते हैं, जबकि बचा हुआ बेकार पदार्थ बड़ी आंत की ओर खिसक जाता है। यह बचा हुआ पदार्थ बड़ी आंत के रास्ते मलमूत्र के रूप में शरीर से बाहर निकलता है। लेकिन अगर पाचन कमजोर है तो बचा हुआ पदार्थ सही समय पर बड़ी आंत में नहीं पहुंच पाता। नतीजतन जब सुबह मलत्याग की कोशिश होती है, तो पेट ठीक से साफ नहीं होता। इसी को कब्ज कहते हैं।Large-Interstine-zp

आयुर्वेद के अनुसार शरीर में वात के बढ़ने से कब्ज होती है। खान-पान की गलत आदतें, जितनी भूख लगी है, उससे ज्यादा खाना, मीट और ऐसे ही मुश्किल से पचने वाली भारी अन्न पदार्थों को खाना और फल-सब्जियां-सलाद कम खाने से कब्ज होती है। नींद पूरी न होना, तनाव-भय-चिंता या शोक आदि से भावनात्मक दबाव पैदा होता है, जिससे मल त्याग के रास्ते में रुकावट पैदा होने और आंतों में विषाक्त तत्व जमा होने के अलावा नर्वस सिस्टम ज्यादा उत्तेजित रहने के कारण भी कब्ज बन जाती है। नशीली दवाएं व स्मोकिंग भी कब्ज का कारण है।

ये भी पढ़ें :-अगर आपको भी रहती है शुगर और कब्ज की समस्या, तो खाएँ ये मजेदार देसी सब्जी……

अगर रोजाना ढंग से पेट साफ नहीं होता। हमेशा ऐसा लगता रहे कि पेट से मल पूरी तरह से बाहर नहीं निकला है। बार-बार टॉइलेट जाएं, मगर फिर भी मोशन आने का अंदेशा बना रहे। इसे सीधे तौर पर कब्ज नहीं कहा जाता, मगर यह कब्ज का ही एक रूप यानी उदर विकार ( पेट साफ न होने की बीमार) है।

गैस बनना, पेट में हवा भरना, पेट में दर्द या भारीपन, सिरदर्द, भूख में कमी, जीभ पर अन्न कणों का जमा होना या मुंह का स्वाद बिगड़ना। चक्कर आना, टांगों में दर्द होना, बुखार, नींद-सी छाई रहना और धड़कन का बढ़ जाना।

गर्म पानी नींबू और शहद:-

सुबह उठ कर खाली पेट बिना कुल्ला किये एक गिलास गर्म पानी में एक निम्बू निचोड़ कर इसमें एक चम्मच शहद डालकर रोज़ाना पीने से कुछ ही दिन में कब्ज की समस्या समाप्त होगी।

दिन में अपने भोजन में उच्च रेशेदार फल और सब्जियों को स्थान दे। जूस की जगह फल खाए। इस से आपके शरीर में फाइबर जाएंगे और कब्ज से मुक्ति मिलने में बहुत सहायता मिलेगी। अधिक तला, भुना, मिर्च मसाले वाला भोजन करने से बचे। फ़ास्ट फ़ूड, कोल्ड ड्रिंक्स बिलकुल ना पियें।कब्ज का इलाज़ एक सेंकेंड में...सोचे नही, आजमा के देखें! 3

रात को सोते समय दूध में एक चम्मच घी (अगर गाय का मिले तो बहुत ही बढ़िया) डाल कर गर्म गर्म पियें। इसमें चीनी की जगह मिश्री या शहद मिलाये। इस से सुबह पखाना खुल कर आएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इन सर्दियों में ऐसे रहें फिट, खाएं ये पौष्टिक आहार ! कर्ज से चाहिए छुटकारा, शुक्रवार के दिन कर लें काम! इन तरीकों से खुद को रखें तंदरुस्त I वास्तु शास्त्र के अनुसार करें इन गलतियों को सही, घर में होगा माँ लक्ष्मी का प्रवेशI मोशन सिकनेस से हैं परेशान तो ऐसे पाएं निजातI सर्दियों में इन गलतियों की वजह से लगती है कार में आग, जानें कैसे करें बचाव! Dev Uthani Ekadashi 2023: 22 या 23 किस दिन है देवउठनी एकादशी?