fbpx
आर्थिक संकट को करे दूर ये पौधे, जानिए किस दिशा में लगाने से होता है भाग्योदय! 2

आर्थिक संकट को करे दूर ये पौधे, जानिए किस दिशा में लगाने से होता है भाग्योदय!

वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधे बताए गए हैं, जिन्हें घर में लगाने से आपका भाग्योदय होता है। घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इन पौधों को घर में लगाना बहुत ही शुभ माना गया है। इन पौधो को घर में लगाने से वातावरण तो शुद्ध होता ही है साथ ही सकारात्मकता का संचार भी होता है, लेकिन इन पौधों को सही दिशा और नियम के अनुसार ही लगाना चाहिए।

मनी प्लांट का पौधा:

मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है, जिसे धन वर्षा करने वाला पौधा माना गया है। यह बेल के रूप में बढ़ता है। मनी प्लांट को अपने घर के हॉल या लिविंग रूम लगा सकते हैं। इसे हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। यदि आप इस पौधे को सही तरह से और सही दिशा में लगाते हैं तो निश्चित ही यह सुख-समृद्धि देने वाला पौधा है।

attract money

बेल हमेशा ऊपर की ओर बढ़नी चाहिए। ऊपर जाती हुई बेल उन्नति का प्रतीक होती है। बेल कभी भी नीचे की ओर नहीं लटकनी चाहिए। मनीप्लांट का पौधा कभी भी घर से बाहर न लगाएं।

तुलसी का पौधा:

तुलसी का पौधा श्री हरि विष्णु को प्रिय है। जहां तुलसी रहती है, वहां भगवान विष्णु की कृपा के साथ लक्ष्मी जी की कृपा भी रहती है। जिससे आपके घर में समृद्धि के साथ सुखों का भी वास होता है। तुलसी में नकारात्मकता को अवशोषित करने की क्षमता रहती है। इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

tulsi plant

तुलसी को उत्तर-पूर्व दिशा या उत्तर दिशा, एवं पूर्व दिशा में लगाना उचित रहता है और साथ में तुलसी का पौधा लगाते समय ध्यान रखें कि उस स्थान की पवित्रता बनाएं रखें। तुलसी के आस-पास बिलकुल भी गंदगी नहीं रहनी चाहिए। गंदे हाथों से तुलसी को न छुएं। रविवार के दिन तुलसी के पत्ते को न ही तोड़ें और न जल अर्पण करें।

यह भी पढ़ें: घर की सजावट के साथ ये पौधें आपको देंगे प्रदूषणरहित शुद्ध हवा !

फेंगशुई बैंबू प्लांट:

बांस का पौधा तेजी से ऊपर की ओर बढ़ता है, इसलिए इस पौधे को उन्नति का कारक माना जाता है। फेंगशुई में इस पौधे को सबसे शुभ माना है। यह भाग्य और शांति को बढ़ावा देता है। इस पौधे को घर में लगाने से धन-समृद्धि आती है।

fengshui bamboo plant

इसे आप अपने कार्य स्थल पर भी लगा सकते हैं।इसे कभी भी धूप में न रखें। इससे ये बहुत जल्दी सूख जाएगा जो सही नहीं रहता है। इसे कांच के किसी बर्तन में लाल रिबन में बांधकर रखें।

शमी का पौधा:

वास्तु के विशेषज्ञों के अनुसार अपने घर के मुख्य द्वार के बाईं तरफ शमी का पौधा लगाना अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती और माता लक्ष्मी का सदैव आशीर्वाद बना रहता है।

इस तरह लगाएं पौधा

क्रासुला का पौधे:

क्रासुला का पौधा सही दिशा में लगाया जाए, तो व्‍यक्ति काफी तेजी से आर्थिक तरक्‍की करता है। ये पैसे को चुंबक की तरह खींचकर ले आता है। इस कारण से मनी प्‍लांट, गुडलक प्‍लांट और मोहिनी पौधा जैसे नामों से भी जाना जाता है।

क्रासुला का पौधा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 बातें जो आपको अंकित बैयनपुरिया के बारे में जाननी चाहिए, जिसके साथ PM मोदी ने स्वच्छता पर एक वीडियो किया मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करने के 10 तरीके, जो आपकी त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बना देंगे इन चीजों से करें पितृ पक्ष में अपने पूर्वजों को प्रसन्न ! जानिए: 6 जीवनशैली में बदलाव जो आपकी सुबह को स्वस्थ बना सकते हैं Animal Movie टीज़र हाइलाइट्स: रणबीर का गुस्सा, बॉबी की तीव्रता और एक ख़तरनाक एक्शन केमिस्ट्री अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के बारे में जानिए Bank Holidays Oct 2023: बैंक अवकाश अक्टूबर 2023