fbpx
dental care

अपनी मुस्कुराहट को बनाएं रखने के लिए, दांतों को लंबे वक्त तक मजबूत और सुरक्षित कैसे रखें!

दांतों की देखभाल कैसे करें:

दांत हमारी खूबसूरती में चार चाँद लगा देता है, इसलिए एक बेहतरीन स्माइल के लिए इसका साफ सुथरा रहना भी उतना ही जरुरी है। शरीर में दांत काफी सेंसिटिव होते हैं, जिनकी देखभाल का खास ख्याल रखना पड़ता है। लेकिन ये बात भी सच है, हमें दांतों का ख्याल उस वक्त आता है जब वह खराब होने लगते हैं और उन में दर्द होना शुरू हो जाता है।

आजकल 40 साल से ऊपर उम्र होते ही दांतों में कीड़ा लगने लग जाता है। कई बार दांतों में सेंसिटिविटी बढ़ जाती है जिसकी वजह से कुछ भी मीठा खाते हुए दांतों में तेज झनझनाहट और दर्द की शिकायत होने लगती है।

tooth care

ध्यान न देने की वजह से दांतो में दर्द और ब्लीडिंग की दिक्कतें आती हैं और ऐसे में दांत निकलवाना पड़ता है। लेकिन अगर शुरुआत से ही दांतों की देखभाल की जाए तो ऐसी परेशानियों से बचा जा सकता है।

खान-पान का रखें ध्यान:

दांतो की सेहत का ख्याल रखना है तो हमें इस बात पर गौर करना होगा कि डेली डाइट में हम क्या खा रहे हैं। आमतौर पर कई विटामिन्स की कमी से हमें दांतो की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इससे पायरिया जैसी बीमारी हो सकती है।

विटामिन सी बाल,त्वचा और आपके दांतों के लिए बहुत जरूरी होता है। ये दांतों में होने वाले बैक्टीरियल इंफेक्शन की रोकथाम करने का काम करते हैं। इसलिए आप टमाटर, संतरा, ब्रोकली, सेब और मौसंबी का सेवन करें।

FOR teeth

विटामिन ए के लिए अंडा, दूध, गाजर, पीली या नारंगी सब्जियां, पालक,  पपीता, दही, सोयाबीन और दूसरी पत्तेदार हरी सब्जियां का सेवन करें।

दांतों के स्वास्थ्य के लिए विटामिन बी 12 बहुत जरूरी होता है। इससे दांत के कमजोर होने की संभावना कम हो जाती है। आप अपनी डाइट में मीट, मछली, अंडे,मशरूम, दूध और अन्य डेयरी उत्पाद का सेवन कीजिए।

यह भी पढ़ें: दांत निकलते समय अपने शिशु को उल्टी और दस्त से कैसे बचाएं !

विटामिन डी दांतों के लिए बहुत महत्वपूर्ण पोषक तत्व होता है। यह  विटामिन दांतों को स्वस्थ्य रखने में काफी हद तक मदद करता है। आप हर दिन 20 मिनट सूर्य की रोशनी में जरूर गुजारें।

शुगर यानी मीठे की मात्रा शरीर और दांत दोनों के लिए हानिकारक हो सकती है, इसीलिए कोशिश कीजिए अपने आहार में शुगर की मात्रा को ना के बराबर या कम रखें। अगर आप ऐसा कुछ खाते हैं तो खाने के बाद तुरंत पानी से कुल्ला कर लें।

दांत दर्द में अपनाएं ये घरेलू नुस्खे:

  • दांत के दर्द में लौंग का तेल प्राकृतिक जड़ी-बूटी का सबसे प्रभावी उपचार माना जाता है। लौंग के तेल को काली मिर्च के पाउडर में मिलाएं और उसे दर्द वाले दांत पर लगाएं।
  • दांत के दर्द से छुटकारे का एक अन्य प्राकृतिक विकल्प सरसों का तेल है। एक चुटकी नमक के साथ मिला कर इसे मसूढ़े के प्रभावित हिस्से पर मालिश करनी चाहिए।
  • दांत के दर्द को कम करने के लिए बाहर से बर्फ के टुकड़े से सेंकना भी काम आता है।
  • यदि आप दांत के दर्द से प्रभावित हैं, तो ज्यादा गर्म, ठंडी और मीठी चीजों से परहेज करें, क्योंकि इनसे आपके दांत का दर्द बढ़ सकता है।
  • आप अपने खान-पान के प्रति सतर्कता बरतें, सब्जियां, फल, अनाज और अन्य चीजें अधिक मात्रा में लें।

डिस्क्लेमर: डॉक्टर का परामर्श अनिवार्य है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 बातें जो आपको अंकित बैयनपुरिया के बारे में जाननी चाहिए, जिसके साथ PM मोदी ने स्वच्छता पर एक वीडियो किया मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करने के 10 तरीके, जो आपकी त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बना देंगे इन चीजों से करें पितृ पक्ष में अपने पूर्वजों को प्रसन्न ! जानिए: 6 जीवनशैली में बदलाव जो आपकी सुबह को स्वस्थ बना सकते हैं Animal Movie टीज़र हाइलाइट्स: रणबीर का गुस्सा, बॉबी की तीव्रता और एक ख़तरनाक एक्शन केमिस्ट्री अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के बारे में जानिए Bank Holidays Oct 2023: बैंक अवकाश अक्टूबर 2023