fbpx
चुकंदर त्वचा के लिए फायदेमंद 2

चुकंदर त्वचा के लिए फायदेमंद

चुकंदर का सेवन अधिकतर लोग सलाद के रूप में या जूस बनाकर करते हैं। इसके लाल रंग के कारण अधिकतर लोग सिर्फ इसे खून बढ़ाने वाली चीज के रूप में ही जानते हैं और इसका उपयोग भी इसीलिए करते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं इसे खाने के एक नहीं अनेक फायदे हैं। आज हम बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में…..

गुणों से भरपूर-

चुकंदर में सोडियम पोटेशियम, फॉस्फोरस, क्लोरीन, आयोडीन, आयरन और अन्य महत्वपूर्ण विटामिन पाए जाते है इसे खाने से हिमोग्लोबिन बढ़ता है। उम्र के साथ ऊर्जा व शक्ति कम होने लगती है, चुकंदर का सेवन अधिक उम्र वालों में भी ऊर्जा का संचार करता है। इसमें एंटीआक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो हमेशा जवान बनाएं रखते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद-

यदि आपको आलस महसूस हो रही हो या फिर थकान लगे तो चुकंदर काे खा लीजिये। इसमें कार्बोहाइड्रेट होता है जो शरीर की एनर्जी बढाता है। सफेद चुकंदर को पानी में उबाल कर छान लें। यह पानी फोड़े, जलन और मुहांसों के लिए काफी उपयोगी होता है। खसरा और बुखार में भी त्वचा को साफ करने में इसका उपयोग किया जा सकता है।

दिल की बीमारियां-

चुकंदर में नाइट्रेट नामक रसायन होता है जो रक्त के दबाव को काफी कम कर देता है और दिल की बीमारी के जोखिम को भी कम करता है। चुकंदर एनीमिया के उपचार में बहुत उपयोगी माना जाता है। यह शरीर में रक्त बनाने की प्रक्रिया में सहायक होता है। आयरन की प्रचुरता के कारण यह लाल रक्त कोशिकाओं को सक्रिय रखने की क्षमता को बढ़ा देता है। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता और घाव भरने की क्षमता भी बढ़ जाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कर्ज से चाहिए छुटकारा, शुक्रवार के दिन कर लें काम! इन तरीकों से खुद को रखें तंदरुस्त I वास्तु शास्त्र के अनुसार करें इन गलतियों को सही, घर में होगा माँ लक्ष्मी का प्रवेशI मोशन सिकनेस से हैं परेशान तो ऐसे पाएं निजातI सर्दियों में इन गलतियों की वजह से लगती है कार में आग, जानें कैसे करें बचाव! Dev Uthani Ekadashi 2023: 22 या 23 किस दिन है देवउठनी एकादशी? आज से छठ पूजा की हो गई है शुरुआत, जानिए पूजा मुहूर्त और विधि!