fbpx
baby eat dairy product

क्या आप जानते है- बेबी को दूध से बने प्रोडक्ट कब खिलाने चाहिए !

बेबी का दूध से शारीरिक विकास जल्दी होता है :

डाइट को हेल्दी बनाने के लिये दूध से बने उत्पाद जरुर शामिल किये जाने चाहिये। ऐसा इसलिये क्योंकि इनमें बहुत सारा प्रोटीन, फैट और कल्शियम होता है। शरीर के लिये प्रोटीन बहुत आवश्यक होता है, इससे उनकी शारीरिक विकास जल्दी होगी।

cute baby

अगर आप सोंचती हैं कि अपने बेबी को दूध या दही कब खिलाएं या फिर इस डर में जी रही हैं कि क्या इससे उसे कोई एलर्जी तो नहीं होगी? तो आज हम इसका समाधान कर रहे हैं और बताएंगे कि आपको अपने बेबी को कब से दूध या दही खिलाना शुरु करना चाहिये।

यह भी पढ़ें : अगर आप सुपर माँ हैं-तो जानें कैसे जहर है,डिब्बाबंद दूध आपके नवजात शिशु के लिए !

बेबी के दांतों और हड्डियों के लिये काफी जरूरी होता है गाय का दूध :

आप अपने बेबी को गाय का दूध तभी दे सकती हैं जब वह पूरा 1 साल का हो जाए। नही तो उनमें आयरन की कमी, एलर्जी और डीहाइड्रेशन हो सकता है।

cow's milk

पौष्टिक और फुल फैट वाला दूध बेबी के ब्रेन के लिये काफी अच्छा होता है। देसी गाय के दूध में ढेर सारा कैल्शियम, विटामिन डी होता है जो कि बेबी के दांतों और हड्डियों के लिये काफी जरूरी होता है।

8 महीने के बाद खिला सकती हैं बेबी को दही :

आप अपने बेबी को 8 महीने के बाद दही देना शुरु कर सकती हैं और फिर देंखे कि इससे उसे कोई एलर्जी ना शुरु हो। दही में सारे पौष्टिक तत्व होते हैं जैसे, प्रोटीन, फैट, कैल्शियम, पोटैशियम आदि। इससे उसका पेट भी हमेशा ठीक रहेगा।

यह भी पढ़ें : अगर आपका शिशु हो रहा है कमजोर, तो हो सकते हैं ये कारण….

बेबी को फुल फैट मिल्क से तैयार वाला दही ही दें, जिससे उसके अदंर जरुरत भर का फैट समा पाए। दही सादी ही होनी चाहिये ना कि बाजार की फ्लेवर्ड वाली।

curd

अगर आपके बेबी को मिल्क एलर्जी है तो उसे उम्र बढने के बाद ही दही का सेवन करवाएं क्योंकि कई बच्चों को डेयरी प्रोडक्ट से एलर्जी भी हो जाती है।

ब्रेड या सब्जियों में मिला कर खिला सकती हैं चीज़ :

दूध से अगर किसी प्रकार की एलर्जी नही हो रही है तो आप उसे चीज़ भी खिला सकती हैं। आप चीज़ को 8 महीने के बाद खिलाना शुरु करें।

paneer

आप इसे ब्रेड या सब्‍जियों में मिला कर खिला सकती हैं। आप उसे शकरकंद भी खिला सकती हैं।

बच्चों में एलर्जी के कुछ आम लक्षण:

आंखों और होंठो में सूजन।

शरीर पर लाल रंग के चकत्ते पड़ना।

यह भी पढ़ें :एलर्जी से अपने आप को कैसे बचाए आओ जाने……………

कोई भी नया खाना खाने के दो घंटे के बाद उल्टी होना।

यदि आपको बताए गए इन लक्षणों में से कोई भी लक्षण दिखे तो अपने बच्चे को तुरंत ही दूध देना बंद कर दें और डॉक्टर को दिखाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 बातें जो आपको अंकित बैयनपुरिया के बारे में जाननी चाहिए, जिसके साथ PM मोदी ने स्वच्छता पर एक वीडियो किया मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करने के 10 तरीके, जो आपकी त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बना देंगे इन चीजों से करें पितृ पक्ष में अपने पूर्वजों को प्रसन्न ! जानिए: 6 जीवनशैली में बदलाव जो आपकी सुबह को स्वस्थ बना सकते हैं Animal Movie टीज़र हाइलाइट्स: रणबीर का गुस्सा, बॉबी की तीव्रता और एक ख़तरनाक एक्शन केमिस्ट्री अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के बारे में जानिए Bank Holidays Oct 2023: बैंक अवकाश अक्टूबर 2023