fbpx
health

क्या आप जानते हैं-गर्मियों का ये खास फल, इस गंभीर बीमारी से कैसे बचाता है!

गर्मी के मौसम में शरीर और दिमाग की ठंडक के लिए हम तरह-तरह के उपाय करते हैं। कुछ मौसमी फलों के सेवन से भी इस मौसम में शरीर को ठंडा रखा जा सकता है। आम, तरबूज, खरबूजा, बेल आदि इस मौसम के प्रमुख फल हैं।

खरबूजा मीठा और स्वादिष्ट होता है इसलिए हर उम्र के लोग इसे खूब पसंद करते हैं। खरबूजे में काफी मात्रा में पानी पाया जाता है इसलिए गर्मी के मौसम में इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और डिहाइड्रेशन से बचाव रहता है।

इसके अलावा खरबूजे में ढेर सारे मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। आइये आपको बताते हैं खरबूजा खाने से शरीर को कौन कौन से स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

ये भी पढ़ें : आँखों के सामने अँधेरा और चक्कर आना, जाने उपाय…

खरबूजे में बहुत कम फैट :-

खरबूजे  में बहुत कम फैट होता है इसलिए इसे खाने से वजन नहीं बढ़ता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है। इसमें मौजूद शुगर आसानी से टूट जाते हैं इसलिए ये शरीर को एनर्जी देते हैं मगर वजन नहीं बढ़ाते हैं।

साथ ही शुगर में ज्यादातर वजन इसमें मौजूद पानी का होता है इसलिए इसे खाने से पेट भरा हुआ लगता है मगर भारीपन नहीं लगता है। इसमें फाइबर की मात्रा भी खूब होती है इसलिए ये वजन घटाने में सक्षम है।

क्या आप जानते हैं-गर्मियों का ये खास फल, इस गंभीर बीमारी से कैसे बचाता है! 1

दिल की बीमारियों से बचाव :-

खरबूजा खाने से दिल की बीमारियों से भी बचाव रहता है। खरबूजे में एडिनोसिन होता है, जो शरीर में खून को पतला करता है। इससे रक्त के जमने या गाढ़ा होने का खतरा नहीं होता है और रक्त का प्रवाह ठीक बना रहता है।

खरबूजे में मौजूद पोटैशियम दिल की बीमारियों जैसे हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट, स्ट्रोक आदि से बचाता है। इसलिए खरबूजे का सेवन आपके दिल के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

heart-disease

खरबूजे में मौजूद विटामिन-सी :-

खरबूजे में ढेर सारे तत्व मौजूद हैं इसलिए ये शरीर के लगभग सभी हिस्सों के लिए फायदेमंद होता है। खरबूजे में मौजूद विटामिन सी शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को नष्ट करता है जिससे त्वचा स्वस्थ रहती है।

इससे त्वचा पर उम्र का प्रभाव धीरे होता है और स्किन लंबे समय तक ग्लो करती रहती है। विटामिन सी हड्डियों और मांसपेशियों के लिए भी बहुत फायदेमंद है क्योंकि कोलॉजन बनाने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें : गर्मियों में खस का शरबत पीने का क्या है महत्व !

डायबिटीज :

खरबूजा में मौजूद कई एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। खरबूजा सुपाच्य होता है और इसमें पानी की मात्रा भी खूब होती है इसलिए डायबिटीज के मरीजो को इसे खाने से नुकसान नहीं होता है।

खरबूजा में मौजूद तत्व ब्लड में शुगर के लेवल को कंट्रोल करते हैं इसलिए आपका डायबिटीज कंट्रोल रहता है। खरबूजे में मौजूद शुगर आसानी से टूट जाता है।

क्या आप जानते हैं-गर्मियों का ये खास फल, इस गंभीर बीमारी से कैसे बचाता है! 2

आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद फल :

खरबूजा आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद फल है इसलिए गर्मियों में इसका भरपूर सेवन कीजिए। खरबूजे में विटामिन ए और विटामिन सी की मात्रा काफी होती है इसलिए ये आंखों की रोशनी बढ़ाता है।

ये विटामिन्स आंखों की रेटीना की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं जिससे आंखें लंबे समय तक ठीक तरह से काम कर पाती हैं।

क्या आप जानते हैं-गर्मियों का ये खास फल, इस गंभीर बीमारी से कैसे बचाता है! 3

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bank Holidays Oct 2023: बैंक अवकाश अक्टूबर 2023 India’S Richest Village : ये है भारत के सबसे आमिर गांव, सबके पास है करोड़ो की संपत्ति। शुरू होने जा रहे हैं पितृ पक्ष 2023 : जानिए इसकी 10 सबसे महत्वपूर्ण बातें ICC ODI World Cup Indian Matches Schedule: आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2023 में भारत का कार्यक्रम ICC World Cup Indian Team: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 भारतीय टीम Disease X Details: क्या है ये बीमारी, क्यों बताया जा रहा कोरोना से 7 गुना ख़तरनाक? Disease X Warning: रोग ‘X’ बन सकता है अगली महामारी, कोविड से भी अधिक घातक Parineeti Chopra Engagement Pics: परिणीति चोपड़ा – राघव चड्ढा की सगाई