क्या सुबह उठते ही लग जाती है छींक की बौछार, जानिए क्या है वजह?

सुबह उठते ही बेवक्त छींकों का कारण मौसम का बदलना हो सकता है या अचानक तापमान में बदलाव।

एसी रूम में सोना या सीधा पंखे की हवा के नीचे सोना नाक पर असर करता है जिसकी वजह से सुबह छींकों की बौछार हो सकती है।

कई बार मौसम में बहुत ज्यादा बदलाव न सिर्फ आपकी इम्यूनिटी को कम करता है बल्कि इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ा सकता है।

ऐसे में ज्यादा ठंडी जगह पर जाने से बचें। आपको गले, नाक या साइनस इंफेक्शन हो सकता है।

एलर्जिक राइनाइटिस अगर ज्यादा गंभीर हो जाए तो नाक और गले में खुजली के साथ फेस पर सूजन भी आ सकती है।

तापमान में बदलाव के चलते भी आती हैं छींके!

सुबह उठते ही नाक के जरिए धूल और आस पास के हानिकारक कण शरीर में घुस जाते हैं और छींकें आने लगती हैं।