मुंह के छाले होने के कारण और ईलाज!

मुंह में छाले होना एक आम बात है मुंह में छाले सबसे आमतौर पर त्वचा के घावों से होते हैं। ये घाव मुंह के किसी भी हिस्से में हो सकते हैं।

मुंह में छाले लाल और सफेद दोनों रंग के होते हैं। खाना खाते समय बहुत ज्यादा तकलीफ का सामना करना पड़ जाता है।

मुंह के छाले होने के कारण:  खाते समय या बात करते समय हमारी जुबान या होंट दांतो के बीच में आकर दब जाते हैं जिसके कारण मुंह में छाले हो सकते हैं।

पेट में गर्मी के कारण मुंह में छाले होना आम बात है। जब हमारे पेट में कोई समस्या होती है या उसमें कुछ गड़बड़ी होती है तो हमारे मुंह में छाले हो जाते हैं।

जो लोग अपने खानपान में बहुत ज्यादा मसालो का सेवन करते हैं उनको खासतौर से मुंह में छालों की समस्या रहती है। मसालों की गर्मी से पेट में गर्मी पैदा हो जाती है और उसके कारण मुंह में छाले होना शुरू हो जाते हैं।

मुंह के छालों के उपचार: हल्दी के हल्के गर्म पानी से कुल्ला करें। ऐसा दिन में दो बार करें। यदि वह इसे 2 दिन तक लगातार करता है तो उसके मुंह के छाले बहुत हद तक कम हो जाएंगे और उसे खाने पीने की दिक्कत नहीं होगी।

शहद को मुंह के छालों पर या जहां जहां छाले हैं वहां पर लगाएं। इसका प्रयोग दिन में तीन बार जरूर करें। ऐसा करने से नतीजा आपके सामने खुद आ जाएगा और आपको बहुत आराम मिलेगा।

हर रोज सुबह उठकर एक केला खाए। ऐसा करने से उसके मुंह के छाले ठीक हो जाएंगे। कई बार छाले होने का मुख्य कारण पेट का साफ़ न होना या कब्ज़ होना होता है।

नारियल का तेल मुंह के छालों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। नारियल के तेल को मुंह के छालों की जगह लगाएं।