इन संकेत से समझें, जल्द ही मिलने वाली है ख़ुशी, 24 से 48 घंटे में ही शुरू होने वाला है लेबर पेन!

यदि आपके भी प्रेग्नेंसी का आखिरी समय चल रहा है, तो इस बात का अंदाजा आप इन लक्षणों या संकेतों से जान सकती हैं कि आपकी डिलीवरी अब दूर नहीं है।

आपका बच्चा पेट से काफी ज्यादा नीचे आ गया है और बार-बार यह लगने लगे कि अगर आप खड़ी हुईं या चलीं तो वो बाहर आ सकता है या गिर सकता है।

 लेबर शुरू होने पर आपको मल त्‍याग करने की जरूरत लग सकती है। इस समय आपको लेबर पेन भी शुरू हो रहा होता है, इसलिए आप इन दोनों के बीच के दर्द को समझ नहीं पाती हैं।

आपको बार-बार पेशाब लगेगा और वो इसलिए क्योंकि जब बच्चा पेंडू पर दबाव डालता है, तो इससे ब्लैडर पर भी असर पड़ता है। आपको कुछ ही देर में ही पेशाब करने की इच्छा होगी।

अगर आपको योनि से अधिक स्राव होना शुरू हो गया है तो आप समझ लें कि आपकी डिलीवरी किसी भी समय हो सकती है। योनि

जब आपका बच्चा नीचे आ जाता है, तो आपके पेट की शेप बदल जाती है। इसका असर आपको पेट के निचले हिस्से में देखने को मिलेगा।

कैसे पता लगाएं ब्रेक्सटन हिक्स है या लेबर पेन – ये कभी-कभी होते हैं और आमतौर पर एक घंटे में एक या दो बार से ज्यादा नहीं होते, यानि में दिन में कुछ बार ही होते हैं।

लेबर पेन : आराम करने या सोने पर भी ये जारी रहते हैं। ये पीठ से शुरू होंगे और सामने की तरफ आएंगे या ये दर्द जांघों तक भी पहुंच सकता है।

सी सेक्शन डिलीवरी किन हालात में करवानी पड़ती है,सबसे पहले जानते हैं इसके कुछ कारण।

लेबर पेन के दौरान बच्चे की पोजीशन उलट जाती है तब डॉक्टर को सिजेरियन करना पड़ता है।

बच्चा अगर अंदर ही मल का निकास कर लेता है तब और लेबर के दौरान अगर बच्चे को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती तो आपातकालीन सिजेरियन करनी पड़ती है।

ऐसी ओर जानकारी के लिए जुड़े रहिए zindagiplus.com से!