आर्थिक संकट को करे दूर ये पौधे, जानिए किस दिशा में लगाने से होता है भाग्योदय!

वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधे बताए गए हैं, जिन्हें घर में लगाने से आपका भाग्योदय होता है। घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इन पौधों को घर में लगाना बहुत ही शुभ माना गया है।

इन पौधो को घर में लगाने से वातावरण तो शुद्ध होता ही है साथ ही सकारात्मकता का संचार भी होता है, लेकिन इन पौधों को सही दिशा और नियम के अनुसार ही लगाना चाहिए।

मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है, जिसे धन वर्षा करने वाला पौधा माना गया है। यह बेल के रूप में बढ़ता है। मनी प्लांट को अपने घर के हॉल या लिविंग रूम लगा सकते हैं।

मनी प्लांट  हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। यदि आप इस पौधे को सही तरह से और सही दिशा में लगाते हैं तो निश्चित ही यह सुख-समृद्धि देने वाला पौधा है।

बेल हमेशा ऊपर की ओर बढ़नी चाहिए। ऊपर जाती हुई बेल उन्नति का प्रतीक होती है। बेल कभी भी नीचे की ओर नहीं लटकनी चाहिए। मनीप्लांट का पौधा कभी भी घर से बाहर न लगाएं।

तुलसी का पौधा श्री हरि विष्णु को प्रिय है। जहां तुलसी रहती है, वहां भगवान विष्णु की कृपा के साथ लक्ष्मी जी की कृपा भी रहती है। जिससे आपके घर में समृद्धि के साथ सुखों का भी वास होता है।

तुलसी को उत्तर-पूर्व दिशा या उत्तर दिशा, एवं पूर्व दिशा में लगाना उचित रहता है और साथ में तुलसी का पौधा लगाते समय ध्यान रखें कि उस स्थान की पवित्रता बनाएं रखें। 

तुलसी के आस-पास बिलकुल भी गंदगी नहीं रहनी चाहिए। गंदे हाथों से तुलसी को न छुएं। रविवार के दिन तुलसी के पत्ते को न ही तोड़ें और न जल अर्पण करें।

बांस का पौधा तेजी से ऊपर की ओर बढ़ता है, इसलिए इस पौधे को उन्नति का कारक माना जाता है। फेंगशुई में इस पौधे को सबसे शुभ माना है। यह भाग्य और शांति को बढ़ावा देता है। इस पौधे को घर में लगाने से धन-समृद्धि आती है।

शमी का पौधा घर के मुख्य द्वार के बाईं तरफ शमी का पौधा लगाना अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती और माता लक्ष्मी का सदैव आशीर्वाद बना रहता है।

क्रासुला का पौधा सही दिशा में लगाया जाए, तो व्‍यक्ति काफी तेजी से आर्थिक तरक्‍की करता है। ये पैसे को चुंबक की तरह खींचकर ले आता है।

ऐसी और जानकारी के लिए जुड़े रहिए zindagiplus .com पर!