जानिए कच्चा आम झुलसती हुई गर्मी से कैसे दिलाएगा आराम!

आम ऐसे ही नही कहलाता फलों का राजा, कच्चा हो या पका हुआ ये सबको है भाता। लू और तेज धूप से बचने के लिए आपको डाइट में कच्चा आम जरूर शामिल करना चाहिए।

आइए जानते हैं कि कच्‍चे आम के अन्‍य क्‍या क्‍या फायदे हैं जिनकी वजह से हमें इन्‍हें गर्मी के मौसम में अपने भोजन में जरूर शामिल करना चाहिए। पके आम की तासीर गर्म होती है, वहीं कच्चे आम की तासीर एकदम ठंडी होती है।

कच्चे आम से शरीर को ठंडक मिलती है और पाचन भी अच्छा रहता है। कच्चे आम का पन्ना लू लगने से बचाता है। कच्चे आम की चटनी मन को भाती हैं।

गर्मियों में शरीर में पानी की कमी बहुत जल्दी हो जाती है। क्योंकि शरीर से सारा पानी पसीना बनकर निकल जाता है, ऐसे में कच्चे आम का सेवन आपके लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकता है।

कैरी में विटामिन सी होता है। इसलिए ये बॉडी की इम्युनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इसे खाने से शरीर में रक्त संचार अच्छा होता है। 

नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है। कैरी खाने से पाचन दुरुस्त रहता है। कब्ज, एसिडिटी, मतली आदि समस्याएं नहीं होतीं।

विटामिन सी की कमी से होने वाला स्कर्वी रोग, कैरी के सेवन से ठीक होता है। इसे खाने से दांत मजबूत होते हैं। मुंह की बदबू दूर होती है।

अगर आपको मॉर्निंग सिकनेस, एसिडिटी, कब्‍ज आदि की समस्‍या रह रही है तो यह आपके एन्‍जाइम को बेहतर बनाता है और इन समस्‍याओं से बचाता है।

कोलस्‍ट्रॉल और फैटी एसिड लेवल को नियंत्रित रखता है जिस वजह से आपका हार्ट भी सेहतमंद रहता है।

ऐसी ओर जानकारी के लिए जुड़े रहिए zindagiplus.com पर !