प्रेगनेंसी के पहले महीने में क्या खाएं?

गर्भावस्था की शुरुआत में फाइबर युक्त फलों का सेवन करना चाहिए।

डाइट में विटामिन, प्रोटीन, फाइबर और दूसरे उन सभी तत्वों को शामिल करें जो आपके शिशु के लिए फायदेमंद हैं।

आप दूध, दूध से बने दूसरे प्रोडक्ट, दाल, अंकुरित अनाज, अंडा और मांस आदि का सेवन कर सकती हैं।

ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन कर सकती हैं। इससे आप हमेशा हाइड्रेट रहती हैं।

 ज्यूस का सेवन कर सकती हैं। इनसे कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

गर्भवती महिला को फोलेट से भरपूर खाद्य पदार्थ, जैसे- ब्रोकली व संतरा आदि का सेवन करना चाहिए।

विटामिन-बी6 से भरपूर खाद्य पदार्थ, जैसे- केला, साबूत अनाज व सूखे मेवे खाने शुरू कर देना चाहिए।

 गर्भवती को शुरुआत से ही आयरन से भरपूर आहार, जैसे- पालक व चुकंदर को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए।

किसी भी चीज से एलर्जी होने की स्थिति में पहले डॉक्टर से बात करें।

ऐसी ओर जानकारी के लिए जुड़े रहिए zindagiplus.com पर!