आज से होगी छठ पूजा की शुरुआत, जाने पूजा विधि!

ALL Pics CREDIT: Unsplash/Authors

छठ पूजा का पर्व कार्तिक शुक्ल की षष्ठी को मनाया जाता हैI इसे सूर्य षष्ठी भी कहा जाता हैI 

ALL Pics CREDIT: Unsplash/Authors

चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरुआत 17 नवंबर 2023 से हो रही हैI चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व उषा, प्रकृति, जल, वायु और सूर्यदेव की बहन षष्ठी माता को समर्पित हैI  

ALL Pics CREDIT: Unsplash/Authors

छठ व्रत सुहाग की लंबी आयु, संतान के सुखी जीवन और घर पर सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखा जाता हैI

ALL Pics CREDIT: Unsplash/Authors

छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय क साथ होती हैI इसलिए यह दिन बहुत खास होता हैI इस साल नहाय-खाय शुक्रवार 17 नवंबर 2023 को हैI इस दिन सूर्योदय 06 बजकर 45 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम 05 बजकर 27 मिनट पर होगा I  

ALL Pics CREDIT: Unsplash/Authors

1

नहाय-खाय 

नहाय खाय के दिन व्रती सुबह नदी स्नान करती है और इसके बाद नए वस्त्र धारण कर प्रसाद ग्रहण करती हैI 

ALL Pics CREDIT: Unsplash/Authors

छठ पर्व के दूसरे दिन खरना होता है, जोकि इस साल शनिवार 18 नवंबर 2023 को हैI इस दिन सूर्योदय सुबह 06 बजकर 46 मिनट और सूर्यास्त शाम 05 बजकर 26 मिनट पर होगा I

ALL Pics CREDIT: Unsplash/Authors

2

खरना 

खरना के दिन व्रती केवल एक ही समय शाम में मीठा भोजन करती हैI इस दिन मुख्य रूप से चावल के खीर का प्रसाद बनाया जाता हैI इस प्रसाद को ग्रहण करने के बाद व्रती का निर्जला व्रत शुरू हो जाता हैI

ALL Pics CREDIT: Unsplash/Authors

संध्या अर्घ्य रविवार 19 नवंबर 2023 को दिया जाएगाI इस दिन सूर्यास्त शाम 05 बजकर 26 मिनट पर होगा I

ALL Pics CREDIT: Unsplash/Authors

3

संध्या अर्घ्य

इस दिन सूप में फल, ठेकुआ, चावल के लड्डू आदि प्रसाद को सजाकर और कमर तक पानी में रहकर परिक्रमा करते हुए अर्घ्य देने की परंपरा है I

ALL Pics CREDIT: Unsplash/Authors

छठ पूजा अंतिम और चौथा दिन यानी सप्तमी तिथि को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा हैI इस साल ऊषा अर्घ्य सोमवार 20 नवंबर 2023 को हैI

ALL Pics CREDIT: Unsplash/Authors

4

ऊषा अर्घ्य

इस दिन सूर्योदय सुबह 06 बजकर 47 मिनट पर होगा I इसके बाद व्रती प्रसाद ग्रहण कर पारण करती है और ऐसे  व्रत का समापन होता है 

ALL Pics CREDIT: Unsplash/Authors