क्या पैसों के मामले में आपका भी हाथ है तंग, मोरपंख के इन उपायों को अपनाकर हो जाएँ मालामाल!

हिन्दू धर्म में मोर पंख का विशेष महत्त्व है शास्त्रों के अनुसार देवी-देवताओं को भी यह अत्यंत प्रिय हैं।

वास्तु के अनुसार अगर हम मोरपंख को सही दिशा और सही तरीके से रखते हैं तो ये हमारी किस्मत भी बदल सकता है।

फिजूलखर्ची को करे कम: मोरपंख को अपने पूजा स्थल पर रखने से आपको इसका विशेष लाभ मिलेगा। पूजा या मंदिर में रखा मोरपंख घर में बरकत लाता है।

नकारात्मक ऊर्जा दूर करे:  घर से निगेटिव एनर्जी बाहर करने के लिए घर में मोरपंख जरूर रखना चाहिए।

अपने घर के मेन गेट पर तीन मोर पंख स्थापित करें। घर के सभी वास्तु दोष दूर हो जाएंगे। अगर आप मोर पंख हमेशा अपने साथ रखते हैं तो भाग्य हमेशा आपका साथ देता है।

आपके घर, दुकान और बिज़नेस में अगर पैसो की तंगी चल रही हो तो। दक्षिण-पूर्व दिशा में मोर पंख स्थापित करें। इससे घर-परिवार में मौजूद पैसों की तंगी खत्म होती है।

बच्चों के कमरे में स्टडी टेबल के पास एक या दो मोरपंख लगाने से उनकी पढ़ाई और कला के क्षमता पर सुधार होगा। क्योंकि मोरपंख भगवान कार्तिकेय और ज्ञान की देवी सरस्वती से संबंधित है।

दांपत्य जीवन में खुशियां लाने के लिए भी मोरपंख  को बेडरूम में 2 मोरपंख रख दें। इसे आप दीवार में भी लगा सकते हैं।

अपने लिविंग रूम की पूर्व में स्थित दीवार पर सात मोरपंखों का गुच्छा रखें। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच मिठास बढ़ेगी और घर में सुख शांति रहेगी।

घर में सुख-समृद्धि का होता है वास: मोर के पंख में नव ग्रहों का वास होता है। इसलिए इसे घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है।

ऐसी और जानकारी के लिए जुड़े रहिए zindagiplus.com पर!