fbpx
bus training

हिमाचल प्रदेश: निगम दे रहा है, महिलाओं को प्रशिक्षण। 20 वर्ष की आयु होगी अनिवार्य

विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियाँ :

अगर कोई महिला या फिर कोई आपकी रिश्तेदार ड्राइविंग सीखना चाहती हैं तो फिर जनाब यह खबर आपके लिए हैं। HRTC अब महिलाओं को ड्राइविंग सिखाने का भी मौका देने जा रही है। इसके लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया गया है। राज्य पथ परिवहन निगम ने इसको लेकर इसी माह से शुरुआत कर दी है।

hp bus for women

निगम का महिलाओं के लिए इस तरह का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने का मुख्य मकसद उन्हें रोजगार तथा आत्मनिर्भर बनाना है। निगम महिलाओं को विशेष तौर पर बस चलाने का प्रशिक्षण देगा।

ये भी पढ़ें :ये है सरकार का प्‍लान: अब ड्राइविंग लाइसेंस को भी कराना होगा आधार कार्ड से लिंक

लाइट ट्रांसपोर्ट वहीकल का लाइसेंस भी होना अनिवार्य :

प्रशिक्षण की अवधि लाइट मोटर व्हीकल लाइसेंस धारी के लिए 2 महीने जबकि लाइट ट्रांसपोर्ट वहीकल लाइसेंस धारी के लिए 1 महीने की होगी। प्रशिक्षण में हिस्सा लेने के लिए 20 वर्ष की आयु अवश्य पूर्ण होनी चाहिए।

हिमाचल प्रदेश: निगम दे रहा है, महिलाओं को प्रशिक्षण। 20 वर्ष की आयु होगी अनिवार्य 1

इसके अलावा महिला के पास लाइट मोटर वहीकल या फिर लाइट ट्रांसपोर्ट वहीकल का लाइसेंस भी होना अनिवार्य है। यदि किसी महिला के पास मोटर वहीकल का लाइसेंस नहीं है तो वह मोटर वहीकल का लर्निंग लाइसेंस बनाने के 45 दिन के बाद अपना परमानेंट लाइसेंस बना सकती है। क्योंकि, लर्निंग लाइसेंस की अभी 6 महीने की रहती है।

निगम महिलाओं को बस चलाने का प्रशिक्षण देगा। इच्छुक और पात्र महिलाएं अधिक जानकारी के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम के कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

लहसुन खाओ, रोग भगाओ क्या आपकी रात भी करवटें बदलते हुए कटती हैं तो न हो परेशान, अपनाएं ये नुस्खें ! नाशपाती खाने के क्या होते हैं फायदे! नए पेरेंट्स नवजात शिशु की देखभाल ऐसे करें ! बढ़ती उम्र का करना पड़ रहा सामना! यह पानी, करेगा फेस टोनर का काम। भारत के वृहत हिमालय में 10 अवश्य देखने योग्य झीलें घर बैठे पैसे कमाने के तरीके