fbpx
लड़के विवाह से पहले लड़कियों से छुपाते हैं ये १० बातें 2

लड़के विवाह से पहले लड़कियों से छुपाते हैं ये १० बातें

हिंदुस्तान रीती-रिवाज और परम्पराओं का देश है और शादी-विवाह भी परम्परगत तरीके से हो इसका विशेष जोर दिया जाता है! देश इस समय बदलाव के दौर से गुअज्र रहा है और ऐसे में नई पीढ़ी भले ही बदल रही हो और प्रेम-विवाह को प्राथमिकता दे रही हो पर पुरानी पीढ़ी नाराज़ न हो इसका ख्याल रखते हुए नई पीढ़ी लव-मैरिज भी अरेंज कर के यानि घर वालों के हाथों निर्णय करवा कर करते हैं !

घरवालों द्वारा करवाई गयी अरेंज मैरिज यानि सामाजिक विवाह में भी आजकल लड़का-लड़की पहले मिलकर सवाल जवाब कर संतुष्टि करते हैं  तभी हामी भरते हैं ! ऐसे में बहुत सारी ऐसी बातें हैं जो लड़के छुपा जाते हैं या उनके ऊपर छुपाने के लिए घरवालों का दबाव भी होता है ! ऐसी ही १० बातें हम यहाँ आपको बता रहे हैं :

———————————————————————————————————–>

[nextpage title=”नशे की लत” ]

लड़के विवाह से पहले लड़कियों से छुपाते हैं ये १० बातें 3

१. सिगरेट, शराब या कोई और नशे की लत :

शादी से पहले और विशेषकर अरेंज मैरिज में लड़के यह बात अक्सर छुपाते हैं कि उनको सिगरेट, शराब या कोई और नशे की लत है ! यहाँ तक कि कुछ लड़के तम्बाकू या उससे बने गुटखा के आदि होते हैं परन्तु घर वालों और लड़की पक्ष से विशेषकर छुपाते हैं !

विवाह के थोड़े समय बाद वो इनका सेवन सार्वजानिक कर देते हैं और कई लोग तो इसका कारन भी विवाह को ही बता देते हैं 😀

[/nextpage][nextpage title=”लड़कियों को ताड़ना” ]

लड़के विवाह से पहले लड़कियों से छुपाते हैं ये १० बातें 4

२. सुन्दर लड़कियों को ताड़ना और पसंद करना :

ये एक सामान्य सा शौक है जिसका मूल पुरुष प्रवर्ती हैं ! लड़कियों की सुन्दरता पुरुषों को मोहित करती है और इसके पीछे प्रकृति और विज्ञान है परन्तु कुछ लोगों को इसकी भी आदत पड़ जाती है और वो अनजाने ही लड़कियों को घूरते रहते हैं !

विवाह के पूर्व लड़का बहुत ही संस्‍कारी बनता है और कभी भी इस बात को व्यक्त नहीं होने देगा कि उसे हॉट और सेक्‍सी लड़कियां पसंद हैं। वो हमेशा उन लड़कियों को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं देगा। उसे ऐसा लगता है कि कहीं आप उसे ठरकी न समझ लें।

[/nextpage][nextpage title=”पोर्न देखना” ]

लड़के विवाह से पहले लड़कियों से छुपाते हैं ये १० बातें 5

३. पोर्न देखना और दोस्तों से पोर्न डाटा का आदान प्रदान

कोई भी आदमी शादी से पहले नहीं मानता कि उसने कभी पोर्न देखी है या उसे पोर्न देखना पसंद है। जबकि आज की सच्चाई यह है कि मोबाइल के इस दौर में शायद ही कोई व्यक्ति बचा हो जिसके पास मोबाइल न हो और उसने कभी कोई cd भी न चलाई हो तो शायद वो इस सामग्री से बच गया हो वरना यूँ ही सनी लीओन सबसे अधिक इन्टरनेट पर खोजी गयी व्यक्ति नहीं बन गयी है ! अब इस पर भी अगर कोई पोर्न से इंकार करता है तो या वो झूटा है या लल्लू हो सकता है .. जो मोबाइल और नेट चलाना ही नहीं जानता (या कोई मर्ज भी हो सकती है उसको) 😀  ..

[/nextpage][nextpage title=”पुरानी गर्लफ्रेंड” ]

लड़के विवाह से पहले लड़कियों से छुपाते हैं ये १० बातें 6

४. अपने बीते कल के रिश्ते : पुरानी गर्लफ्रेंड

अक्सर पुरुष अपने अतीत के रिश्ते अपनी होने वाली पत्नी से छुपाते हैं और कोशिश करते हैं कि उनकी बात भी न हो ! इसके अलग अलग मनोविज्ञानिक कारन हो सकते हैं जिनके बारे में कोई विशेषज्ञ ही बता सकता है ! लड़कियों की आदत होती है कि वो लड़कों के पुराने रिश्तों के बारे में काफी कुछ जानने की कोशीश करती हैं जो कि भविष्य के अधर के लिए  ठीक नहीं होता है ! इतना सुनिश्चित करना ही काफी है कि पुराने रिश्ते अब समाप्त हो चुके हैं और व्यक्ति नए रिश्ते से नए जीवन की शुरुवात करने को तैयार है !

[/nextpage][nextpage title=”बच्चों से चिढ” ]

लड़के विवाह से पहले लड़कियों से छुपाते हैं ये १० बातें 7

५. बच्चों से घबराहट या चिढ़ :

कई पुरुषों को बच्चों से चिढ़ होती है जिसका मुख्य कारन बच्चों का शरारती और शोरगुल करने वाला व्यव्हार होता है जो उनके शांत और समझदार व्यव्हार से बिलकुल मेल नहीं खाता, और वो बच्चों को इसके लिए रोक भी नहीं सकते ! इस के और भी कारण हो सकते हैं परन्तु यह कारन ऐसा है जिसका कुछ किया नहीं जा सकता !

[/nextpage][nextpage title=”अकेला ” ]

६. अकेले समय बिताने की चाह :

बहुत सारे पुरुष शांत स्वाभाव के और विचारक प्रवेरती के होते हैं ! कई तो दुनिया की आपाधापी में भाग भाग कर थक चुके होते हैं और शांति की तलाश में रहते हैं ! ऐसे में वो अकेले में या शांति में समय बिताना पसंद करते हैं जो चुलबुली लड़कियों के लिए बोरिंग या नीरस होता है ! अपने इस स्वाभाव पर कई बार लड़के आवरण डाल कर मजाकिया और कूल दिखने की कोशिश करते हैं !

[/nextpage][nextpage title=”शर्मीला ” ]

लड़के विवाह से पहले लड़कियों से छुपाते हैं ये १० बातें 8

७. लड़की के दोस्त और रिश्तेदारों से चिढ या डर :

कई लड़के शर्मीले होते हैं और मिलनसार नहीं होते, ऐसे में वो लड़की के दोस्तों और रिश्तेदारों से दुरी बनाकर रखना पसंद करते हैं पर ये बात वो अपनी होने वाली पत्नी को बताना पसंद नहीं करते ! ये परिस्तिथि और भी कठिन हो जाती है जब लड़की से अधिक लड़की के घरवाले और सहेलियां लड़के से दोस्ताना होने की कोशिश करते हैं ! लड़की की सभी सहेलियों को लड़की अपनी बेस्ट फ्रेंड कह कर मिलाती है और लड़के कभी नहीं समझ पाते कि असली बेस्ट फ्रेंड कौन है !!

[/nextpage][nextpage title=”अव्यवस्थित” ]

लड़के विवाह से पहले लड़कियों से छुपाते हैं ये १० बातें 9

८. अव्यवस्थित जीवन :

आलस हमारे जीवन की कठिन सच्चाई है और लड़कों के लिए बहुत बड़ी समस्या भी ! साथ ही आलास जब अव्यवस्था से मिल जाता है तो जीवन और भी भयानक बना देता है ! जब लडको को कोई रोकने टोकने और देखने वाला नहीं होता तो वो अव्यवस्थित तरीके से जीने लगते हैं ! पर जब वो अपनी होने वाली पत्नी से मिलते हैं तो ऐसा दिखने की कोशिश करते हैं जैसे वो उनके मिस्टर परफेक्ट हैं जिसे वो खोज रही थीं  😀

[/nextpage][nextpage title=”पसंद नपसंद” ]

९. कपड़ों और पहनावे में अरुचि :

अधिकतर लड़कों को कपड़ो और फैशन में रूचि नहीं होती और उन्हें शौपिंग जाना भी पसंद नहीं होता परन्तु लड़कियां अधिकतर इसके उलट होती हैं और यही लड़कों की समस्या का कारन बन जाता है ! विवाह  पहले उन्हें विवाह की तैयारियों में जो साथ देना पड़ता है उसका सबसे बोरिंग हिस्सा कपडे खरीदना होता है और लड़के समझ ही नहीं पाते कि लड़कियों को कौनसा कपडा क्यों पसंद आया ! पर वो ऐसे दिखने की कोशिश करते हैं कि जैसे उन्हें फैशन और फाब्रिक की बहुत समझ है और लड़कियों की पसंद को भी जबरदस्ती सराहना पड़ता है ! 😀

[/nextpage][nextpage title=”अड़ियल” ]

१०. अपना अड़ियल व्यवहार छुपाना :

कुछ लड़कों में अपनी बात को सही ठहराने की बुरी आदत होती है जिसका प्रयोग वो अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों पर उलटे-सीधे तर्कों से करते रहते हैं पर अपनी होने वाली बीवी के सामने सीधा दिखने के लिए वो अपनी इस आदत को कुछ समय के लिए ताख पर रख देते हैं और दुनिया के सबसे सीधे व्यक्ति दिखने का अभिनय करने लगते हैं ! :O

[/nextpage]

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

नए पेरेंट्स नवजात शिशु की देखभाल ऐसे करें ! बढ़ती उम्र का करना पड़ रहा सामना! यह पानी, करेगा फेस टोनर का काम। भारत के वृहत हिमालय में 10 अवश्य देखने योग्य झीलें घर बैठे पैसे कमाने के तरीके सपने में दिखने वाली कुछ ऐसी चीजे, जो बदल दे आपका भाग्य ! home gardening tips Non-Stick और Ceramics Cookware के छिपे खतरे