fbpx
manali

कुछ इस अंदाज में मना रही हैं 31वां जन्मदिन बॉलीवुड ‘क्वीन’ कंगना

जन्मदिन सेलिब्रेट मनाली की वादियों में:

अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट करने कंगना रनौत मुंबई से अपने घर मनाली चली गईं जहां वो अपना 31वां जन्मदिन मनाली की वादियों में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मना रही हैं।

उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। इनमें वह सिमसा स्थित कार्तिकेय मंदिर में शीश नवाते नजर आ रही हैं।

31th birthday

कंगना के सपनों का आशियाना मनाली में:

एक समय ऐसा भी था जब उन्हें एक्टिंग को करियर चुनने के फैसले पर घर से निकाल दिया गया था। आज उन्होंने एक्टिंग से ही नाम और पैसा कमाकर कंगना ने मनाली में अपना आलीशान बंगला बनवाया। इस बंगले पर करीब 30 करोड़ रुपए खर्च किए गए, जिसकी चर्चा हर तरफ है।

यह भी पढ़ें : इंटरव्यू के जरिये कंगना ने खोले अपनी ज़िंदगी से जुड़े कई राज़…

celebrate birthday

परिवार के साथ इकोफ्रेंडली तरीके से मना रही अपना जन्मदिन:

अपने 31वें जन्मदिन पर वो मनाली में अपने नये घर में दोस्तों और परिवार के साथ इकोफ्रेंडली तरीके से अपना जन्मदिन मना रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंगना ने पिछले हफ्ते से लेकर अब तक अपने जन्मदिन के लिए 31 पौधा लगाया है।

ecofreindly

इसके माध्यम से कंगना सभी को वृक्षारोपण का संदेश देना चाहती हैं। इससे निश्चित रूप से उनके फैंस के बीच एक अच्छा संदेश गया होगा।

यह भी पढ़ें : पद्मावत फिल्म के बाद ‘मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी’ भी आई विवादों में,आखिर क्या रही वजह?

कंगना की बहन रंगोली ने अपने ट्विटर अकांउट पर दी बधाई:

बता दें कि कंगना की बहन रंगोली ने अपने ट्विटर अकांउट से एक तस्वीर शेयर करके इसकी जानकारी दी। रंगाोली ने लिखा, “अपने जन्‍मदिन पर हमारी लिटिल क्वीन ने अपने लिए एक हरा-भरा प्लानेट गिफ्ट किया है। ईश्वर करे, तुम लंबा और एक खूबसूरत जिंदगी जियो। हैप्पी बर्थडे कंगना रनौत।”

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जब बच्चे दूध पीने में करें आनाकानी, अपनाएं ये तरीके! लहसुन खाओ, रोग भगाओ क्या आपकी रात भी करवटें बदलते हुए कटती हैं तो न हो परेशान, अपनाएं ये नुस्खें ! नाशपाती खाने के क्या होते हैं फायदे! नए पेरेंट्स नवजात शिशु की देखभाल ऐसे करें ! बढ़ती उम्र का करना पड़ रहा सामना! यह पानी, करेगा फेस टोनर का काम। भारत के वृहत हिमालय में 10 अवश्य देखने योग्य झीलें