fbpx
कमरख/स्टार फल के फायदे 2

कमरख/स्टार फल के फायदे

कमरख एक देशी फल हैं। इसका स्वाद खाने में बहुत ही खट्टा होता हैं।  कमरख के पेड़ बहुत ही बड़े और घने होते हैं। कमरख का पेड़ कभी भी सूखता नहीं हैं। यह सदैव हरा  भरा रहता हैं और इस पर हमेशा कमरख के फल लदे होते हैं। कमरख में विटामिन A और विटामिन C प्रचुर मात्रा में मिलता है।  कमरख का प्रयोग मुख्य रूप से आचार और चटनी बनाने में किया जाता है। इसे अंग्रेजी में star fruit या carambola बोला जाता है। ये काटने पर star के आकार के होते हैं।  इन्हें काटकर काली मिर्च, नमक के साथ भी खाया जाता है। आइये आपको बताएं कमरख के कुछ फायदे:

  • कमरख के पके पके हुए फल का सेवन करने से शरीर में ताजगी आती हैं और शरीर की शक्ति में बढ़ती है।
  • गर्मियों में इस फल का सेवन करने से लू नहीं लगती और गर्मी से होने वाले बुखार में यह लाभकारी है।
  • कमरख के फल का गर्मियों के दिनों में पन्ना बनाया जाता हैं जिससे गर्मी के दिनों में इसे पीने वाल व्यक्ति के शरीर को ठंडक मिलती हैं और उसे अधिक प्यास नहीं लगती।
  • कमरख का रस पीने से रक्तपित्त के रोग में भी लाभ होता हैं।
  • यदि किसी व्यक्ति को भूख कम लगती हो या उसका भोजन करने का मन न हो तो इसके लिए एक गिलास सुबह के समय कमरख का रस में एक चम्मच चीनी मिलाकर सेवन करें। दो चार दिनों तक इस रस का सेवन करने के बाद भूख बढ़ जाएगी।
  • कमरख हृदय की शक्ति बढाने के लिए भी अत्यंत फायदेमंद होते हैं। इसीलिए यदि किसी व्यक्ति को हृदय से सम्बन्धित कोई रोग हो तो उसे इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
  • जिन महिलाओं को बच्चे को जन्म देने के पश्चात् दूध स्रावण की समस्या रहती हैं उस महिला को इस समस्या से निजात पाने के लिए कमरख के फल का सेवन जरूर करना चाहिए।
  • यदि किसी कपडे पर लोहे के जंग का दाग लग जाएँ तो यह फल उस दाग को भी खत्म करने के लिए लाभकारी होता हैं। कपडे के दाग हटाने के लिए कमरख का फल लें और उसे दाग वाले स्थान पर अच्छी तरह से रगड दें। इसके बाद इस कपडे को पानी से 8 से 10 मिनट के बाद धो लें। दाग बिल्कुल हट जाएगा।
  • कच्चा फल वात  नाशक और पित्त वर्धक होता है जबकि पका फल शक्तिवर्धक और रुचिकारक होता है।

गर्भवती महिला को यह फल नहीं खाना चाहये, इससे गर्भपात का खतरा होता है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

वजन को लेकर न हो परेशान, अपनाएं ये टिप्स ! अपने त्वचा और होंठ की करें ऐसी देखभाल ज्यादातर लोगों को नहीं पता अपने बालों के रख-रखाव से जुड़े ये टिप्स! जब बच्चे दूध पीने में करें आनाकानी, अपनाएं ये तरीके! लहसुन खाओ, रोग भगाओ क्या आपकी रात भी करवटें बदलते हुए कटती हैं तो न हो परेशान, अपनाएं ये नुस्खें ! नाशपाती खाने के क्या होते हैं फायदे!